बढ़ती महंगाई पर सियासी बयानबाज़ी

विदेश यात्राओं को लेकर पीएम मोदी पर बरसे पंजाब सीएम मान, बोले- “खुद वर्क फ्रॉम होम क्यों नहीं करते?”

भगवंत मान ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए पूछा कि जब देशवासियों से विदेश यात्राओं से बचने की अपील की जा रही है, तो प्रधानमंत्री खुद ऐसा क्यों नहीं कर रहे।

By : रोहन उमक
विदेश यात्राओं को लेकर पीएम मोदी पर बरसे पंजाब सीएम मान, बोले- “खुद वर्क फ्रॉम होम क्यों नहीं करते?”

विदेश यात्राओं को लेकर पीएम मोदी पर बरसे पंजाब सीएम मान, बोले- “खुद वर्क फ्रॉम होम क्यों नहीं करते?”

देश में बढ़ती महंगाई, ईंधन बचत और आर्थिक चुनौतियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर अब सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं को लेकर तीखा तंज कसते हुए सवाल उठाया कि जब आम लोगों से विदेश यात्राओं से बचने और घर से काम करने की अपील की जा रही है, तो प्रधानमंत्री खुद ऐसा क्यों नहीं कर रहे।

पीएम की अपील पर भगवंत मान का हमला

पंजाब सीएम भगवंत मान

पेट्रोल और डीज़ल की खपत कम करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए भगवंत मान ने कहा कि सबसे पहले प्रधानमंत्री को अपनी विदेश यात्राएं सीमित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस समय पीएम कई देशों के दौरे पर हैं और नीदरलैंड्स में मौजूद हैं, जबकि जनता से गैरज़रूरी विदेश यात्राओं से बचने की सलाह दी जा रही है।

मान ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, “प्रधानमंत्री लोगों से कह रहे हैं कि विदेश न जाएं, घर से काम करें, लेकिन वे खुद लगातार विदेश यात्राएं कर रहे हैं। आखिर प्रधानमंत्री खुद वर्क फ्रॉम होम क्यों नहीं कर सकते?”

“पाबंदियां सिर्फ भारत में ही क्यों?”

पंजाब के मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की अपीलों और आर्थिक हालात को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि युद्ध किसी दूसरे हिस्से में हो रहा है, लेकिन उसकी पाबंदियों का असर भारत की जनता पर डाला जा रहा है।

भगवंत मान ने कहा, “लोगों से कहा जा रहा है कि सोना न खरीदें, विदेश यात्राएं टालें और घर से काम करें। लेकिन आखिर ऐसी पाबंदियां सिर्फ हमारे देश में ही क्यों लगाई जा रही हैं? नेपाल समेत अन्य देशों में ऐसी स्थिति क्यों नहीं है?”

उन्होंने चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि चुनावी दौर में किसी तरह की समस्या सामने नहीं आती, लेकिन अब आम जनता पर बचत और कटौती का बोझ डाला जा रहा है।

पीएम मोदी ने की थी ये अपील

पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से पेट्रोल-डीज़ल की खपत कम करने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने, गैरज़रूरी विदेश यात्राओं से बचने, एक साल तक सोना न खरीदने और किसानों से रासायनिक खाद का इस्तेमाल कम करने की अपील की थी।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसे भारत-जापान की मित्रता का प्रतीक बताया गया।

उत्तरकाशी में CM धामी ने की पूजा, PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

उत्तरकाशी में CM धामी ने की पूजा, PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की सेवा की सराहना की।

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा की सराहना की और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन की बधाई देते हुए राज्य के विकास परियोजनाओं की प्रगति पर प्रकाश डाला।

पंजाब CM भगवंत मान का BJP पर हमला: 'पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू, CBI ने कैंप ऑफिस पर मारी रेड'

पंजाब CM भगवंत मान का BJP पर हमला: 'पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू, CBI ने कैंप ऑफिस पर मारी रेड'

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने BJP पर आरोप लगाया कि वे पंजाब में उनकी सरकार को बदनाम करने के लिए ED और CBI का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर