Archana Tiwari: भोपाल पुलिस को अर्चना तिवारी का सुराग, जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा

archana-tiwari

Archana Tiwari: भोपाल पुलिस को अर्चना तिवारी का सुराग, जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा

archana tiwari भोपाल पुलिस को अर्चना तिवारी का सुराग जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा

Archana Tiwari: कटनी की रहने वाली अर्चना तिवारी, जो इंदौर में रहकर सिविल जज की तैयारी कर रही थी, 7 अगस्त को रक्षाबंधन पर घर लौटते वक्त रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। वह इंदौर से कटनी जा रही थी, लेकिन भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से अचानक गायब हो गई। इस घटना ने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी। अर्चना की गुमशुदगी की रिपोर्ट कटनी में दर्ज की गई थी और उसकी तलाश के लिए रेल पुलिस ने भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और कटनी में जांच शुरू की थी।

[caption id="attachment_99557" align="alignnone" width="169"]Archana Tiwari Archana Tiwari[/caption]

Archana Tiwari: इंटरनेट प्रोटोकॉल डेटा रिकॉर्ड (IPDR) खंगाला

रेल एसपी राहुल सिंह लोढा के नेतृत्व में दो टीमों ने लगातार अर्चना की खोजबीन की। कई लोगों ने दावा किया कि उन्होंने अर्चना जैसी दिखने वाली लड़की को अलग-अलग स्थानों पर देखा, जिससे जांच को कुछ अहम सुराग मिले। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज से उसकी स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने अर्चना के मोबाइल फोन का कॉल डेटा रिकॉर्ड (CDR) और इंटरनेट प्रोटोकॉल डेटा रिकॉर्ड (IPDR) खंगाला, जिससे उन्हें बड़ा क्लू हाथ लगा।

Archana Tiwari: स्थानीय लोग भी अर्चना की तलाश में जुटे

कटनी के युवा कांग्रेस नेता दिव्यांशु मिश्रा ने अर्चना की जानकारी देने वाले को 51 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। परिजन, समाजसेवी और स्थानीय लोग भी अर्चना की तलाश में जुटे थे।

Archana Tiwari: इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया

Archana Tiwari: एसपी लोढा ने बताया कि अगर अर्चना के परिजन शुरू से ही सभी जानकारियां साझा करते, तो उसे पहले ही ढूंढा जा सकता था। उन्होंने यह भी कहा कि जांच कई स्तरों पर और तकनीकी तरीकों से की गई है और अब पुलिस को उसके बारे में पुख्ता जानकारी मिल गई है। हालांकि, कुछ तकनीकी कारणों से अभी खुलासा नहीं किया जा रहा है, लेकिन जल्द ही इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया जाएगा।

इस बीच, अर्चना के परिजनों को नर्मदापुरम के पिपरिया बुलाया गया है और वे कटनी से रवाना हो चुके हैं। फिलहाल सभी की निगाहें पुलिस के आधिकारिक खुलासे पर टिकी हैं, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि अर्चना के साथ आखिर हुआ क्या था।

संबंधित सामग्री

सैनी सरकार का बड़ा तोहफा: 59 लाख लोगों के खातों में 2115 करोड़ रुपये हुए ट्रांसफर

हरियाणा

सैनी सरकार का बड़ा तोहफा: 59 लाख लोगों के खातों में 2115 करोड़ रुपये हुए ट्रांसफर

हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 24 कल्याणकारी योजनाओं के तहत 59 लाख लाभार्थियों को 2115 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए।

IPL REEL Video Ban Rules: IPL में रील बनाने-पोस्ट करने पर BCCI ने बनाए सख्त नियम

खेल

IPL REEL Video Ban Rules: IPL में रील बनाने-पोस्ट करने पर BCCI ने बनाए सख्त नियम

The BCCI has introduced severe restrictions on video creation and posting on social media for IPL 2026 to protect the integrity and security of the matches.

अशोकनगर में देवी की मूर्ति को किया खंडित, ग्रामीणों ने आरोपी को खंबे से बांधा

राज्य

अशोकनगर में देवी की मूर्ति को किया खंडित, ग्रामीणों ने आरोपी को खंबे से बांधा

मध्य प्रदेश के अशोकनगर में एक युवक ने देवी की मूर्ति को पत्थर से मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे स्थानीय तनाव बढ़ गया और ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया।

भारतीय सेना ने भारत-पाक सीमा पर ड्रोन बटालियन तैनात की,

राज्य

भारतीय सेना ने भारत-पाक सीमा पर ड्रोन बटालियन तैनात की, 'भैरव बटालियन' को मिलेगी मदद

भारतीय सेना ने राजस्थान की 1,070 किलोमीटर लंबी सीमा पर ड्रोन बटालियन 'भैरव बटालियन' और 'अशनी ड्रोन प्लाटून' तैनात किए हैं।

शनि देव की पूजा में तांबे के बर्तन क्यों वर्जित हैं?

सनातन

शनि देव की पूजा में तांबे के बर्तन क्यों वर्जित हैं?

हिंदू धर्म में शनि देव को 'न्यायाधीश' माना गया है, जिनकी पूजा में तांबे के बर्तनों का उपयोग वर्जित है क्योंकि तांबा सूर्य देव की धातु है।