सीएम धामी का जनसंपर्क अभियान: मोदी सरकार के 12 सालों की उपलब्धियां गिनाईं, भारत ...

उत्तराखंड में विकास कार्यक्रम

सीएम धामी का जनसंपर्क अभियान: मोदी सरकार के 12 सालों की उपलब्धियां गिनाईं, भारत को बताया वैश्विक शक्ति

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बग्घा चौवन में विकास और जनकल्याण की पहलों पर चर्चा की, जिसमें शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य और नौकरियों पर जोर दिया गया।

सीएम धामी का जनसंपर्क अभियान मोदी सरकार के 12 सालों की उपलब्धियां गिनाईं भारत को बताया वैश्विक शक्ति

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में आयोजित “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा और कहा कि भारत आज विश्व मंच पर एक मजबूत और प्रभावशाली शक्ति के रूप में उभरा है।

कई ऐतिहासिक योजनाएं शुरू

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कई ऐतिहासिक योजनाएं शुरू कीं। उन्होंने बताया कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान ने बेटियों के सम्मान और शिक्षा को बढ़ावा दिया, जबकि स्वच्छ भारत मिशन ने देशभर में स्वच्छता को जन आंदोलन का रूप दिया। उज्ज्वला योजना के माध्यम से करोड़ों महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली और हर घर जल योजना से दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का कार्य किया गया।

मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही

उन्होंने आयुष्मान भारत योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। उत्तराखंड में भी पात्र नागरिकों को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

कोरोना महामारी के दौर का Aजिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया गया। साथ ही भारत ने स्वदेशी वैक्सीन विकसित कर न केवल देशवासियों का निःशुल्क टीकाकरण किया बल्कि दुनिया के कई देशों की भी मदद की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से उत्तराखंड में भी कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाए गए हैं और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक 33 हजार से अधिक युवाओं को निष्पक्ष प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। साथ ही बग्घा चौवन क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देकर जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार जारी है।

संबंधित सामग्री

जगदीश्वर मंदिर में सीएम डॉ. मोहन ने की पूजा, कहा- भगवान जगन्नाथ का उज्जैन से प्राचीन संबंध

राज्य

जगदीश्वर मंदिर में सीएम डॉ. मोहन ने की पूजा, कहा- भगवान जगन्नाथ का उज्जैन से प्राचीन संबंध

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में भगवान जगदीश मंदिर का दर्शन किया और विकास कार्यों की प्रशंसा की।

युवा कौशल दिवस-2026: CM योगी ने युवाओं के कौशल विकास पर दिया जोर

राज्य

युवा कौशल दिवस-2026: CM योगी ने युवाओं के कौशल विकास पर दिया जोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व युवा कौशल दिवस पर युवाओं के कौशल विकास और उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति पर प्रकाश डाला।

CM धामी का गोपीनाथ मंदिर मार्ग तक रोड शो, बोले- सरकार हर गांव तक पहुंचा रही योजनाओं का लाभ

राज्य

CM धामी का गोपीनाथ मंदिर मार्ग तक रोड शो, बोले- सरकार हर गांव तक पहुंचा रही योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में रोड शो किया और 'सेवा, सुशासन, समर्पण एवं जन-जन की सरकार' कार्यक्रम में भाग लिया।

जन-कल्याण के लिए सीएम डॉ. मोहन ने दिए 10 हजार 800 करोड़, जानें कैबिनेट के अहम फैसले

राज्य

जन-कल्याण के लिए सीएम डॉ. मोहन ने दिए 10 हजार 800 करोड़, जानें कैबिनेट के अहम फैसले

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने बुनियादी ढांचे और जन-कल्याण के लिए 10,800 करोड़ रुपये के प्रस्तावों की मंजूरी दी, जिसमें नगरीय विकास और किसान समर्थन शामिल है।

हरेला पर्व पर CM धामी ने की पौधरोपण और औषधीय शोध की सराहना

राज्य

हरेला पर्व पर CM धामी ने की पौधरोपण और औषधीय शोध की सराहना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और औषधीय वनस्पतियों के संरक्षण और शोध कार्यों की सराहना की।