तुंगनाथ मंदिर का पत्थर-दर-पत्थर मंदिर को खोलकर अध्ययन, CBRI ने संभाली जिम्मेदारी

तुंगनाथ मंदिर का संरक्षण

तुंगनाथ मंदिर का पत्थर-दर-पत्थर मंदिर को खोलकर अध्ययन, CBRI ने संभाली जिम्मेदारी

विश्व के सबसे ऊंचे शिव मंदिर तुंगनाथ के संरक्षण के लिए CBRI ने वैज्ञानिक तकनीकें अपनाई हैं। मंदिर की संरचना में झुकाव और अन्य क्षति को सही करने की योजना बनाई गई है।

तुंगनाथ मंदिर का पत्थर-दर-पत्थर मंदिर को खोलकर अध्ययन cbri ने संभाली जिम्मेदारी

दुनिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर तुंगनाथ |

12,800 फीट पर दुनिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर तुंगनाथ को संरक्षित करने के लिए अब वैज्ञानिक तकनीकों का सहारा लिया जाएगा। करीब 1000 साल पुराने इस मंदिर में संरचनात्मक झुकाव के संकेत मिलने के बाद केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (CBRI), रुड़की ने संरक्षण कार्य शुरू कर दिया है।

पत्थर-दर-पत्थर मंदिर को खोलकर अध्ययन

तुंगनाथ मंदिर की मूल वास्तुकला और धार्मिक स्वरूप से बिना छेड़छाड़ किए इसे मजबूत बनाया जाएगा। इसके लिए विशेषज्ञ पत्थर-दर-पत्थर मंदिर को खोलकर अध्ययन करेंगे और फिर उसी क्रम में दोबारा स्थापित किए जाएंगे। विशेषज्ञों के मुताबिक समय, अत्यधिक बर्फबारी, भूकंपीय गतिविधियों और चट्टानों के खिसकने के कारण मंदिर की संरचना में झुकाव के संकेत मिले हैं। 

10 डिग्री तक झुकाव का उल्लेख

CBRI के अनुसार मंदिर में करीब ढाई डिग्री झुकाव की जानकारी दी गई थी, जबकि पहले की ASI रिपोर्ट में मुख्य मंदिर में 5 से 6 डिग्री और परिसर की कुछ छोटी संरचनाओं में 10 डिग्री तक झुकाव का उल्लेख किया गया। इसी के बाद तुंगनाथ मंदिर के वैज्ञानिक संरक्षण की योजना तैयार की गई। बता दे मंदिर को पत्थर-दर-पत्थर खोला जाएगा। हर पत्थर की यूनिक कोडिंग होगी, ताकि रिकॉर्ड रहे कि वह किस जगह से निकाला गया है। बाद में उसी क्रम और उसी स्थान पर उसे दोबारा लगाया जाएगा।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने दिया मितव्ययता का संदेश, मुख्यमंत्री डॉ. कैबिनेट के साथ ई-बस से पहुंचे जगदीशपुर

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने दिया मितव्ययता का संदेश, मुख्यमंत्री डॉ. कैबिनेट के साथ ई-बस से पहुंचे जगदीशपुर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ई-बस का उपयोग करते हुए कैबिनेट बैठक में भाग लिया, जिससे पर्यावरण के प्रति सजगता और संसाधनों के मितव्ययी उपयोग की मिसाल पेश की गई।

हरियाणा में वन विभाग की खाली सीटों पर जल्द होगी भर्ती, CM नायब सिंह सैनी ने दिए निर्देश

राज्य

हरियाणा में वन विभाग की खाली सीटों पर जल्द होगी भर्ती, CM नायब सिंह सैनी ने दिए निर्देश

हरियाणा सरकार ने वन विभाग को मजबूत करने और भर्ती प्रक्रिया को तेज करने के लिए नई योजनाएं शुरू की हैं।

उत्तराखंड में हरेला पर्व की धूम, CM धामी ने की पूजा और पौधारोपण

राज्य

उत्तराखंड में हरेला पर्व की धूम, CM धामी ने की पूजा और पौधारोपण

उत्तराखंड में हरेला पर्व के अवसर पर CM पुष्कर धामी ने जागेश्वर धाम में पूजा की और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

हरेला पर्व पर CM धामी ने की पौधरोपण और औषधीय शोध की सराहना

राज्य

हरेला पर्व पर CM धामी ने की पौधरोपण और औषधीय शोध की सराहना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और औषधीय वनस्पतियों के संरक्षण और शोध कार्यों की सराहना की।

इंदौर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत, CM डॉ यादव ने दोहराया 21 लाख पौधे लगाने का संकल्प

राज्य

इंदौर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत, CM डॉ यादव ने दोहराया 21 लाख पौधे लगाने का संकल्प

इंदौर में पर्यावरण और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए बुडानिया पहाड़ी पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान शुरू किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसकी शुरुआत की।