शेफाली बग्गा से ED की पूछताछ

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामला: शेफाली बग्गा से ED की दूसरे दिन भी पूछताछ, डिजिटल सबूतों की जांच जारी

ईडी ने टीवी प्रेजेंटर शेफाली बग्गा से महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के प्रमोशन में उनकी कथित भूमिका के लिए पूछताछ की है।

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामला: शेफाली बग्गा से ED की दूसरे दिन भी पूछताछ, डिजिटल सबूतों की जांच जारी

छत्तीसगढ़ के चर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट और टीवी प्रेजेंटर शेफाली बग्गा शुक्रवार को दोबारा रायपुर स्थित ईडी कार्यालय पहुंचीं। जहां जांच अधिकारी उनसे ऐप के प्रमोशन में कथित भूमिका को लेकर सवाल-जवाब कर रहे हैं।

इससे पहले गुरुवार को भी ईडी ने शेफाली बग्गा से करीब 5 घंटे तक पूछताछ की थी। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी को डिजिटल साक्ष्यों की जांच के दौरान उनकी कथित भूमिका से जुड़े कुछ इनपुट मिले हैं, जिसके आधार पर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

प्रमोशनल वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट की जांच

सूत्रों के अनुसार, ईडी की जांच में महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े कुछ प्रमोशनल वीडियो, सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य डिजिटल सामग्री सामने आई है। एजेंसी इन सभी की जांच कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ऐप के प्रचार-प्रसार में किन लोगों की भूमिका रही है।

जांच की एक कड़ी महादेव नेटवर्क से जुड़े आरोपी खंजन जगदीश कुमार ठक्कर से भी जुड़ रही है। बताया जाता है कि ठक्कर महादेव ऑनलाइन बुक नेटवर्क से जुड़े हवाला लेन-देन और वित्तीय गतिविधियों में अहम भूमिका निभाता था। ईडी उसके कथित संपर्कों और नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

विदेशों से संचालन और टेलीग्राम चैनल पर भी नजर

ईडी को आशंका है कि महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप का प्रचार विदेशों से भी संचालित किया जा रहा था। जांच एजेंसी दुबई और लंदन जैसे शहरों से जुड़े संभावित प्रचार नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है।

ईडी का दावा है कि शेफाली बग्गा द्वारा संचालित टेलीग्राम चैनल और अन्य ऑनलाइन गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए बेटिंग से जुड़ी प्रचार सामग्री या टिप्स साझा किए गए थे।

विकास गर्ग की गिरफ्तारी के बाद तेज हुई जांच

महादेव ऐप मामले में कारोबारी विकास गर्ग की गिरफ्तारी और संपत्तियों को अटैच करने की कार्रवाई के बाद जांच और तेज हो गई है। ईडी अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों, वित्तीय लेन-देन और डिजिटल गतिविधियों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। फिलहाल शेफाली बग्गा से लगातार दूसरे दिन पूछताछ जारी है।

संबंधित सामग्री

Rohtak Double Murder: लिव-इन पार्टनर के साथ युवक की हत्या, नहर से मिले दोनों के शव; दो गिरफ्तार

Rohtak Double Murder: लिव-इन पार्टनर के साथ युवक की हत्या, नहर से मिले दोनों के शव; दो गिरफ्तार

हरियाणा के रोहतक में एक युवक और उसकी लिव-इन पार्टनर की हत्या के बाद शव नहर से बरामद; पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

सीएम डॉ. मोहन ने नौरादेही सेंचुरी में छोड़े 'वियोम और नीरा,' कहा- चीतों की बसाहट के लिए सबसे बेहतर है मध्यप्रदेश

सीएम डॉ. मोहन ने नौरादेही सेंचुरी में छोड़े 'वियोम और नीरा,' कहा- चीतों की बसाहट के लिए सबसे बेहतर है मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में नौरादेही वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों को छोड़ा गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह कार्यक्रम आयोजित किया।

हरियाणा को सिंगापुर से 5,500 करोड़ की सौगात, हेल्थ-एजुकेशन और वॉटर सेक्टर में बड़े निवेश

हरियाणा को सिंगापुर से 5,500 करोड़ की सौगात, हेल्थ-एजुकेशन और वॉटर सेक्टर में बड़े निवेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सिंगापुर दौरे पर हरियाणा के लिए कई निवेश समझौते हुए, जिससे स्वास्थ्य, जल प्रबंधन, शिक्षा, और कौशल विकास में वृद्धि की संभावना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसे भारत-जापान की मित्रता का प्रतीक बताया गया।

पंजाब CM भगवंत मान का BJP पर हमला: 'पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू, CBI ने कैंप ऑफिस पर मारी रेड'

पंजाब CM भगवंत मान का BJP पर हमला: 'पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू, CBI ने कैंप ऑफिस पर मारी रेड'

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने BJP पर आरोप लगाया कि वे पंजाब में उनकी सरकार को बदनाम करने के लिए ED और CBI का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर