MP का गजब हाल: बदमाश पीछे पुलिस आगे

satna-police-attack-by-intoxicated-youths

MP का गजब हाल: बदमाश पीछे पुलिस आगे

mp का गजब हाल बदमाश पीछे पुलिस आगे

सतना पुलिस पथराव: सतना में गुरुवार रात हनुमान नगर नई बस्ती में नशे में धुत युवकों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया. यह हमला इतना तेज था कि पुलिस के पांच से छह कर्मचारी अपनी जान बचाकर भागने को मजबूर हुए. घटना ने इलाके में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जबकि पुलिस अभी तक किसी आरोपी को पकड़ने में सफल नहीं हो पाई है।

सतना पुलिस पथराव: गाली-गलौज से शुरू हुआ हंगामा

कोलगवां थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर-15 के पानी की टंकी के पास कुछ नशेड़ी युवक गाली-गलौज कर हंगामा कर रहे हैं। सूचना पाकर दो पुलिसकर्मी बाइक से मौके पर पहुंचे। युवकों को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने अभद्रता शुरू कर दी.

सतना पुलिस पथराव: नशेड़ियों ने पुलिस को घेरा 

हालात बिगड़ने पर पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स बुलाया। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी भागकर नई बस्ती की ओर चले गए। पुलिस का पीछा करते हुए जब वे बस्ती में पहुंचे, तो वहां पहले से मौजूद करीब 12 नशेड़ियों ने एएसआई उमेश पांडेय और चार आरक्षकों को घेर लिया। फिर अचानक पथराव शुरू हो गया।

अफरा-तफरी के बीच बचाई जान

हमले के दौरान पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई और उन्हें पीछे हटना पड़ा। गनीमत रही कि किसी पुलिसकर्मी को गंभीर चोट नहीं आई। लेकिन खुलेआम पुलिस पर हमला कानून व्यवस्था की गंभीरता को लेकर चिंता बढ़ाता है।

सीसीटीवी फिटेज वायरल

कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए सतर्क है। Also Read-Gutkeshwar Mahadev Temple: इंदौर में ऐसा मंदिर जहां पानी में डूबे हुए हैं शिवलिंग!

 

संबंधित सामग्री

शादी के तीसरे दिन नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, 100 दिन बाद इलाज के दौरान मौ-त

राज्य

शादी के तीसरे दिन नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, 100 दिन बाद इलाज के दौरान मौ-त

ग्वालियर में शादी के तीन दिन बाद नवविवाहिता ने आत्महत्या का प्रयास किया, और 100 दिन इलाज के बाद मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी।

नकली पनीर-घी पर सरकार का बड़ा एक्शन, बनाने से बेचने तक पर लगी रोक

राज्य

नकली पनीर-घी पर सरकार का बड़ा एक्शन, बनाने से बेचने तक पर लगी रोक

उत्तराखंड में नकली और घटिया डेयरी उत्पादों के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर सरकार ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

अबान के जनाजे में शामिल होगा अली: झांसी जेल से प्रयागराज रवाना, पुलिस की कड़ी सुरक्षा

राज्य

अबान के जनाजे में शामिल होगा अली: झांसी जेल से प्रयागराज रवाना, पुलिस की कड़ी सुरक्षा

अली अहमद को अपने भाई अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल मिली। झांसी जेल से कड़ी सुरक्षा में प्रयागराज ले जाया गया।

उज्जैन की वैदिक घड़ी अब दुनिया में दिखाएगी भारतीय कालगणना, मिला पहला ऑर्डर 

सनातन

उज्जैन की वैदिक घड़ी अब दुनिया में दिखाएगी भारतीय कालगणना, मिला पहला ऑर्डर 

उज्जैन में विकसित वैदिक घड़ी अब वैश्विक स्तर पर पहुंचने जा रही है। इस घड़ी में तिथि, नक्षत्र, पंचांग आदि की जानकारी रियल टाइम में दी जाएगी।

भोपाल में जुटेंगे BRICS देशों के संस्कृति मंत्री: विरासत और रचनात्मक अर्थव्यवस्था पर चर्चा, CM डॉ.  मोहन के साथ लंच

राज्य

भोपाल में जुटेंगे BRICS देशों के संस्कृति मंत्री: विरासत और रचनात्मक अर्थव्यवस्था पर चर्चा, CM डॉ. मोहन के साथ लंच

BRICS देशों के संस्कृति मंत्री भोपाल में मिलकर सांस्कृतिक सहयोग और विरासत के संरक्षण पर विचार-विमर्श करेंगे।