Sagar Viral Video 2025: सागर में धार्मिक जुलूस पर बवाल, तीनबत्ती तिराहे पर "सर त...

sagar-viral-video-2025

Sagar Viral Video 2025: सागर में धार्मिक जुलूस पर बवाल, तीनबत्ती तिराहे पर "सर तन से जुदा" के नारे - हिंदू संगठनों में आक्रोश

By:

Ranu

sagar viral video 2025 सागर में धार्मिक जुलूस पर बवाल तीनबत्ती तिराहे पर "सर तन से जुदा" के नारे - हिंदू संगठनों में आक्रोश

सागर में विवादित नारे: धार्मिक जुलूस में तीनबत्ती तिराहे पर “सर तन से जुदा” के नारे, हिंदू जागरण मंच ने जताई नाराज़गी

Sagar Viral Video 2025: सागर शहर के तीनबत्ती तिराहे पर गुरुवार को हुई बाइक रैली के दौरान कुछ युवकों ने विवादित नारे लगाए। इनमें “सर तन से जुदा” और “गुस्ताख-ए-रसूल की सजा” जैसे नारों की आवाजें शामिल थीं। यह वीडियो शुक्रवार को सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज

वीडियो के वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के विवरण के अनुसार,

गुरुवार को ईद मिलाद उन नबी के मौके पर वर्ग विशेष के युवकों ने शहर में बाइक रैली निकाली। रैली राहतगढ़ बस स्टैंड से शुरू होकर बड़ा बाजार, बस स्टैंड, परकोटा होते हुए कटरा बाजार के तीनबत्ती तिराहे तक पहुँची। इस दौरान बाइक रैली में शामिल कुछ युवकों ने “सर तन से जुदा” के नारे लगाकर शहर के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की।

हिंदू जागरण मंच के उमेश सराफ ने कहा कि,,,,

इस तरह के नारे शहर में आक्रोश और तनाव पैदा कर रहे हैं। उन्होंने थाने में शिकायत देते हुए कहा कि इस घटना से शहर का माहौल बिगड़ा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उनका कहना था कि गुरुवार को निकाली गई बाइक रैली में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नीयत थी और यह पूरे शहर के लिए चिंता का विषय है।

वायरल वीडियो की जांच

इस मामले में एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर दोषियों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और किसी भी प्रकार की अफवाह या विवादित पोस्ट को बढ़ावा न दें।

Sagar Viral Video 2025: इस घटना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि....

धार्मिक आयोजनों और रैलियों में अनुशासन बनाए रखना बेहद जरूरी है, ताकि शहर में शांति और सामुदायिक सौहार्द बनाए रखा जा सके।
Read:- CHEETAH SAFARI : मध्य प्रदेश में चीता सफारी की शुरुआत, कूनो नेशनल पार्क में खुली जीप में देख सकेंगे पर्यटक Watch:- US ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया

संबंधित सामग्री

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार, मेघालय पुलिस की याचिका खारिज

राज्य

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार, मेघालय पुलिस की याचिका खारिज

शिलांग हाई कोर्ट ने मेघालय पुलिस की याचिका खारिज करते हुए सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार रखी, जिससे उन्हें जेल से बाहर रहने की अनुमति मिली है।

क्या हरमनप्रीत कौर बनी रहेंगी टीम इंडिया की कप्तान? हेड कोच ने दिया बड़ा संकेत

देश-विदेश

क्या हरमनप्रीत कौर बनी रहेंगी टीम इंडिया की कप्तान? हेड कोच ने दिया बड़ा संकेत

भारतीय महिला टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल का टिकट हासिल नहीं कर सकी, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पर उठे सवाल।

'वैभव सूर्यवंशी को पहले टी20 से ही मौका मिलना चाहिए', सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को दी सलाह

खेल

'वैभव सूर्यवंशी को पहले टी20 से ही मौका मिलना चाहिए', सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को दी सलाह

भारत को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार मिली, वैभव सूर्यवंशी के खेलने पर सुनील गावस्कर और अन्य पूर्व क्रिकेटरों ने जोर दिया।

अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या, जेल में हड़कंप

राज्य

अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या, जेल में हड़कंप

राजस्थान के अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में कुख्यात डकैत जगन गुर्जर का उसके साथी विष्णु द्वारा हत्या कर दी गई।

जयपुर में बदला VIP कल्चर का संदेश? रेड सिग्नल पर रुका CM भजनलाल शर्मा का काफिला

राज्य

जयपुर में बदला VIP कल्चर का संदेश? रेड सिग्नल पर रुका CM भजनलाल शर्मा का काफिला

राजस्थान में मोमोज बेचने वाली युवती के झुलसने की घटना के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। घायल युवती के इलाज की जिम्मेदारी राज्य सरकार ने ली।