री-नीट परीक्षा के लिए कड़ी सुरक्षा

Re-NEET परीक्षा को लेकर भोपाल पुलिस अलर्ट, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नजर रखेंगे 38 साइबर एक्सपर्ट

21 जून को होने वाली री-नीट परीक्षा के लिए भोपाल में पुलिस और प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं, साइबर ठगी और पेपर लीक को रोकने के लिए विशेष निगरानी तैनात की गई है।

Re-NEET परीक्षा को लेकर भोपाल पुलिस अलर्ट, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नजर रखेंगे 38 साइबर एक्सपर्ट

भोपाल।देशभर में 21 जून को आयोजित होने जा रही री-नीट (Re-NEET) परीक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए राजधानी भोपाल में विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, पेपर लीक, अफवाह या साइबर ठगी को रोकने के लिए पुलिस ने व्यापक रणनीति तैयार की है।

तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए

भोपाल पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने पहली बार 38 साइबर एक्सपर्ट्स की विशेष टीम तैनात की है, जो परीक्षा से जुड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया नेटवर्क और विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों पर लगातार निगरानी रखेगी। इन विशेषज्ञों को संदिग्ध गतिविधियों, फर्जी संदेशों और परीक्षा से संबंधित गलत सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

गतिविधियों पर भी लगातार निगरानी बनाए हुए

साइबर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही हैं। विशेष रूप से उन लोगों और गिरोहों पर नजर रखी जा रही है, जो पूर्व में बोर्ड परीक्षाओं के दौरान पेपर लीक करने, प्रश्नपत्र बेचने या अभ्यर्थियों को ठगने जैसी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। पुलिस ऐसे तत्वों की ऑनलाइन गतिविधियों पर भी लगातार निगरानी बनाए हुए है।

सुरक्षित और निष्पक्ष बनाया जा सकता

एडिशनल डीसीपी ने छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और कोचिंग संचालकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर भरोसा न करें। उन्होंने कहा कि कई ठग सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए परीक्षा से जुड़े फर्जी दावे कर छात्रों को गुमराह करने का प्रयास करते हैं। ऐसी किसी भी संदिग्ध सूचना की जानकारी तुरंत क्राइम ब्रांच को दें। उन्होंने कहा कि सतर्कता और जागरूकता से ही परीक्षा को सुरक्षित और निष्पक्ष बनाया जा सकता है।
 

संबंधित सामग्री

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आयोजित दो प्रमुख जुलूस सामाजिक और धार्मिक सौहार्द का संदेश देंगे। भारी भीड़ और ट्रैफिक डायवर्जन की उम्मीद है।

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल के कजलीखेड़ा में रात 3 बजे दो बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। इस घटना के बाद पुलिस पर तत्काल कार्रवाई न करने के आरोप लगे हैं।

झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज: JPSC के पुनर्गठन पर लगेगी मुहर? CGL जांच, विधानसभा के विशेष सत्र पर भी मंथन

झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज: JPSC के पुनर्गठन पर लगेगी मुहर? CGL जांच, विधानसभा के विशेष सत्र पर भी मंथन

झारखंड कैबिनेट की बैठक में JPSC पुनर्गठन, CGL परीक्षा गड़बड़ियों की जांच, और विशेष विधानसभा सत्र पर चर्चा होगी।

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत को पुलिस ने धरना स्थल से उठाया। अभ्यर्थियों ने अपने आंदोलन को और मजबूती से जारी रखने की अपील की।

परीक्षा हॉल में चरणजीत चन्नी की तस्वीर पर विवाद, नियमों को लेकर उठे सवाल

परीक्षा हॉल में चरणजीत चन्नी की तस्वीर पर विवाद, नियमों को लेकर उठे सवाल

पंजाब यूनिवर्सिटी में परीक्षा के दौरान ली गई तस्वीर के कारण विवाद उत्पन्न हुआ, जिसमें चरणजीत सिंह चन्नी की सुरक्षा और नियमों का पालन शामिल है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026