राकेश सिंह बयान: MP के मंत्री बोले- “जब तक सड़कें रहेंगी, गड्ढे भी रहेंगे”

rakesh-singh-statement-potholes-roads

राकेश सिंह बयान: MP के मंत्री बोले- “जब तक सड़कें रहेंगी, गड्ढे भी रहेंगे”

राकेश सिंह बयान mp के मंत्री बोले- “जब तक सड़कें रहेंगी गड्ढे भी रहेंगे”

राकेश सिंह बयान: खराब सड़कों पर PWD मंत्री राकेश सिंह का बयान – “जब तक सड़कें रहेंगी, तब तक गड्ढे होते रहेंगे”

राकेश सिंह बयान: मध्य प्रदेश में सड़कों की बदहाली पर अक्सर सवाल उठते रहे हैं, लेकिन इस बार PWD मंत्री राकेश सिंह के एक बयान ने लोगों को चौंका दिया है। मंत्री जी से जब प्रदेश की खराब सड़कों के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कुछ ऐसे जवाब दिए, जो लोगों के ज़ख्मों पर नमक छिड़कने जैसे लग रहे हैं।

मंत्री बोले- दुनिया में कोई सड़क गड्ढों से मुक्त नहीं

मंत्री राकेश सिंह ने कहा, “जब तक सड़कें रहेंगी, तब तक गड्ढे होते रहेंगे। दुनिया में ऐसी कोई सड़क नहीं है, जिसमें गड्ढा होता ही नहीं है। अभी तक ऐसी कोई तकनीक PWD के संज्ञान में नहीं आई है, जो सड़क को गड्ढा-मुक्त रख सके।”

उनका कहना है कि भारी बारिश और अनुमान से ज्यादा ट्रैफिक की वजह से सड़कें खराब होती हैं और गड्ढे बन ही जाते हैं।

राकेश सिंह बयान: जनता को सालों से भुगतना पड़ रहा है खराब सड़कों का खामियाजा

राकेश सिंह बयान: प्रदेश में पिछले लगभग 25 साल से भाजपा की सरकार है, बावजूद इसके कई इलाकों में सड़कें खस्ताहाल हैं। हालत यह है कि कई बार गर्भवती महिलाओं को खराब सड़क की वजह से एम्बुलेंस की सुविधा तक नहीं मिल पाती। लोग मरीजों को कंधे पर या डोली में अस्पताल तक पहुंचाने को मजबूर हैं। ऐसे में मंत्री जी का यह बयान लोगों में और ज्यादा नाराजगी पैदा कर रहा है।

90 डिग्री ब्रिज पर सफाई और जांच के आदेश

इसी मौके पर मंत्री राकेश सिंह ने भोपाल और इंदौर के 90 डिग्री ब्रिज पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि:

“भोपाल का ब्रिज 90 डिग्री नहीं बल्कि 119 डिग्री है। और इंदौर का ब्रिज भी 114 डिग्री का है। यहां टर्निंग रेडियस का ध्यान रखा गया है और 20 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड का मापदंड भी देखा गया है।”

मंत्री ने बताया कि निर्माणाधीन पुलों की समीक्षा के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी। किसी भी पुल पर संदेह होने पर उसकी जांच कराई जाएगी ताकि भविष्य में कोई खतरा न रहे।

Read More: कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर बोले- ‘मैंने संघ नहीं, संग कहा’

Watch This: Nation Mirror पर कालीधर लापता मूवी के बल्लू यानी दैविक वाघेला से बातचीत KALIDHAR

संबंधित सामग्री

रंग दिखाने लगे सीएम डॉ. मोहन के प्रयास, एमपी की 12 उद्यानिकी फसलों को एक साथ मिला जीआई टैग

राज्य

रंग दिखाने लगे सीएम डॉ. मोहन के प्रयास, एमपी की 12 उद्यानिकी फसलों को एक साथ मिला जीआई टैग

किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश सरकार, सीएम डॉ. मोहन का किसानों की आय दोगुना करने पर फोकस, अन्नदाताओं से उद्यानिकी फसलों की खेती करने की अपील

रामगढ़ महोत्सव में CM साय का बड़ा ऐलान,अब रामगढ़ की विरासत बनेगी वैश्विक पहचान, विकास की नई सौगातें!

राज्य

रामगढ़ महोत्सव में CM साय का बड़ा ऐलान,अब रामगढ़ की विरासत बनेगी वैश्विक पहचान, विकास की नई सौगातें!

रामगढ़ महोत्सव-2026 के समापन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की वैश्विक पहचान बनाने की घोषणाएं की।

साजिश, सुपारी और पेशेवर शूटरों के शक के बीच भोपाल डबल मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने में जुटी SIT!

राज्य

साजिश, सुपारी और पेशेवर शूटरों के शक के बीच भोपाल डबल मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने में जुटी SIT!

भोपाल के आंबेडकर कॉलोनी में बुजुर्ग दंपती की हत्या के मामले में पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया है। जांच में संपत्ति विवाद को प्रमुख एंगल माना जा रहा है।

प्रेम विवाह के बाद खूनी रंजिश; प्रतापगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या, पत्नी के भाई समेत 3 नामजद

देश-विदेश

प्रेम विवाह के बाद खूनी रंजिश; प्रतापगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या, पत्नी के भाई समेत 3 नामजद

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह के बाद दोनों परिवारों के बीच रंजिश के चलते हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई।