केकड़ी को मिलेगी बड़ी सौगात: 11 जुलाई को 450 करोड़ की फोरलेन परियोजना का शिलान्य...

राजस्थान में नई फोरलेन परियोजना

केकड़ी को मिलेगी बड़ी सौगात: 11 जुलाई को 450 करोड़ की फोरलेन परियोजना का शिलान्यास करेंगे CM भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नसीराबाद-केकड़ी फोरलेन परियोजना के प्रथम चरण का शिलान्यास किया, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

केकड़ी को मिलेगी बड़ी सौगात 11 जुलाई को 450 करोड़ की फोरलेन परियोजना का शिलान्यास करेंगे cm भजनलाल शर्मा

केकड़ी को मिलेगी बड़ी सौगात: 11 जुलाई को 450 करोड़ की फोरलेन परियोजना का शिलान्यास करेंगे CM भजनलाल शर्मा | None

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 11 जुलाई को केकड़ी दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह बहुप्रतीक्षित नसीराबाद-केकड़ी फोरलेन परियोजना के प्रथम चरण का शिलान्यास करेंगे। पहले चरण में करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से केकड़ी-देवली मार्ग को फोरलेन में विकसित करने का कार्य शुरू किया जाएगा।

इस परियोजना को क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और आर्थिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

CM भजनलाल शर्मा

तीन चरणों में पूरी होगी 1,250 करोड़ रुपये की परियोजना

केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने जानकारी दी कि नसीराबाद-केकड़ी फोरलेन परियोजना की कुल लागत लगभग 1,250 करोड़ रुपये होगी और इसे तीन चरणों में पूरा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पहले चरण में केकड़ी-देवली मार्ग का निर्माण किया जाएगा। दूसरे चरण में लगभग 530 करोड़ रुपये की लागत से केकड़ी-नसीराबाद मार्ग को फोरलेन बनाया जाएगा। वहीं, तीसरे चरण में करीब 180 करोड़ रुपये की लागत से केकड़ी शहर के चारों ओर फोरलेन रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा, जिससे शहर में यातायात का दबाव कम होगा और आवागमन अधिक सुगम बनेगा।

'परियोजना से विकास को मिलेगी नई रफ्तार'

विधायक शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाएगी। उनके अनुसार, बेहतर सड़क संपर्क से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है।

उन्होंने यह भी बताया कि फोरलेन परियोजना के अलावा विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से कई अन्य सड़क निर्माण कार्य भी तेजी से प्रगति पर हैं, जिससे क्षेत्र की आधारभूत संरचना लगातार मजबूत हो रही है।

बैठक का एक दृश्य

मुख्यमंत्री की सभा को सफल बनाने की तैयारियां तेज

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर शनिवार को नगर पालिका सभागार में भारतीय जनता पार्टी के शहर मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक शत्रुघ्न गौतम ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री की सभा को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

जिला प्रवक्ता एवं मंडल प्रभारी सत्यनारायण चौधरी ने अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पीले चावल और आमंत्रण पत्रक वितरण अभियान चलाने तथा प्रत्येक बूथ और शक्ति केंद्र पर बैठकें आयोजित कर जनसंपर्क बढ़ाने का आग्रह किया।

बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में पूर्व विधायक गोपाल लाल धोबी, रामकिशन गुर्जर, मंडल अध्यक्ष रितेश जैन, रामदेव माली सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह शक्तावत ने किया, जबकि नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान पार्टी के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे तथा मुख्यमंत्री के दौरे और फोरलेन परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक रणनीति पर चर्चा की गई।

संबंधित सामग्री

बारिश के चलते CM भजनलाल शर्मा का पावटा दौरा रद्द, विधायकों ने मौसम का उठाया लुत्फ

राज्य

बारिश के चलते CM भजनलाल शर्मा का पावटा दौरा रद्द, विधायकों ने मौसम का उठाया लुत्फ

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पावटा दौरा खराब मौसम के चलते निरस्त हो गया। तेज बारिश से शिविर की व्यवस्थाएं भी प्रभावित हुईं।

जन-कल्याण के लिए सीएम डॉ. मोहन ने दिए 10 हजार 800 करोड़, जानें कैबिनेट के अहम फैसले

राज्य

जन-कल्याण के लिए सीएम डॉ. मोहन ने दिए 10 हजार 800 करोड़, जानें कैबिनेट के अहम फैसले

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने बुनियादी ढांचे और जन-कल्याण के लिए 10,800 करोड़ रुपये के प्रस्तावों की मंजूरी दी, जिसमें नगरीय विकास और किसान समर्थन शामिल है।

भजनलाल सरकार ने शुरू किया जीरो डंपसाइट मिशन, 310 करोड़ का प्रोजेक्ट शुरू

राज्य

भजनलाल सरकार ने शुरू किया जीरो डंपसाइट मिशन, 310 करोड़ का प्रोजेक्ट शुरू

राजस्थान सरकार ने 310 करोड़ रुपये की लागत से 152 नगरीय निकायों में 'लीगेसी वेस्ट' को साफ़ करने की पहल की है।

राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डंपर से टकराई, 5 युवकों की मौत

राज्य

राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डंपर से टकराई, 5 युवकों की मौत

राजस्थान के बालोतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की डंपर से टक्कर होने से 5 युवकों की मौत हो गई, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

बदल जाएगी राजस्थान की तस्वीर! टेक्सटाइल सेक्टर के लिए भजनलाल सरकार का बड़ा प्लान

राज्य

बदल जाएगी राजस्थान की तस्वीर! टेक्सटाइल सेक्टर के लिए भजनलाल सरकार का बड़ा प्लान

राजस्थान सरकार ने टेक्सटाइल निर्यात को 2030 तक चार गुना बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। नई नीतियों और राज्य स्तरीय डेडिकेटेड टेक्सटाइल सेल गठन की घोषणा की गई।