मोगा में डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, नशे में धुत्त युवकों ने किया प...

पंजाब में पुलिस पर हमला

मोगा में डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, नशे में धुत्त युवकों ने किया पथराव; पुलिसकर्मी घायल

पंजाब के मोगा में पुलिस पर हमला हुआ जब वे एक शिकायत की जांच करने गए थे। एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।

मोगा में डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस टीम पर हमला नशे में धुत्त युवकों ने किया पथराव पुलिसकर्मी घायल

पंजाब के मोगा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने पहुंची 112 पीसीआर पुलिस टीम पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। घटना रविवार रात कोटकपूरा बाईपास रोड स्थित एक बस्ती की है, जहां तेज आवाज में डीजे बजाने और हुड़दंग की शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। आरोप है कि नशे में धुत्त युवकों ने पुलिस की बात मानने के बजाय उनके साथ बदसलूकी की और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए समझाने का प्रयास किया

जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी संदीप सिंह ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन कर तेज आवाज में डीजे बजने और इलाके में हो रहे हंगामे की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद हवलदार सूबा सिंह और पुलिसकर्मी गुरप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवकों को डीजे बंद करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए समझाने का प्रयास किया।

सिविल अस्पताल मोगा ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी

हालांकि, पुलिस की समझाइश के बावजूद आरोपी युवक भड़क गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वे नशे की हालत में थे और उन्होंने पुलिस टीम के साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में हवलदार सूबा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल मोगा ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया

घटना की सूचना मिलते ही थाना चड़िक पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरतेज सिंह ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी के बयान के आधार पर निरंजन सिंह, मनी कुमार, अर्जुन कुमार, हरतेश, राकेश कुमार, कमलेश कुमार और मोनू यादव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

पंजाब में किसानों ने बिजली संकट के खिलाफ किया प्रदर्शन

राज्य

पंजाब में किसानों ने बिजली संकट के खिलाफ किया प्रदर्शन

पंजाब में किसान मजदूर मोर्चा ने बिजली की कमी के खिलाफ प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने कम से कम 16 घंटे बिजली की मांग की।

'जब तक पंजाब पूरी तरह नशामुक्त नहीं होता, ढील बर्दाश्त नहीं': CM मान ने DC-SSP को दिए सख्त निर्देश

राज्य

'जब तक पंजाब पूरी तरह नशामुक्त नहीं होता, ढील बर्दाश्त नहीं': CM मान ने DC-SSP को दिए सख्त निर्देश

पंजाब में नशे के खिलाफ जारी अभियान 'युद्ध नशियां विरुद्ध' को प्रभावी बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कड़े निर्देश दिए हैं।

रुद्रपुर कोतवाली में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म, चाकू से पीड़िता को डराया

राज्य

रुद्रपुर कोतवाली में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म, चाकू से पीड़िता को डराया

रुद्रपुर में एक नाबालिग किशोरी के साथ पड़ोसी किशोर द्वारा घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज की।

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार, मेघालय पुलिस की याचिका खारिज

राज्य

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार, मेघालय पुलिस की याचिका खारिज

शिलांग हाई कोर्ट ने मेघालय पुलिस की याचिका खारिज करते हुए सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार रखी, जिससे उन्हें जेल से बाहर रहने की अनुमति मिली है।

मोहाली गुरुद्वारे में हंगामा, निहंग बाबा जसदीप सिंह पर हमला

राज्य

मोहाली गुरुद्वारे में हंगामा, निहंग बाबा जसदीप सिंह पर हमला

निहंग बाबा जसदीप सिंह के स्वागत समारोह के दौरान मोहाली के गुरुद्वारे में हंगामा हो गया। एक व्यक्ति ने उन पर हमला करने की कोशिश की।