पंजाब में महा हड़ताल

CM मान का मुलाजिम नेताओं को दो टूक जवाब- पहले हड़ताल खत्म करो, फिर बातचीत

पंजाब में सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स ने DA समेत 8 मांगों को लेकर हड़ताल की, जिससे कई सरकारी सेवाएं जैसे अस्पताल और डिस्पेंसरी प्रभावित हुईं।

By : शिवम् पांडेय
CM मान का मुलाजिम नेताओं को दो टूक जवाब- पहले हड़ताल खत्म करो, फिर बातचीत

पंजाब में हड़ताल

पंजाब में 7 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारी और पेंशनर आज DA समेत 8 मांगों को लेकर महा हड़ताल पर हैं। हड़ताल के चलते कई सरकारी दफ्तरों, अस्पतालों और डिस्पेंसरी में कामकाज प्रभावित हुआ है। कर्मचारियों ने अपने-अपने विभागों के प्रमुखों को सामूहिक छुट्टी दी और पूरे दिन हड़ताल पर रहने का ऐलान किया है।

CM मान ने कहा- हड़ताल और बातचीत साथ नहीं

इसी बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया के जरिए कर्मचारियों को दोटूक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हड़ताल और बातचीत एक साथ नहीं चल सकती। सूत्रों के मुताबिक, जालंधर स्थित PAP में मुख्यमंत्री और कर्मचारी संगठनों के बीच बैठक प्रस्तावित थी। हालांकि, मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों से कहा कि बातचीत तभी होगी, जब वे पहले हड़ताल खत्म करेंगे।

जालंधर में पुलिस से धक्कामुक्की

जालंधर में प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई। कर्मचारी रोड जाम करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हटाने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ कर्मचारी सड़क पर ही बैठ गए। मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।

अस्पतालों में OPD सेवाएं प्रभावित

हड़ताल का असर सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दिखाई दिया। मोहाली सिविल अस्पताल में दवाई लेने पहुंचे एक व्यक्ति ने बताया कि गार्ड ने उसे हड़ताल का हवाला देते हुए वापस भेज दिया और अगले दिन आने को कहा। कई सरकारी अस्पतालों और डिस्पेंसरी में OPD सेवाएं बंद रहने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पठानकोट में दफ्तरों पर लटके ताले

पठानकोट में नगर निगम कार्यालय और सिविल अस्पताल में भी ताले लटके मिले। अधिकारियों की गाड़ियां चलाने वाले ड्राइवर भी हड़ताल में शामिल हैं। इसके चलते अधिकारियों को दफ्तर पहुंचने में परेशानी हुई। लुधियाना के DC भी सुबह करीब साढ़े 9 बजे तक अपने कार्यालय नहीं पहुंचे थे। जालंधर में शाहकोट से 86 साल की रिटायर्ड टीचर रणधीर कौर भी कर्मचारियों के समर्थन में धरना देने पहुंचीं। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाए रखेंगे।

रोडवेज-पनबस की बसें चल रही हैं

सांझा मुलाजिम मंच पंजाब ने पहले सरकारी बसों के ड्राइवर-कंडक्टरों के भी हड़ताल में शामिल होने की घोषणा की थी। हालांकि, बुधवार को वित्त मंत्री के साथ बैठक के बाद रक्षाबंधन का हवाला देते हुए बस कर्मचारियों ने हड़ताल में शामिल नहीं होने का फैसला किया। इसके चलते पंजाब रोडवेज, पनबस और PRTC की बसें चल रही हैं। वहीं, कई जगह सरकारी स्कूल भी खुले हुए हैं।

संबंधित सामग्री

दुबई में मध्यप्रदेश के वैश्विक निवेश मिशन की प्रभावशाली शुरुआत

दुबई में मध्यप्रदेश के वैश्विक निवेश मिशन की प्रभावशाली शुरुआत

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने दुबई में वैश्विक निवेश और साझेदारी मिशन की शुरुआत की, जिसमें राज्य की औद्योगिक और निवेश क्षमताओं को प्रदर्शित किया गया।

आप में शामिल हुए गुरप्रीत सेखों, सीएम मान ने दिलाई सदस्यता; विरोधियों पर जमकर बरसे

आप में शामिल हुए गुरप्रीत सेखों, सीएम मान ने दिलाई सदस्यता; विरोधियों पर जमकर बरसे

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरप्रीत सिंह सेखों का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया। रैली में समर्थकों में उत्साह दिखा, कांग्रेस-अकाली दल पर निशाना साधा।

नशे के खिलाफ मान सरकार सरकार का बड़ा अभियान! जनता की सूचना से हजारों गिरफ्तार

नशे के खिलाफ मान सरकार सरकार का बड़ा अभियान! जनता की सूचना से हजारों गिरफ्तार

पंजाब में भगवंत मान सरकार की नशे के खिलाफ मुहिम में नागरिकों की मदद से 25,339 गिरफ्तारियां हुईं और बड़ी मात्रा में ड्रग्स जब्त किए गए।

सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच

सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच

सागर जिले में नकली शराब पीने से कई मौतें हुईं। मुख्यमंत्री ने सख्त कदम उठाते हुए अधिकारियों को निलंबित किया।

दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी पर भारी पड़ा ये 21 साल का झारखंडी बल्लेबाज, डेब्यू में ठोके 85 रन

दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी पर भारी पड़ा ये 21 साल का झारखंडी बल्लेबाज, डेब्यू में ठोके 85 रन

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में शिखर मोहन और वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से खास पहचान बनाई, ईस्ट जोन को मजबूती प्रदान की।

Advertisement

MP ADD मिलिए विराट बुंदेला से 02 ON 7 Sep 2026