मुख्यमंत्री सेहत योजना: हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं और नवजातों के लिए बनी जीवनरक्षक कवच

पंजाब की सेहत योजना

मुख्यमंत्री सेहत योजना: हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं और नवजातों के लिए बनी जीवनरक्षक कवच

पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' ने हाई-रिस्क गर्भावस्था और नवजात देखभाल में कई परिवारों को आर्थिक बोझ से मुक्ति दिलाई है।

मुख्यमंत्री सेहत योजना हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं और नवजातों के लिए बनी जीवनरक्षक कवच

पंजाब सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ राज्य के लाखों परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत आधार बनकर उभरी है। विशेष रूप से हाई-रिस्क गर्भावस्था, सिजेरियन डिलीवरी और गंभीर रूप से बीमार नवजात शिशुओं के इलाज में यह योजना बड़ी राहत प्रदान कर रही है। इसके तहत पात्र परिवारों को कैशलेस उपचार की सुविधा दी जाती है, जिससे आर्थिक बोझ काफी कम हो जाता है।

देश में लगभग हर दूसरी गर्भावस्था हाई-रिस्क श्रेणी में आती

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-5) के अनुसार देश में लगभग हर दूसरी गर्भावस्था हाई-रिस्क श्रेणी में आती है। एनीमिया, कम उम्र में गर्भधारण, पूर्व सिजेरियन डिलीवरी, स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं और गरीबी जैसे कारण मां और शिशु दोनों के लिए खतरा बढ़ाते हैं। ऐसे मामलों में मुख्यमंत्री सेहत योजना प्रभावी सहायता प्रदान कर रही है।

देखभाल से जुड़े 7,300 मामलों का उपचार किया

राज्य स्वास्थ्य एजेंसी के आंकड़ों के मुताबिक 25 मई 2026 तक योजना के तहत मातृत्व और नवजात देखभाल से जुड़े 7,300 मामलों का उपचार किया गया है। इन पर करीब 7.04 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इनमें 5,300 हाई-रिस्क सिजेरियन डिलीवरी के मामले शामिल हैं, जिन पर 6.37 करोड़ रुपए व्यय किए गए।

पटियाला की दीपिका और दीक्षा सोनकर जैसी कई महिलाओं ने इस योजना का लाभ उठाया है। दोनों का सिजेरियन ऑपरेशन और नवजात देखभाल पूरी तरह कैशलेस रही, जिससे परिवारों को आर्थिक चिंता से मुक्ति मिली।

2,094 नवजातों का विभिन्न चिकित्सा पैकेजों के तहत इलाज किया

योजना नवजात शिशुओं के लिए भी विशेष सहायता प्रदान कर रही है। अब तक 2,094 नवजातों का विभिन्न चिकित्सा पैकेजों के तहत इलाज किया जा चुका है। इनमें स्पेशल, एडवांस्ड और क्रिटिकल नियोनेटल केयर जैसी सेवाएं शामिल हैं। गंभीर संक्रमण, समय से पहले जन्म और वेंटिलेटर सहायता की जरूरत वाले नवजातों को भी उपचार उपलब्ध कराया गया है।

करीब 44.8 लाख पंजीकरणों के साथ मुख्यमंत्री सेहत योजना पंजाब में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती दे रही है और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक भरोसेमंद स्वास्थ्य सुरक्षा कवच बनकर सामने आई है।

संबंधित सामग्री

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब CM मान समेत AAP नेताओं को जारी किया नोटिस, चंडीगढ़ प्रशासन की याचिका पर मांगा जवाब

राज्य

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब CM मान समेत AAP नेताओं को जारी किया नोटिस, चंडीगढ़ प्रशासन की याचिका पर मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के सीएम भगवंत मान और अन्य AAP नेताओं के खिलाफ वर्ष 2020 के आपराधिक मामले में नोटिस जारी किया।

पंजाब बंद के दौरान अमृतसर में बड़ा हादसा, रस्सी से टकराकर पुलिस कांस्टेबल की मौत

राज्य

पंजाब बंद के दौरान अमृतसर में बड़ा हादसा, रस्सी से टकराकर पुलिस कांस्टेबल की मौत

अमृतसर के भंडारी पुल पर, पंजाब बंद के दौरान, एक पुलिसकर्मी की प्रदर्शनकारियों द्वारा लगाई गई रस्सी से मौत हो गई।

अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन, चंडीगढ़ बॉर्डर पर पुलिस और समर्थकों के बीच टकराव

राज्य

अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन, चंडीगढ़ बॉर्डर पर पुलिस और समर्थकों के बीच टकराव

मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर अकाली दल के प्रदर्शन के दौरान तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, जहाँ पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

पंजाब को बदनाम करने की कीमत चुकानी पड़ेगी', पेपर लीक विवाद पर BJP पर बरसे भगवंत मान

राज्य

पंजाब को बदनाम करने की कीमत चुकानी पड़ेगी', पेपर लीक विवाद पर BJP पर बरसे भगवंत मान

पंजाब में मेडिकल परीक्षा पेपर लीक के आरोपों पर राजनीतिक दलों के बीच तनाव बढ़ा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने BJP पर झूठे आरोप लगाने का दावा किया।

बरनाला में भाजपा का चुनावी बिगुल, केवल सिंह ढिल्लों ने कार्यकर्ताओं से की दिन-रात मेहनत की अपील

राज्य

बरनाला में भाजपा का चुनावी बिगुल, केवल सिंह ढिल्लों ने कार्यकर्ताओं से की दिन-रात मेहनत की अपील

भाजपा ने पंजाब के बरनाला में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू की। केवल सिंह ढिल्लों ने जनसभा में कार्यकर्ताओं को जोश भरा और विजय का आह्वान किया।