प्रदर्शन दिल्ली और मध्य प्रदेश में

MP में आधी रात सियासी बवाल: राहुल गांधी की हिरासत और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 4 जिलों में प्रदर्शन

राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं की हिरासत के बाद मध्य प्रदेश में विरोध प्रदर्शन शुरू हुए। नारेबाजी और पुतला दहन भी किया गया।

MP में आधी रात सियासी बवाल: राहुल गांधी की हिरासत और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 4 जिलों में प्रदर्शन

दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की खबर के बाद प्रदेश के कई जिलों में देर रात तक प्रदर्शन, नारेबाजी और पुतला दहन का दौर चलता रहा।

उज्जैन में टॉवर चौक पर प्रदर्शन, नेताओं ने फूंका पुतला

उज्जैन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ता टॉवर चौक स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। राहुल गांधी को चोट लगने की खबर के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश और बढ़ गया।

छात्रों के मुद्दे पर सरकार को घेरा

उज्जैन कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों पर कार्रवाई के बजाय छात्रों की आवाज दबाई जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई।

विदिशा में देर रात तक चला धरना प्रदर्शन

विदिशा जिले के शमशाबाद क्षेत्र में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विवेकानंद चौराहे पर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी की तत्काल रिहाई, पेपर लीक मामलों की जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

खंडवा में कलेक्टर कार्यालय का घेराव

खंडवा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने देर रात कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर घेराव किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परिसर में बैठकर नारेबाजी की और कहा कि यदि राहुल गांधी को हिरासत में लिया गया है तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जाए। युवा कांग्रेस ने जिलेभर में आगे उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

मंडला के नैनपुर में पुतला दहन

मंडला जिले के नैनपुर में नगर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के साथ NSUI कार्यकर्ताओं ने थाना परिसर के सामने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।

कांग्रेस ने लगाया तानाशाही का आरोप

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों की मांगों को दबाने के लिए बल प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और नेताओं की गिरफ्तारी गलत है। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि छात्रों और युवाओं के मुद्दों को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

संबंधित सामग्री

सिनेमा के ‘नाना’ नहीं रहे, 75 की उम्र में नाना पाटेकर का निधन

सिनेमा के ‘नाना’ नहीं रहे, 75 की उम्र में नाना पाटेकर का निधन

भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित अभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में 75 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया।

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP

भोपाल में मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 का आयोजन, पर्यटन क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए विभिन्न एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में हुआ भव्य आयोजन

MP Travel Mart से चीता प्रोजेक्ट तक, मप्र CM डॉ मोहन यादव ने गिनाईं मध्यप्रदेश की पर्यटन संभावनाएं

MP Travel Mart से चीता प्रोजेक्ट तक, मप्र CM डॉ मोहन यादव ने गिनाईं मध्यप्रदेश की पर्यटन संभावनाएं

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने MP Travel Mart के माध्यम से प्रदेश की पर्यटन संभावनाओं को बढ़ावा देने की योजना प्रस्तुत की, जिसमें चीता पुनर्स्थापना सहित विभिन्न पहलें शामिल हैं।

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों का नया बसेरा, CM डॉ मोहन यादव ने नर वियोम और मादा नीरा का किया स्वागत

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों का नया बसेरा, CM डॉ मोहन यादव ने नर वियोम और मादा नीरा का किया स्वागत

मध्य प्रदेश में रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो चीतों के आगमन से चीता पुनर्वास परियोजना को महत्वपूर्ण विस्तार मिला। मुख्यमंत्री ने पर्यटन और रोजगार में वृद्धि की उम्मीद जताई।

प्रियंका सड़क पर लेटीं, राहुल समेत विपक्षी सांसद हिरासत में; थाने जाने से पहले पुलिस बस भी हुई पंक्चर

प्रियंका सड़क पर लेटीं, राहुल समेत विपक्षी सांसद हिरासत में; थाने जाने से पहले पुलिस बस भी हुई पंक्चर

दिल्ली में चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, राहुल और प्रियंका गांधी हिरासत में लिए गए।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर