अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन:पत्नी अपर्णा भाजपा नेता

प्रतीक यादव का निधन

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन:पत्नी अपर्णा भाजपा नेता

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत का कारण अज्ञात है।

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधनपत्नी अपर्णा भाजपा नेता

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 38 साल बताई जा रही थी। बता दें कि सुबह 6 बजे पत्नी अपर्णा यादव के भाई अमन सिंह बिष्ट उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सिविल अस्पताल के चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. डीसी पांडेय के अनुसार जब प्रतीक को लाया गया, तब उनकी पल्स पूरी तरह डाउन थी। हार्ट भी रुक चुका था। प्रतीक की पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा फिलहाल असम में थी। वे लखनऊ के लिए रवाना हो गई हैं। 

शव प्रतीक के घर ले जाया जाएगा

फिलहाल मौत की वजह का पता नहीं चल सका है। बता दें कि शव का पोस्टमॉर्टम किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, यानी KGMU में कराया गया। यहां से शव प्रतीक के घर ले जाया जाएगा।

इस बीच, अखिलेश यादव भी पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। छोटे भाई का शव देखा। बाहर आकर कहा- यह दुखद है कि वे आज हमारे बीच नहीं हैं। कानून और परिवार के लोग जो कहेंगे, हम उसी बात को मानेंगे।

फंसकर ब्लड सर्कुलेशन को रोक देता

सूत्रों के अनुसार 30 अप्रैल को प्रतीक को गंभीर हालत में लखनऊ के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 3 दिन बाद उन्हें थोड़ा आराम मिला। इसके बाद वे बिना छुट्टी के घर चले गए थे। डॉक्टर्स के मुताबिक, वो फेफड़े की गंभीर बीमारी पल्मोनरी एम्बोलिज्म की चपेट में थे। इसमें खून का थक्का फेफड़ों की नसों में फंसकर ब्लड सर्कुलेशन को रोक देता है।

प्रतीक को बेटे का हक दिया

प्रतीक, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। साधना गुप्ता की पहली शादी 1986 में चंद्रप्रकाश गुप्ता से हुई थी। 1987 में प्रतीक का जन्म हुआ। 1990 में चंद्र प्रकाश गुप्ता और साधना का तलाक हो गया। इसी दौरान साधना और मुलायम की करीबी हो गई। 2003 में मुलायम सिंह ने साधना गुप्ता से शादी कर ली और सार्वजनिक तौर पर प्रतीक को बेटे का हक दिया था।

संबंधित सामग्री

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, हरिद्वार जा रहे 3 कांवड़ियों की मौत

राज्य

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, हरिद्वार जा रहे 3 कांवड़ियों की मौत

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार तीन कांवड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

देशभर में बारिश का कहर: यूपी-झारखंड में 17 मौतें, हिमाचल-उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से सैकड़ों सड़कें बंद

देश-विदेश

देशभर में बारिश का कहर: यूपी-झारखंड में 17 मौतें, हिमाचल-उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से सैकड़ों सड़कें बंद

भारत के विभिन्न राज्यों में मानसून की तेज बारिश ने तबाही मचाई है। यूपी, झारखंड, केरल में मौतें, हिमाचल और उत्तराखंड में लैंडस्लाइड।

'गजनी' और 'लगान' फेम अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, 74 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से ली अंतिम सांस

मनोरंजन

'गजनी' और 'लगान' फेम अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, 74 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से ली अंतिम सांस

बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप रावत का ब्लड कैंसर से लड़ते हुए 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

त्विषा शर्मा मौत केस: ट्रायल कोर्ट से राहत नहीं मिली, अब हाई कोर्ट पहुंचीं पूर्व जज गिरिबाला सिंह

राज्य

त्विषा शर्मा मौत केस: ट्रायल कोर्ट से राहत नहीं मिली, अब हाई कोर्ट पहुंचीं पूर्व जज गिरिबाला सिंह

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपित पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने हाई कोर्ट में नियमित जमानत याचिका दायर की है।

नैनीताल में दो छात्रों की डूबने से मौत, कैंची धाम और भीमताल में दर्दनाक हादसे; घूमने आए थे दोस्त

राज्य

नैनीताल में दो छात्रों की डूबने से मौत, कैंची धाम और भीमताल में दर्दनाक हादसे; घूमने आए थे दोस्त

उत्तराखंड के नैनीताल में दो अलग-अलग हादसों में दो छात्रों की नदी में डूबने से मौत हो गई। पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी बड़ा कारण।