Pachmarhi Training Camp: अगले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन शुरू

pachmarhi-training-camp

Pachmarhi Training Camp: अगले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन शुरू

pachmarhi training camp अगले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन शुरू

'70 साल बनाम 25 साल' का नारा लेकर निकलेगी कांग्रेस

Pachmarhi Training Camp: पचमढ़ी में चल रहे कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में समसामयिक राजनीतिक मुद्दों के अलावा अगले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी। पचमढ़ी बैठक के बाद कांग्रेस अगले चुनावों को लेकर संगठन से लेकर कार्यप्रणाली में बदलाव करना शुरू कर देगी। इसी बैठक में भारतीय जनता पार्टी को घेरने की रणनीति बनेगी। पहले दिन की बैठक के बाद से साफ हो गया है कि कांग्रेस अब भाजपा की तर्ज पर ही चुनाव में उतरेगी। इस बाद कांग्रेस का प्रमुख नारा होगा 'कांग्रेस के 70 साल बनाम भाजपा के 25 साल।' अभी तक पिछले चुनावों में भाजपा कांग्रेस के 70 साल बनाम भाजपा सरकारों के कार्यकाल का नारा देती रही है।

'कांग्रेस के 70 साल बनाम भाजपा के 25 साल'

कांग्रेस इस नारे के जरिए अपने 70 सालों के शासनकाल और भाजपा के 25 सालों के कार्यकाल की तुलना करेगी। इसमें राज्य का कुल बजट, कर्ज, भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, परीक्षाओं और परिवहन में भ्रष्टाचार, आबकारी व्यवस्था, महिला अत्याचार और कमजोर वर्गों पर अत्याचार जैसे आंकड़े शामिल होंगे। इसके अलावा, खनन और अवैध उत्खनन के आंकड़े, सरकारी ठेकों में दोनों दलों के नेताओं की भागीदारी, भर्तियों और सरकारी कर्मचारियों की संख्या की तुलना भी की जाएगी। पार्टी वरिष्ठ नेता ने बताया कि चुनाव से पहले इस पर एक तुलनात्मक पुस्तिका भी प्रकाशित की जा सकती है।

Pachmarhi Training Camp: एसआईआर पर निगरानी

प्रशिक्षण शिविर की पहली बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मध्य प्रदेश में कराए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन परीक्षण (एसआईआर) पर भी चर्चा हुई। कांग्रेस की मप्र इकाई हर घर की एसआईआर प्रक्रिया की निगरानी करेगी। केंद्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में गठित एसआईआर निगरानी कमेटी की बैठक में विस्तृत रणनीति तैयार की जाएगी। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि एसआईआर के माध्यम से राज्य में बड़ा राजनीतिक उलटफेर संभव है। Read More:- जब ज़िंदगी ने गिराया… तभी सीखा उठना वो सच्ची कहानी जो दिल छू जाए

संबंधित सामग्री

28 जुलाई 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेंगे नए मौके और आर्थिक लाभ, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

सनातन

28 जुलाई 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेंगे नए मौके और आर्थिक लाभ, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

28 जुलाई 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल, व्यापार, नौकरी, प्रेम, पढ़ाई, निवेश और सफलता से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत।

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-  5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

राज्य

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- 5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

दतिया उपचुनाव में, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा की विकास नीतियों का प्रचार किया और कांग्रेस के शासन की आलोचना की।

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

राज्य

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

CM Dr. Mohan Yadav transferred ₹3308 crore to over 82 lakh farmers in MP, aiming to modernize agriculture and increase farmers' income.

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

राज्य

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिक्षा और उद्योग क्षेत्र में दो बड़ी परियोजनाएं लुधियाना में शुरू कीं, जिसमें शिक्षा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में धूनीवाले धाम के विकास के लिए सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और इसे भव्य बनाने की बात कही।