राम मंदिर चढ़ावा चोरी: नई SIT का गठन, किरण एस. को सौंपी कमान

नई SIT का गठन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: नई SIT का गठन, किरण एस. को सौंपी कमान

UP सरकार ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT गठित की, जिसकी अध्यक्षता IG लखनऊ रेंज किरण एस. करेंगे।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी नई sit का गठन  किरण एस को सौंपी कमान

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: नई SIT का गठन |

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में UP सरकार ने नई विशेष जांच टीम का गठन कर दिया है। इसमें 3 सदस्य है। इसकी कमान IG लखनऊ रेंज किरण एस. को सौंपी गई है। पहले SIT की अध्यक्षता IAS अधिकारी विजय विश्वास पंत कर रहे थे। किरण S. उनकी टीम में थे, मगर टीम के इंचार्ज विश्वास पंत थे।

27 जुलाई को पेश करनी होगी स्टेटस रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने 13 जुलाई, 2026 को मामले की सुनवाई के दौरान वरिष्ठ IPS अधिकारी की अध्यक्षता में नई SIT गठित करने का निर्देश दिया था। ये आदेश चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने सुनवाई के दौरान दिया गया। कोर्ट ने कहा था कि 27 जुलाई को राम मंदिर चढ़ावा चोरी की स्टेटस रिपोर्ट पेश करनी होगी। इस निर्देश के तुरंत बाद UP सरकार ने SIT का गठन कर दिया था।

निगरानी खुद करेगा कोर्ट 

अदालत ने माना था कि क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन और चोरी के मामलों की तकनीकी जांच में पुलिस अधिकारियों की भूमिका सीधी और ज्यादा असरदार होती है। इसलिए DIG और SSP को सदस्य बनाकर जांच का दायरा सीधे पुलिस महकमे के अधिकारियों को सौंप दिया गया। पुरानी SIT राज्य सरकार के स्तर पर रिपोर्ट कर रही थी, जबकि नई SIT को सीधे सुप्रीम कोर्ट में समय-समय पर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करनी होगी। पूरे मामले की जांच की निगरानी खुद कोर्ट करेगा। इससे पहले CM योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गठित SIT की अध्यक्षता लखनऊ मंडल के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत कर रहे थे, जिसमें IG लखनऊ रेंज बतौर सदस्य शामिल थे।

पुलिस विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के नए दिशा-निर्देशों के बाद अब SIT का पुनर्गठन कर IG लखनऊ रेंज को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि, अयोध्या के DIG और SSP को इसका सदस्य नियुक्त किया गया है।

संबंधित सामग्री

UP में बारिश का तांडव, 10 नदियां उफान पर, बनारस में 84 घाट डूबे

राज्य

UP में बारिश का तांडव, 10 नदियां उफान पर, बनारस में 84 घाट डूबे

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश के कारण गंगा, यमुना सहित कई नदियां खतरे के निशान पर हैं, जिससे बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़, डूबे घर, 400 बीघा फसल जलमग्न

राज्य

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़, डूबे घर, 400 बीघा फसल जलमग्न

उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश और बाढ़ से गंभीर स्थिति, नदियां उफान पर, कई मकान और फसलें बर्बाद।

पंजाब यूनिवर्सिटी में बम की धमकी के बाद सुरक्षा कड़ी

राज्य

पंजाब यूनिवर्सिटी में बम की धमकी के बाद सुरक्षा कड़ी

पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू की।

आसमान से आफत! दिल्ली में जलभराव, अमरनाथ यात्रा थमी; बिहार में बाढ़ 

देश-विदेश

आसमान से आफत! दिल्ली में जलभराव, अमरनाथ यात्रा थमी; बिहार में बाढ़ 

भारत के विभिन्न राज्यों में मानसून के कारण भारी बारिश और बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, और अन्य राज्यों में जलभराव और यातायात प्रभावित हुआ है।

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चुनाव याचिका पर सुनवाई जारी

राज्य

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चुनाव याचिका पर सुनवाई जारी

सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल की याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उन्होंने अपने चुनावी जीत को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज करने की मांग की थी।