CM डॉ. यादव ने संघ का भव्य चातुर्मास-2026 में की सहभागिता , कहा - संतों का साथ ह...

मुख्यमंत्री यादव ने की सहभागिता

CM डॉ. यादव ने संघ का भव्य चातुर्मास-2026 में की सहभागिता , कहा - संतों का साथ हमें ले जाता है सद्मार्ग पर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'जियो और जीने दो' और अहिंसा के महत्व पर जोर दिया, आचार्य श्री 108 समय सागर जी की प्रशंसा की।

cm डॉ यादव ने संघ का भव्य चातुर्मास-2026 में की सहभागिता  कहा - संतों का साथ हमें ले जाता है सद्मार्ग पर

CM डॉ. यादव ने संघ का भव्य चातुर्मास-2026 में की सहभागिता |

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हम सब 'जियो और जीने दो' की परोपकारी भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं। अहिंसा हमें मोक्ष की ओर ले जाती है और हमें यह ज्ञान संतों से ही मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संतों का साथ, सहयोग और आशीर्वाद हमें देवमार्ग और सद्मार्ग पर ले जाता है। आचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज जीवित देवता स्वरूप हैं। राजधानी भोपाल में आचार्य श्री का चातुर्मास हम सब के लिए सौभाग्य का अवसर है, धन्य भाग्य का अवसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार एक दिन का विधानसभा सत्र आयोजित कर आचार्य श्री को विधानसभा में प्रवचन के लिए आमंत्रित करेगी, ताकि प्रदेश के सभी विधायकों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों-कर्मचारियों को आचार्य श्री का मार्गदर्शन और आशीर्वाद मिले।

CM डॉ यादव ने की सहभागिता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को महाराणा प्रताप नगर के विद्योदय तीर्थ में विद्या शिरोमणि परम पूज्य आचार्य श्री 108 समय सागर महाराज के पावन वर्षायोग (विद्योदयवर्धिनी राजधानी में संघ का भव्य चातुर्मास-2026) में सहभागिता की। इस अवसर पर आयोजित कलश स्थापना समारोह में उपस्थित होकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आचार्य श्री के चरण प्रक्षालन कर उनसे शुभाशीष प्राप्त किया।

गौमाता की रक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलश स्थापना समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब को प्राणी मात्र से प्रेम करना चाहिए। गौमाता की रक्षा करनी चाहिए। हमारी सरकार गौशालाओं के संरक्षण के लिए सभी कदम उठा रही है। हम अपनी पुरातन भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक स्वरूप में आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में कुछ पाने के लिए पुरूषार्थ करना ही होता है। अहिंसा और परोपकार का रास्ता अपनाकर हमें अपने जीवन को पुरूषार्थ से सफल बनाना चाहिए। आचार्य श्री की 3 पुस्तकें हमें जीवन के 3 सत्य मार्ग दिखाती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम उस संस्कृति के वंशज है, जहां सत्ताधीश राजातुल्य नहीं होता, बल्कि वह जनता का प्रथम और प्रधान सेवक होता है। 

‘अहिंसा धर्म विश्व धर्म’

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि सभी धर्मों और उनकी आस्थाओं का सम्मान रखते हुए हमारी सरकार ने प्रदेश में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित किया है। हम प्रदेश में गौमाता के कल्याण और संरक्षण के लिए और बेहतर प्रयास करेंगे तथा इस संदर्भ में आचार्य श्री का मार्गदर्शन भी प्राप्त करेंगे। आचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज ने कहा कि अहिंसा का धर्म किसी एक का नहीं, यह विश्व धर्म है। जिनके मन में दया, करूणा, परोपकार, स्नेह, अपनत्व और दूजे के कल्याण का भाव जाग रहा है, वह सब अहिंसा के पुजारी है। आचार्य श्री ने सभी को आशीष दिया।

संबंधित सामग्री

ग्लासगो कॉमनवेल्थ 2026 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  अंकुश को ग्लासगो कॉमनवेल्थ में स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई

राज्य

ग्लासगो कॉमनवेल्थ 2026 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  अंकुश को ग्लासगो कॉमनवेल्थ में स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ 2026 में विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी।

सरकार के लिए शिक्षा सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- नए युग की शुरुआत है सांदीपनि विद्यालय

राज्य

सरकार के लिए शिक्षा सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- नए युग की शुरुआत है सांदीपनि विद्यालय

बैरसिया में नए सांदीपनि विद्यालय का उद्घाटन हुआ जो आधुनिक सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को ज्ञान, संस्कार और कौशल प्रदान करेगा।

श्री-84 महादेव दर्शन यात्रा शुरू, सीएम डॉ. मोहन बोले- यह आत्मिक जागरण का पुण्य अवसर

राज्य

श्री-84 महादेव दर्शन यात्रा शुरू, सीएम डॉ. मोहन बोले- यह आत्मिक जागरण का पुण्य अवसर

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने श्री 84 महादेव दर्शन यात्रा-2026 का शुभारंभ किया, जो उज्जैन की आध्यात्मिक विरासत को प्रदर्शित करता है।

पं. रविशंकर शुक्ल को पुष्पांजलि, CM मोहन यादव बोले- भोपाल को राजधानी बनाकर अलगाववादी मंसूबों को किया था पस्त

राज्य

पं. रविशंकर शुक्ल को पुष्पांजलि, CM मोहन यादव बोले- भोपाल को राजधानी बनाकर अलगाववादी मंसूबों को किया था पस्त

मध्यप्रदेश विधानसभा में पंडित रविशंकर शुक्ल की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां विभिन्न नेताओं ने उन्हें याद किया।

किसानों के लिए लगातार काम कर ही सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- नई तकनीकों का लाभ उठाएं अन्नदाता

राज्य

किसानों के लिए लगातार काम कर ही सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- नई तकनीकों का लाभ उठाएं अन्नदाता

 हरदा जिले में आयोजित हुआ बलराम कृषि महोत्सव, जबलपुर से वर्चुअली शामिल हुए सीएम. डॉ. यादव