मुख्यमंत्री ने स्कूली छात्रों से की बात

मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ यादव ने ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बोरलाय के एकीकृत हायर सेकेण्डरी स्कूल में छात्रों से विविध प्रश्न पूछे और सीखने की महत्वपूर्णता पर बल दिया।

मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ यादव ने ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों से किया संवाद

मुख्यमंत्री ने स्कूली छात्रों से की बात

सूर्य के प्रकाश में क्या-क्या होता है?, हवा क्या करती है? पेड़ों से हमारा क्या संबंध है ?, बिना भोजन और बिना पानी पिये हम कितने दिनो तक जिंदा रह सकते है?, हवा क्यो चलती है?, हवा को कौन बांधता है?, गति कम या ज्यादा क्यो होती है?,हमारे शरीर में विटामिन्स का क्या महत्व है? कुछ ऐसे ही रोचक प्रश्न प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जन विश्वास शिविर के अंतर्गत एकीकृत हायर सेकेण्डरी स्कूल बोरलाय पहुंचकर विद्यार्थियों से किये। इस दौरान मुख्यमंत्री के कुछ प्रश्नों के जवाब विद्यार्थियों ने दिये। जिन प्रश्नों के जवाब नहीं दिये, उन्हें मुख्यमंत्री ने उदाहरण देकर विद्यार्थियों को समझाया।

CM और छात्रों के सवाल-जवाब

मुख्यमंत्री डॉ. यादव विद्यार्थियों से प्रश्न पूछते समय एक शिक्षक की भूमिका निभा रहे थे, वही बच्चे भी बिना झिझक के अपने मुख्यमंत्री के प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी अपने मन में उठने वाले प्रश्नों और जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त करे। कभी भी प्रश्न पूछने में झिझक नहीं दिखायें, विद्यार्थी जीवन सीखने का एक सशक्त माध्यम है। वैसे तो मनुष्य अपने सारे जीवनकाल में कुछ न कुछ सीखता है, परन्तु विद्यार्थी जीवन में सीखा हुआ उसे जीवन पर्यन्त याद रहता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान देते हुए अपने जीवन के लक्ष्य को तय करे तथा उसी दिशा में आगे बढ़े। ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की तो कोई कमी नहीं है, विद्यार्थी अपने अंदर की क्षमता को पहचाने एवं खुद को कम न आंकते हुए लक्ष्य प्राप्त करे।

ICT  लैब का किया निरीक्षण

शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बोरलाय में विद्यार्थियों से संवाद के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शाला परिसर में ही बने अटल टिकरिंग लैब और आईसीटी लैब का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा बनाये गये विभिन्न मॉडलों की प्रशंसा करते हुए मॉडल्स के संबंध में प्रश्न भी पूछते हुए वे भविष्य में क्या बनना चाहते है, इस बारे में भी जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से यह पूछा कि आपके जीवन में एआई का क्या महत्व है तो मुख्यमंत्री जी हंसते हुए जवाब देते हुए कहा कि किसी भी तकनीक पर आंख मूंद कर विश्वास नहीं करना चाहिए। तकनीक हमें बेहतर बनाती है, परन्तु उनके पास लिमिटेड जानकारी होती है। एआई हमें निष्कर्ष अपने डेटा के आधार पर देता है, परन्तु हमें अपने विवेक से भी काम लेना चाहिए।

संबंधित सामग्री

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एसएनसीयू में आग लगने के कारण तीन बच्चे झुलस गए, एक की मौत हुई। सीएम यादव ने मृतक के परिजन को 4 लाख की सहायता दी।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ दौरे के दौरान सड़क किनारे लस्सी की दुकान पर रुककर लस्सी पी और स्थानीय लोगों से संवाद किया।

सीएम डॉ. मोहन ने की केन-बेतवा लिंक परियोजना की समीक्षा, कहा- घर-घर जाकर समझें परिवारों की परेशानी

सीएम डॉ. मोहन ने की केन-बेतवा लिंक परियोजना की समीक्षा, कहा- घर-घर जाकर समझें परिवारों की परेशानी

 केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड में आएगा बड़ा बदलाव, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिए विस्थापित परिवारों को सभी सुविधाएं देने के निर्देश।  44 लाख से अधिक लोगों को मिलेगा पेयजल

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026