मुख्यमंत्री ने किया भूमि-पूजन

सीएम डॉ. मोहन ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, कहा-बेहतर होगी एमपी की आर्थिक राजधानी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में 15.90 करोड़ रुपए की लागत से नई सड़क और सीवर लाइन का भूमि-पूजन किया।

सीएम डॉ. मोहन ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, कहा-बेहतर होगी एमपी की आर्थिक राजधानी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 19 जून को इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-5 में तुलसी नगर पुलिया से निपानिया तक प्रस्तावित सड़क, प्राइमरी-आंतरिक सीवर लाइन का रिमोट से भूमि पूजन किया। इसमें सड़क निर्माण कार्य की लागत 13.26 करोड़ और प्राइमरी-आंतरिक सीवर लाइन निर्माण कार्य की लागत 2.64 करोड़ रुपए है। इस कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् से की गई। उसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलन कर पूजन अर्चन किया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मुख्यमंत्री डॉ यादव का पुष्पगुच्छ और तुलसी का पौधा भेंट कर स्वागत किया। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहिल्या नगरी इंदौर में उपस्थित समस्त जनसमुदाय का हार्दिक अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि इंदौर नगर निगम ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा स्वच्छता अभियान में इंदौर ने देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है और लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया के जनहितैषी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया है और उसी दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। राष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सिकल सेल बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल इस बीमारी के उन्मूलन के लिए व्यापक अभियान चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह एक गंभीर बीमारी है, किंतु समय पर जांच (स्क्रीनिंग) और उचित उपचार के माध्यम से इसके प्रभाव को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

विकास के नए आयाम हुए स्थापित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि इस अवधि में देश ने विकास के अनेक नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश दोनों विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा को नई मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के सभी 55 जिलों में विकास के विभिन्न मानकों पर निरंतर कार्य कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, रोजगार और जनकल्याण के क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को विकास का लाभ मिल सके। 

इन विकास कार्यों का हुआ भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजनांतर्गत झोन क्रमांक 8 वार्ड क्रमांक 37 अंतर्गत तुलसी नगर से निपानिया तक सड़क विकास मार्ग जिसकी  लागत 13.62 करोड़ एवं प्राइमरी तथा आंतरिक सीवर लाइन निर्माण कार्य लागत 2.64 करोड़ रुपए का भूमि-पूजन किया गया। यह सड़क लगभग 1.30 किलोमीटर लंबी एवं इन्दौर विकास योजना-2021 के अनुसार 30 मीटर चौड़ाई में निर्मित होगी। परियोजना के अंतर्गत सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण, सीवर चैम्बरों का सुदृढ़ीकरण, फुटपाथ निर्माण तथा विद्युत लाइन शिफ्टिंग सहित विभिन्न अधोसंरचनात्मक कार्य किए जाएंगे। इस सड़क के निर्माण से तुलसी नगर, निपानिया, अंकुर आंगन, राजाराम ऐवेन्यु तथा महालक्ष्मी नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के रहवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी और नागरिकों को बेहतर एवं नई कनेक्टिविटी उपलब्ध हो सकेगी। सड़क निर्माण कार्य का दायित्व मेसर्स केएन नारंग्स, भोपाल को सौंपा गया है, जबकि कार्य के सुपरविजन एवं क्वालिटी कंट्रोल की जिम्मेदारी मे. एसएनएस एसोसिएट्स, इन्दौर द्वारा निभाई जाएगी।

इन विकास कार्यों की हुई घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा भूमि-पूजन समारोह में कनाड़िया रोड से खजराना रोड तक लिंक रोड जोकि लगभग 1400 मीटर में बनाने की घोषणा की। उन्होंने पूर्वी रिंग रोड से रॉबट चौराहे 6 लेन फ्लाईओवर बनाने की घोषणा की, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 50 करोड़ रुपए होगी। उन्होंने कहा कि अवैध कालोनियों को वैध करने के लिए भी ठोस कार्य करने के प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत 2 हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया। इसमें राहुल मर्मट और जगदीश उपाध्याय को 50 हजार का प्रतीकात्मक चेक मंच से प्रदान किया गया।

संबंधित सामग्री

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

मध्य प्रदेश में नया ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम 2026’ लागू किया गया, जिससे उद्योग स्थापना में आसानी होगी और अधिकारियों पर जुर्माना लगेगा।

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एसएनसीयू में आग लगने के कारण तीन बच्चे झुलस गए, एक की मौत हुई। सीएम यादव ने मृतक के परिजन को 4 लाख की सहायता दी।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

इंदौर में मिड-डे मील खाने के बाद 38 बच्चे बीमार, 19 अस्पताल में भर्ती; 4 ICU में

इंदौर में मिड-डे मील खाने के बाद 38 बच्चे बीमार, 19 अस्पताल में भर्ती; 4 ICU में

इंदौर के सांवेर क्षेत्र में 38 बच्चे मिड-डे मील खाने के बाद बीमार पड़े। भोजन में कढ़ी-चावल शामिल थे, फूड पॉइजनिंग की आशंका है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026