गुरु अर्जुन देव का बलिदान सिखाता है,सत्य और धर्म की रक्षा में कभी समझौता नही

मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

गुरु अर्जुन देव का बलिदान सिखाता है,सत्य और धर्म की रक्षा में कभी समझौता नही

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन व बलिदान की प्रशंसा की।

गुरु अर्जुन देव का बलिदान सिखाता हैसत्य और धर्म की रक्षा में कभी समझौता नही

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में आयोजित श्री गुरु अर्जुन देव जी के 420वें शहीदी दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर पंचम पातशाह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुरु अर्जुन देव जी का जीवन त्याग, सत्य, सेवा और आध्यात्मिक शक्ति का अनुपम उदाहरण है। उनका बलिदान हमें हर परिस्थिति में सत्य और धर्म के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है।

भाईचारे और समानता का संदेश भी दिया

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि भारत की संस्कृति और इतिहास संतों, गुरुओं और महापुरुषों के त्याग और तपस्या से समृद्ध हुआ है। जब-जब देश और धर्म पर संकट आया, तब-तब गुरुओं ने अपने प्राणों की आहुति देकर समाज को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि गुरु अर्जुन देव जी ने केवल आध्यात्मिक चेतना का प्रसार ही नहीं किया, बल्कि मानवता, भाईचारे और समानता का संदेश भी दिया।

उन्होंने गुरु अर्जुन देव जी द्वारा श्री हरमंदिर साहिब की स्थापना और विभिन्न संतों एवं भक्तों की वाणी को संकलित कर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के रूप में अमूल्य धरोहर प्रदान करने का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शक ग्रंथ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु साहिब का शहीदी बलिदान यह संदेश देता है कि सत्य, संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिए किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

योगदान को शामिल किया गया

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश गुरुओं के योगदान को सम्मानपूर्वक याद कर रहा है। हरियाणा सरकार भी सिख गुरुओं की शिक्षाओं और विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में राज्य के स्कूलों में इतिहास पाठ्यक्रम में सिख गुरुओं के जीवन और योगदान को शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्री हजूर साहिब नांदेड़ की विशेष तीर्थ यात्रा ट्रेनों का संचालन भी किया गया है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं से गुरु साहिब के आदर्शों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि सेवा, करुणा, सिमरन और मानव कल्याण की भावना ही समाज को मजबूत बनाती है।

मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से जाति-पाति और भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट, समरस और अखंड समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गुरु अर्जुन देव जी का जीवन और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

संबंधित सामग्री

ब्लॉक शिक्षा घोटाले में ED का बड़ा एक्शन!  56 प्लॉट कुर्क किए

राज्य

ब्लॉक शिक्षा घोटाले में ED का बड़ा एक्शन! 56 प्लॉट कुर्क किए

ईडी ने इंदौर के सांवेर में ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में हुए फर्जी भुगतान के मामले में कई आरोपियों पर कार्रवाई की, जिसमें संपत्तियां कुर्क की गईं और अदालत में मामला दर्ज किया गया।

गुजरात: नहाते समय महिला का वीडियो बना ब्लैकमेल करता रहा युवक, तंग आकर दंपती ने कर दी हत्या

देश-विदेश

गुजरात: नहाते समय महिला का वीडियो बना ब्लैकमेल करता रहा युवक, तंग आकर दंपती ने कर दी हत्या

गांधीनगर में एक युवक द्वारा महिला को ब्लैकमेल करने और यौन शोषण के बाद, पीड़ित दंपती ने हत्या की साजिश रची और अब दोनों हिरासत में हैं।

त्रिवेंद्र सिंह रावत और CM योगी आदित्यनाथ के बीच महत्वपूर्ण बैठक

राज्य

त्रिवेंद्र सिंह रावत और CM योगी आदित्यनाथ के बीच महत्वपूर्ण बैठक

उत्तराखंड के पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने UP के CM योगी आदित्यनाथ से गो-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की।

17 जुलाई से पटरी पर दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ‘संत रविदास एक्सप्रेस’, जालंधर रेलवे स्टेशन का भी होगा उद्घाटन

राज्य

17 जुलाई से पटरी पर दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ‘संत रविदास एक्सप्रेस’, जालंधर रेलवे स्टेशन का भी होगा उद्घाटन

पंजाब और वाराणसी के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का संचालन 17 जुलाई से शुरू होगा, जिसे प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाएंगे।

इस खूबसूरत वाटरफॉल पर सेल्फी और रील का इतना क्रेज की जान जोखिम में डाल रहे लोग

राज्य

इस खूबसूरत वाटरफॉल पर सेल्फी और रील का इतना क्रेज की जान जोखिम में डाल रहे लोग

मानसून के दौरान रीवा जिले के जलप्रपातों पर पर्यटक सेल्फी और रील बनाने के लिए खतरनाक स्थानों पर पहुँच रहे हैं, जिससे बड़े हादसे की संभावना बन रही है।