मुख्यमंत्री यादव का बालाघाट दौरा

नक्सल प्रभावित रहे ग्राम बोंदारी में विकास की नई सुबह, मुख्यमंत्री डॉ यादव ने ग्रामीणों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट जिले का दौरा कर 225 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, और आजीविका को बढ़ावा देने के उपाय शामिल हैं।

By : शिवम् पांडेय
नक्सल प्रभावित रहे ग्राम बोंदारी में विकास की नई सुबह, मुख्यमंत्री डॉ यादव ने ग्रामीणों से किया संवाद

बालाघाट। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज बालाघाट जिले के पूर्व में नक्सल प्रभावित रहे ग्राम बोंदारी पहुंचकर ग्रामवासियों से संवाद किया और क्षेत्र के विकास तथा ग्रामीणों की आवश्यकताओं पर चर्चा की। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल, सांसद श्रीमती भारती पारधी, मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, स्थानीय विधायक श्री संजय उइके एवं श्री मधु भगत, सरपंच सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रामीणों से चर्चा के दौरान पशुपालन को बढ़ावा देने, आवास सुविधा, पोषण आहार के उपयोग की आदत विकसित करने के लिए जन-जागरूकता अभियान, वन विभाग के सहयोग, चिकित्सा एवं शिक्षा सुविधाओं तथा रोजगार के अवसर बढ़ाने जैसे विषयों पर चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन सुविधाओं को क्षेत्र में बेहतर ढंग से स्थापित करने और शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में अब सुरक्षा के साथ विकास और विकास के साथ रोजगार को प्राथमिकता दी जा रही है। ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसर उपलब्ध कराकर उनकी आय बढ़ाने तथा युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाघाट जिले के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से 225 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की। इन कार्यों के माध्यम से क्षेत्र में सामाजिक एवं मूलभूत अधोसंरचना को मजबूत किया जाएगा। सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों सहित रोजगार और आजीविका के अवसरों का विस्तार किया जाएगा।

 मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्व में नक्सल प्रभावित रहे ग्रामों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाए। स्थानीय संसाधनों और संभावनाओं के आधार पर पशुपालन, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, वन आधारित आजीविका तथा अन्य रोजगारपरक गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाए।

उन्होंने कहा कि बालाघाट अब नक्सल से विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि क्षेत्र में स्थायी शांति के साथ सामाजिक और आर्थिक विकास को गति मिले तथा प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, जिसमें कई कंपनियों ने भाग लिया।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी राहत, 25 को शुरू करेंगे मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी राहत, 25 को शुरू करेंगे मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा

मध्यप्रदेश सरकार ने सुगम परिवहन बस सेवा की शुरुआत की, जिसमें आधुनिक तकनीक और ई-बसों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही रोजगार और परिवहन के नए अवसर भी सृजित होंगे।

बालाघाट के बैगा इलाकों में स्वास्थ्य संकट,बच्चों की मौतों के बाद CM डॉ मोहन यादव ने संभाला मोर्चा

बालाघाट के बैगा इलाकों में स्वास्थ्य संकट,बच्चों की मौतों के बाद CM डॉ मोहन यादव ने संभाला मोर्चा

मध्य प्रदेश के बालाघाट में बच्चों की मौत और स्वास्थ्य संकट पर सरकार मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय सुधारों के लिए निर्देश दिए।

CM डॉ. मोहन यादव की बड़ी पहल, 25 सितंबर से MP में ‘सुगम परिवहन सेवा’

CM डॉ. मोहन यादव की बड़ी पहल, 25 सितंबर से MP में ‘सुगम परिवहन सेवा’

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यात्री परिवहन विजन समिट-2026 का शुभारंभ किया, जिसमें नई बस सेवाओं और रोजगार सृजन की योजनाएँ प्रस्तुत की गईं।

सागर जहरीली शराब कांड: CM डॉ. यादव के निर्देश पर पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी का किया शॉर्ट एनकाउंटर

सागर जहरीली शराब कांड: CM डॉ. यादव के निर्देश पर पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी का किया शॉर्ट एनकाउंटर

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी रवि लखेरा को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार किया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026