मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री की भेंट

CM डॉ यादव ने की शिक्षा मंत्री से मुलाकात, विकासात्मक विषयों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विकासात्मक विषयों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और खेल कोटा पर भी बातचीत हुई।

CM डॉ यादव ने की शिक्षा मंत्री से मुलाकात, विकासात्मक विषयों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुख्यमंत्री निवास पर भेंट की। इस दौरान विभिन्न समसामयिक एवं विकासात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में 12  साल पूर्ण होने पर मध्यप्रदेश के खेल और युवा कल्याण विभाग मंत्री विश्वास सारंग के साथ शूटिंग एकेडमी में खिलाड़ियों से संवाद किया। 

खेल और पढ़ाई साथ-साथ

शिक्षा मंत्री ने बताया कि देश में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पहली बार स्किल पर काम किया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से स्पोर्ट्स और फिजिकल एजुकेशन को बढ़ाने का काम किया है। जिसके माध्यम से खेल और पढ़ाई साथ साथ चल सकते हैं इसके लिए अलग से कोर्स वर्क तैयार किया जा रहा है। खिलाड़ियों की अपार ID के माध्यम से एकेडमिक और अचीवमेंट्स को जोड़ा जाएगा। इंटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी को क्रेडिट स्कोर से जोड़ने की व्यवस्था की जा रही है।

आत्मनिर्भर भारत

प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पहली बार IIT जैसे संस्थानों में स्पोर्ट्स कोटा दिया गया। आने वाले 20 सालों में हमे आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ना हैं। 2036 का ओलंपिक हमारा लक्ष्य है। प्रधानमंत्री मोदी के 2047 में विकसित भारत के सपने को हमें पूरा करना है। जब हम आजादी के 100 साल पूरे करें तब हमारा देश विकसित भारत, महाशक्ति भारत के रूप में आगे बढ़े।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

कंप्यूटर ऑपरेटर से मुख्यमंत्री तक; हरियाणा CM सैनी ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोले- मेरे सफर में कोई लिफ्ट नहीं थी

कंप्यूटर ऑपरेटर से मुख्यमंत्री तक; हरियाणा CM सैनी ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोले- मेरे सफर में कोई लिफ्ट नहीं थी

नायब सिंह सैनी ने बताया कि कैसे उन्होंने बिना किसी शॉर्टकट के राजनीतिक सफलता हासिल की, 1996 से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक का सफर।

बिहार की अर्थव्यवस्था होगी 4 गुना! सम्राट चौधरी बोले- अब प्रदेश दौड़ेगा नहीं, उड़ेगा

बिहार की अर्थव्यवस्था होगी 4 गुना! सम्राट चौधरी बोले- अब प्रदेश दौड़ेगा नहीं, उड़ेगा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार की अर्थव्यवस्था को चार गुना करने की योजना बनाई है। 'बिल्ड बिहार, बिलिव इन बिहार' विजन के तहत विकास की नई दिशाएं तय की गई हैं।

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड लीडर्स फोरम में प्रदेश के विकास और निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ दौरे के दौरान सड़क किनारे लस्सी की दुकान पर रुककर लस्सी पी और स्थानीय लोगों से संवाद किया।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026