एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 आयोजित

CM डॉ. मोहन भोपाल में करेंगे एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 का शुभारंभ

मध्य प्रदेश में आयोजित एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 में नए निवेश और उच्च प्रौद्योगिकी उद्योगों की विस्तार की चर्चा होगी, जिससे राज्य में रोजगार सृजन की संभावनाएं बढ़ेंगी।

CM डॉ. मोहन भोपाल में करेंगे एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 का शुभारंभ

मध्य प्रदेश में प्रौद्योगिकी आधारित औद्योगिक विकास को नई गति देने के उद्देश्य से सोमवार को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC), डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर जैसे उभरते क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बैठक कर राज्य सरकार के टेक्नोलॉजी आधारित विकास विजन को भी साझा करेंगे।

आधुनिक औद्योगिक इकोसिस्टम विकसित

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य मध्य प्रदेश को देश के प्रमुख तकनीकी निवेश केंद्रों में शामिल करना है। राज्य सरकार का लक्ष्य सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर जैसे हाई-ग्रोथ सेक्टर में बड़े निवेश आकर्षित करना और प्रदेश में आधुनिक औद्योगिक इकोसिस्टम विकसित करना है।

नीति-निर्माता और शिक्षाविद भाग लेंगे

कॉन्क्लेव में देश-विदेश के निवेशक, उद्योग विशेषज्ञ, नीति-निर्माता और शिक्षाविद भाग लेंगे। इस दौरान कई रणनीतिक साझेदारियों और समझौतों का आदान-प्रदान भी किया जाएगा। कार्यक्रम में सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर और जीसीसी पर केंद्रित राउंडटेबल चर्चाएं आयोजित होंगी, जिनमें निवेश की संभावनाओं, कुशल मानव संसाधन, औद्योगिक अधोसंरचना, नीतिगत सहयोग और भविष्य की जरूरतों पर विस्तृत विचार-विमर्श होगा।

48 हजार रोजगार सृजित होने की संभावना

राज्य सरकार का मानना है कि टेक्नोलॉजी सेक्टर में निवेश बढ़ने से रोजगार के नए अवसर भी तेजी से सृजित होंगे। एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव के पहले दो संस्करणों के परिणाम भी उत्साहजनक रहे हैं। पहले संस्करण में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे, जिनसे करीब 75 हजार रोजगार के अवसर बनने का अनुमान है। वहीं दूसरे संस्करण में 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव आए, जिनसे लगभग 48 हजार रोजगार सृजित होने की संभावना जताई गई।

हाई-टेक उद्योगों का विस्तार होगा

सरकार को उम्मीद है कि कॉन्क्लेव 3.0 के जरिए प्रदेश में हाई-टेक उद्योगों का विस्तार होगा, नई निवेश परियोजनाओं को गति मिलेगी और मध्य प्रदेश देश के उभरते टेक्नोलॉजी हब के रूप में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा।

सीएम डॉ मोहन यादव की राउंड टेबल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जुलाई को उद्योगपतियों के साथ राउंड टेबल बैठक करेंगे। इस बैठक को GIS 2027 की तैयारियों की औपचारिक शुरुआत माना जा रहा है। दिल्ली में भारत टैक्स 2026 के दौरान मुख्यमंत्री प्रमुख उद्योगपतियों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। इस बैठक में एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा, भारती इंटरप्राइजेज के संस्थापक सुनील भारती मित्तल, डाबर इंडिया के चेयरमैन आनंद बर्मन समेत कई देश के प्रमुख उद्योगपति शामिल होंगे। मुख्यमंत्री टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश का लक्ष्य लेकर उद्योग जगत से चर्चा करेंगे।

संबंधित सामग्री

आईटी पार्क रोजगार सृजन की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

आईटी पार्क रोजगार सृजन की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में आईटी पार्क के निर्माण की घोषणा की, जिससे युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के बेहतर अवसर मिलेंगे।

नीमच में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट, सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नीमच में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट, सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच में एयरपोर्ट और स्टेडियम बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही प्रदेश में विकास और नौकरियों में वृद्धि की जानकारी दी गई।

UP में हर हफ्ते लगेगा रोजगार मेला, 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी: CM योगी

UP में हर हफ्ते लगेगा रोजगार मेला, 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी: CM योगी

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी ने अगले छह महीनों में 1 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की।

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के लिए नए रोज़गार अवसर सृजित करने की नई योजनाएँ प्रस्तुत कीं, जिनमें आईटी पार्क्स और शैक्षिक संस्थान शामिल हैं।

इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं, आउटर पर रोकी ट्रेन; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं, आउटर पर रोकी ट्रेन; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

मध्य प्रदेश के इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से धुआं उठने पर ट्रेन रोकी गई। लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टला।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर