मध्यप्रदेश में खेलों की नई पहल

स्पोर्ट्स के लिए सबकुछ करेगी सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- 230 विधानसभा क्षेत्रों में बनाएं स्टेडियम

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्टेडियम बनाने और खेलों को बढ़ावा देने की घोषणा की।

By : शिवम् पांडेय
स्पोर्ट्स के लिए सबकुछ करेगी सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- 230 विधानसभा क्षेत्रों में बनाएं स्टेडियम

भोपाल। 'हम प्रदेश की 230 विधानसभा क्षेत्रों में स्टेडियम बनाने वाले हैं। हमने खेल की सभी विधाओं को लाकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेल दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा रहा है। हम भी उनके इस संकल्प के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। मध्यप्रदेश भी उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि 18 खेलों में से 11 खेल अकादमियां राज्य में संचालित हैं। सरकार खेलों को लगातार प्रोत्साहित करेगी।' यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 16 अगस्त को भोपाल के बोट क्लब पर कही। वे 16 अगस्त को राजा भोज मल्टी क्लास सेलिंग चैम्पियनशिप-2026 के पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम को खेल मंत्री विश्वास सारंग ने भी संबोधित किया। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आजादी के बाद खेलों पर जो ध्यान दिया जाना चाहिए था, वो नहीं दिया गया। आजादी से पहले मेजर ध्यानचंद ने ऐसा खेल दिखाया किअंग्रेजों को लगा कि उनकी हॉकी में चुंबक लगा है। बॉल उनकी हॉकी से बाहर ही नहीं जाती थी। एक बार हिटलर ने कहा था कि उनकी हॉकी चेक करो। उन्होंने कहा कि आज बदलते दौर में मध्यप्रदेश रिकॉर्ड बना रहा है। ओलंपिक-एशियाड-कॉमनवेल्थ, सभी में मध्यप्रदेश का योगदान जरूर होता है। उन्होंने कहा कि तीन पहले तक हमारा स्थान 14-15वां आता था, अब हम तीसरे स्थान तक आ गए हैं। 

केवल खिलाड़ियों तक सीमित नहीं खेल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत का प्रयास है कि ओलंपिक की मेजबानी मिले। भविष्य का भारत एक तरह का भारत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में शिक्षा नीति-2020 तैयार हुई। अब खेलों को खिलाड़ियों तक सीमित नहीं रखा गया है, अब उसे कोर्स का हिस्सा बनाया गया है। अब खेलों के कोच को भी प्रमोशन दिया जा रहा है। हमने राज्य में सबसे पहले नई शिक्षा नीति को लागू किया। कोच भी असिस्टेंट प्रोफेसर से लेकर वाइस चांसलर के पद तक पहुंचें। हमें खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके कोच की भी चिंता करने की जरूरत है। सरकार स्पोर्ट्स का बजट भी लगातार बढ़ा रही है। 

संघर्ष पथ पर चलने की प्रेरणा

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि परमात्मा की दया से ये सावन का महीना और भोपाल का ये सुंदर मौसम अद्भुत छटा बिखेरते हैं। राजा भोज का ये ताल समुद्र की तरह दिखता है। इन हवाओं के बीच चलती ये नौकाएं आकर्षित करती हैं। जो खिलाड़ी जीते हैं उन्हें बहुत-बहुत बधाई। आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि भी है। वे राष्ट्रीय कवि शिव मंगल सिंह सुमन की पंक्तियां कहा करते थे, क्या हार में-क्या जीत में, किंचित नहीं भतभीत मैं, संघर्ष पथ पर जो मिला, यह भी सही-वह भी सही। पूर्व  प्रधानमंत्री वाजपेयी का जीवन लोकतंत्र को गौरवांवित करता है। वे एक अद्भुत राजनेता थे। हमारे लिए और सौभाग्य की बात है कि वे हमारे राज्य के ग्वालियर के  निवासी थे। वे तीन बार प्रधानमंत्री बने। आज रानी अवंतीबाई लोधी का भी जन्मदिन है। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष में अपना जीवन लगा दिया।

खेलों का इतिहास हजारों साल पुराना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे खेलों का इतिहास हजारों साल पुराना है। हमारे व्यक्तित्व की पहचान खेलों के आधार पर होती थी। उन्होंने कहा कि भगवान राम का माता सीता के साथ होने वाला स्वयंवर भी एक महान खेल रचना का हिस्सा था। उस वक्त भगवान राम ने अपने पुरुषार्थ से उस समय के महावीरों के बीच धनुष उठाकर अपना बल प्रदर्शित किया। इसी तरह भगवान कृष्ण को भी वृंदावन से मथुरा कुश्ती की प्रतियोगिता के लिए बुलाया गया था। इस प्रतियोगिता के माध्यम से छल करने का प्रयास किया गया। उस वक्त भगवान कृष्ण ने दिखाया कि भारत के दूध और दही की ताकत क्या होती है। भगवान ने कंस को अपने हाथों की ताकत से मारकर अपने खिलाड़ी होने का अहसास कराया।

 

 

संबंधित सामग्री

आईटी पार्क रोजगार सृजन की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

आईटी पार्क रोजगार सृजन की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में आईटी पार्क के निर्माण की घोषणा की, जिससे युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के बेहतर अवसर मिलेंगे।

नीमच में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट, सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नीमच में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट, सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच में एयरपोर्ट और स्टेडियम बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही प्रदेश में विकास और नौकरियों में वृद्धि की जानकारी दी गई।

CM डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता सीसीबी-2 कहा- यह कदम हमारी जियो-जीने दो की भावना दिखाता है

CM डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता सीसीबी-2 कहा- यह कदम हमारी जियो-जीने दो की भावना दिखाता है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच की गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता सीसीबी-2 को छोड़ा। इससे चीतों की संख्या 4 हो गई।

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के लिए नए रोज़गार अवसर सृजित करने की नई योजनाएँ प्रस्तुत कीं, जिनमें आईटी पार्क्स और शैक्षिक संस्थान शामिल हैं।

इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं, आउटर पर रोकी ट्रेन; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं, आउटर पर रोकी ट्रेन; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

मध्य प्रदेश के इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से धुआं उठने पर ट्रेन रोकी गई। लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टला।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर