सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

मध्यप्रदेश निवेश संवाद

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अगस्त को अहमदाबाद में गुजरात के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

सीएम डॉ यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अगस्त को अहमदाबाद में मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं को लेकर देश के प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ संवाद करेंगे। उनकी उपस्थिति में आयोजित होने वाले इस निवेश संवाद में गुजरात के प्रमुख उद्योग समूहों और निवेशकों को मध्यप्रदेश की औद्योगिक क्षमता, अनुकूल निवेश वातावरण और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध निवेश अवसरों की जानकारी दी जाएगी। अहमदाबाद रोड शो का उद्देश्य गुजरात के उद्योग जगत के साथ मध्यप्रदेश के निवेश संबंधों को और मजबूत करते हुए प्रदेश में नए निवेश प्रस्तावों को गति देना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव अहमदाबाद प्रवास के दौरान प्रमुख औद्योगिक समूहों के प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बैठकें भी करेंगे। वे उद्योगपतियों के साथ मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं, उद्योग की स्थापना के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा निवेशकों के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे सहयोग पर सीधे चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ होने वाली इन बैठकों में निवेशकों की आवश्यकताओं और उनके प्रस्तावित निवेश को प्रदेश में धरातल पर उतारने की संभावनाओं पर विशेष रूप से चर्चा होगी। अहमदाबाद के ताज स्काईलाइन में आयोजित होने वाले निवेश संवाद में मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों पर प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। इसमें प्रदेश की औद्योगिक अधोसंरचना, निवेश के लिए उपलब्ध भूमि, नीतिगत प्रोत्साहन, तकनीकी एवं कौशल आधारित औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र और विभिन्न क्षेत्रों में विकसित हो रहे निवेश अवसरों की जानकारी उद्योग जगत के समक्ष रखी जाएगी।

राज्यों के बीच औद्योगिक सहयोग को मिलेगी नई गति


मध्यप्रदेश सरकार द्वारा निवेशकों की सुविधा के लिए विकसित की गई सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम, प्लग एंड प्ले अधोसंरचना तथा निवेश परियोजनाओं के लिए अनुकूल नीतिगत वातावरण को भी प्रमुखता से रेखांकित किया जाएगा। प्रदेश में विनिर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर, आईटी और प्रौद्योगिकी, वस्त्र, ऑटोमोबाइल, फार्मास्यूटिकल्स, लॉजिस्टिक्स सहित उभरते क्षेत्रों में निवेश की व्यापक संभावनाएं हैं। अहमदाबाद रोड शो में गुजरात के प्रमुख औद्योगिक समूहों की भागीदारी मध्यप्रदेश के लिए विशेष महत्व रखती है। गुजरात देश के प्रमुख औद्योगिक और उद्यमशीलता केंद्रों में है। ऐसे में गुजरात के उद्योग जगत के साथ मध्यप्रदेश का यह सीधा संवाद दोनों राज्यों के बीच औद्योगिक सहयोग को नई गति देने के साथ ही मध्यप्रदेश में बड़े निवेश आकर्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

सरकार का निवेश पर जोर


मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश को देश के अग्रणी निवेश और विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए लगातार उद्योग जगत से सीधा संवाद कर रही है। इसी क्रम में अहमदाबाद रोड शो के माध्यम से गुजरात के प्रमुख निवेशकों के समक्ष मध्यप्रदेश की निवेश क्षमता को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया जाएगा और संभावित निवेश परियोजनाओं को प्रदेश में स्थापित करने के लिए संवाद को आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम में स्पेसटेक विजन फोरम- मध्यप्रदेश का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 25 से अधिक प्रमुख स्पेसटेक कंपनियों, स्टार्टअप्स, निवेशकों, इकोसिस्टम से जुड़े प्रतिनिधियों एवं उद्योग विशेषज्ञ शामिल होंगे। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश की स्पेसटेक पॉलिसी-2026 और प्रस्तावित स्पेसटेक क्लस्टर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। साथ ही, राज्य में स्पेसटेक क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक अधोसंरचना, नीतिगत सहयोग, कौशल विकास, परीक्षण सुविधाओं, नवाचार इकोसिस्टम और निवेश के अवसरों पर उद्योग जगत के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। अहमदाबाद में प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ बैठकें और निवेश संवाद मध्यप्रदेश की निवेश यात्रा को गुजरात के मजबूत औद्योगिक नेटवर्क से जोड़ने तथा प्रदेश में नए निवेश, रोजगार और औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।

संबंधित सामग्री

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि और किसानों के हितों की रक्षा के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। उन्होंने किसानों को जमीन सुरक्षित रखने की अपील की।

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश,  वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन पर्यटन के विकास पर विशेष फोकस करने के लिए निर्देश दिए, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।

ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज सास की जमानत पर सुनवाई, पिता ने दाखिल की आपत्ति

राज्य

ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज सास की जमानत पर सुनवाई, पिता ने दाखिल की आपत्ति

ट्विशा शर्मा केस में मुख्य आरोपी की जमानत पर अगली सुनवाई 12 अगस्त को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में निर्धारित है।

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के लाखों हितग्राहियों को पेंशन और गैस सिलेंडर रिफिल की राशि अंतरित की।

कल CM डॉ मोहन का अहमदाबाद दौरा, उद्योगपतियों-निवेशकों से करेंगे संवाद, MP में निवेश के लिए देंगे आमंत्रण

राज्य

कल CM डॉ मोहन का अहमदाबाद दौरा, उद्योगपतियों-निवेशकों से करेंगे संवाद, MP में निवेश के लिए देंगे आमंत्रण

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के अवसरों पर चर्चा की।