CM डॉ यादव ने नितिन नवीन और धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, कहा - सांदीपनि विद्य...

मध्यप्रदेश सीएम यादव की मुलाकातें

CM डॉ यादव ने नितिन नवीन और धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, कहा - सांदीपनि विद्यालय पूरे देश के लिए मॉडल बनेंगे

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में भाजपा के नितिन नवीन और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की।

cm डॉ यादव ने नितिन नवीन और धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात कहा - सांदीपनि विद्यालय पूरे देश के लिए मॉडल बनेंगे

मध्यप्रदेश सीएम यादव की मुलाकातें |

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नई दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से संगठन और सरकार को लेकर लंबी चर्चा की। सीएम डॉ. यादव ने उन्हें मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण भी दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन ने भी मध्यप्रदेश सरकार के काम पर प्रसन्नता जाहिर की। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भी प्रदेश का दौरा करने के लिए कहा। शिक्षा मंत्री प्रधान जून के पहले या दूसरे हफ्ते में भोपाल आ सकते हैं। इस बीच सीएम डॉ. यादव ने शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल के नेता चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि शुभेंदु के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में विकास का नया सूरज उगेगा। 

जन कल्याणकारी योजनाएं शुरू

मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडीया से कहा कि मुझे इस बात का संतोष और आनंद है कि मध्यप्रदेश में सरकार बनने के बाद हमने कई जन कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ कई राष्ट्रीय मुद्दों पर बात की। हमारा राज्य बेहतर संगठन वाला प्रदेश है। हमने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ संगठन-सरकार की चर्चा की। उन्होंने हमारे कामकाज पर प्रसन्नता जाहिर की। हमने उन्हें प्रदेश आने का निमंत्रण भी दिया है। भविष्य में हमारे प्रदेश में सिंहस्थ सहित कई बड़े आयोजन होने वाले हैं। इन आयोजनों में सरकार और संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। 

मॉडल बनेंगे सांदीपनि विद्यालय

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम अगर शिक्षा नीति-2020 की बात करें, तो यह सबसे पहले मध्यप्रदेश में लागू हुई। हमारे सांदीपनि विद्यालय पूरे देश के लिए मॉडल बनेंगे। हमने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को निमंत्रण दिया है कि वे 2 दिन यहां दौरा करें। हमारे सांदीपनि विद्यालय देखें। हम चाहते हैं कि उच्च शिक्षा-तकनीकी शिक्षा सहित कई प्रकार के विषयों को लेकर मध्यप्रदेश सरकार भारत सरकार के साथ मिलकर काम करे। सीएम डॉ. यादव ने बताया कि शिक्षा मंत्री ने उन्होंने आश्वस्त किया कि जून के फर्स्ट या सेकंड वीक में वे आएंगे। हम भारत सरकार के साथ उस दिशा में काम करना चाह रहे हैं, जिसमें शिक्षा को लेकर नए प्रयोग हों, युवाओं को गुणवत्ता और रोजगारपरक शिक्षा मिले, युवाओं को आज के समसामयिक विषयों में दक्ष करें।

कदम से कदम मिलाकर चलेगा बंगाल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज ही बंगाल में विधायक दल ने नए नेता का चयन किया है। हमारा सौभाग्य है कि आजादी के 75 वर्ष में पश्चिम बंगाल में कमल खिला है और बंगाल में शुभेंदु अधिकारी विधायक दल के नेता चुन लिए गए हैं। शुभेंदु कल शपथ ग्रहण करेंगे। विधायक दल के पर्यवेक्षक के नाते गृह मंत्री अमित शाह स्वयं वहां उपस्थित हैं। बंगाल की जीत के बाद देशभर में प्रसन्नता का माहौल है। अब बंगाल में विकास का सूरज निकलेगा। उन्होंने कहा कि शुभेंदु के नेतृत्व में देश के बाकी राज्यों के साथ-साथ बंगाल भी कदम से कदम मिलाकर विकास करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा। बंगाल देश के साथ विकास करने के लिए सदैव तत्पर रहा है, कांग्रेस-कम्युनिस्ट और टीएमसी ने बंगाल को बहुत पीछे धकेला है। लेकिन, अब इतिहास को पीछे छोड़ बंगाल आगे बढ़ेगा। मैं शुभेंदु अधिकारी और सारे मित्रों को बधाई देता हूं।

संबंधित सामग्री

रीवा में पेट्रोल पंप के पास गिरा 440 वोल्ट का लाइव तार, बड़ी दुर्घटना टली

राज्य

रीवा में पेट्रोल पंप के पास गिरा 440 वोल्ट का लाइव तार, बड़ी दुर्घटना टली

रीवा में कनोडिया पेट्रोल पंप के पास बिजली का लाइव तार टूटकर गिरने से बड़ा हादसा टला। घटना के बाद तत्काल क्षेत्र की बिजली बंद कर दी गई और रिपेयर का काम शुरू हो गया।

आपातकाल के 50 साल: भोपाल में 2000 मीसाबंदी परिवारों का होगा सम्मान, CM मोहन यादव करेंगे अभिनंदन

राज्य

आपातकाल के 50 साल: भोपाल में 2000 मीसाबंदी परिवारों का होगा सम्मान, CM मोहन यादव करेंगे अभिनंदन

मध्य प्रदेश के भोपाल में आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित होगा जिसमें लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया जाएगा।

मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री, 46 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

राज्य

मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री, 46 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश के 15 जिलों में मानसून पहुंच गया है, जहां अच्छी बारिश की सूचना है। भोपाल और आसपास के इलाकों में भी कम बारिश की आशंका जताई गई है।

भोपाल के होटल रेडिसन को उपभोक्ता को लौटाने होंगे 8000 रुपए,पानी की बोतल पर अतिरिक्त GST वसूली गलत

राज्य

भोपाल के होटल रेडिसन को उपभोक्ता को लौटाने होंगे 8000 रुपए,पानी की बोतल पर अतिरिक्त GST वसूली गलत

भोपाल के होटल ने एमआरपी से अधिक शुल्क लिया और उस पर अतिरिक्त जीएसटी भी वसूला। जिला उपभोक्ता आयोग ने इसे अनुचित व्यापार प्रथा माना और होटल को अतिरिक्त वसूली वापस करने का आदेश दिया।

भोपाल में अटल आवास से शुरू हुआ फर्जीवाड़ा, रीवा तक फैला प्रमिला का ठगी नेटवर्क

राज्य

भोपाल में अटल आवास से शुरू हुआ फर्जीवाड़ा, रीवा तक फैला प्रमिला का ठगी नेटवर्क

भोपाल में प्रमिला तिवारी द्वारा फर्जी नियुक्ति पत्रों के जरिए आवास योजना और सरकारी नौकरियों के नाम पर व्यापक ठगी का मामला सामने आया है।