मध्यप्रदेश CM दुबई में

CM डॉ. मोहन यादव ने विश्व बैंक के उपाध्यक्ष से की उच्च स्तरीय बैठक, प्रदेश में एआई परियोजनाओं के लिए फंडिंग पर चर्चा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में विश्व बैंक के साथ AI और डिजिटल गवर्नेंस पर विस्तृत चर्चा की और भावी सहयोग पर जोर दिया।

By : दिव्या मिस्त्री
CM डॉ. मोहन यादव ने विश्व बैंक के उपाध्यक्ष से की उच्च स्तरीय बैठक, प्रदेश में एआई परियोजनाओं के लिए फंडिंग पर चर्चा

दुबई/भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित प्रतिष्ठित 'एआईएम कांग्रेस-2026' (AIM Congress-2026) में शिरकत की। सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व बैंक के डिजिटल एवं एआई (Digital and AI) मामलों के वाइस प्रेसिडेंट श्री सांगबु किम (Mr. Sangbu Kim) तथा उनकी टीम के साथ एक महत्वपूर्ण वन-टू-वन बैठक की।

वैश्विक साझेदारी को मजबूत करने पर बल दिया

बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच मध्यप्रदेश में डिजिटल और तकनीकी विस्तार को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। इस संवाद में विश्व बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार की नीतियों के तहत संचालित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डिजिटल गवर्नेंस से संबंधित परियोजनाओं में फंडिंग और वित्तीय सहयोग देने में गहरी रुचि दिखाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में उभरती तकनीकों, नवाचार और निवेश के अनुकूल वातावरण की जानकारी साझा करते हुए राज्य के विकास में वैश्विक साझेदारी को मजबूत करने पर बल दिया।

नए अवसर सृजित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में AI, डिजिटल गवर्नेंस और तकनीक आधारित विकास को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश नवाचार और नई तकनीकों के माध्यम से नागरिक सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

संबंधित सामग्री

दमोह: सोते हुए ससुर पर दामाद ने बरसाई कुल्हाड़ी, मौत के घाट उतारा; बीच-बचाव करने आई महिला भी गंभीर घायल

दमोह: सोते हुए ससुर पर दामाद ने बरसाई कुल्हाड़ी, मौत के घाट उतारा; बीच-बचाव करने आई महिला भी गंभीर घायल

मध्य प्रदेश के दमोह में एक दामाद ने अपने ससुर पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी और बीच-बचाव करने आई महिला को गंभीर चोटें पहुंचाईं।

दुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण

दुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एआईएम कांग्रेस-2026 में वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में अवसरों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यूएई के विदेश व्यापार राज्य मंत्री डॉ. थानी बिन अहमद ज़ैयौदी से की वन-टू-वन चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यूएई के विदेश व्यापार राज्य मंत्री डॉ. थानी बिन अहमद ज़ैयौदी से की वन-टू-वन चर्चा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 में भाग लिया और यूएई के साथ व्यापार और निवेश संबंधों को गहरा किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तातारस्तान के प्रमुख एच.ई. रुस्तम मिन्निखानोव से की मुलाकात, आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तातारस्तान के प्रमुख एच.ई. रुस्तम मिन्निखानोव से की मुलाकात, आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और तातारस्तान के रईस रुस्तम मिन्निखानोव ने व्यापार और निवेश सहयोग को मजबूत करने के लिए साझेदारी की।

भारतीय नेता डॉ. मोहन यादव ने इथियोपिया के राष्ट्रपति से मुलाकात की

भारतीय नेता डॉ. मोहन यादव ने इथियोपिया के राष्ट्रपति से मुलाकात की

डॉ. मोहन यादव ने इथियोपिया के राष्ट्रपति से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की और आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने का प्रयास किया।

Advertisement

MP ADD मिलिए विराट बुंदेला से 02 ON 7 Sep 2026