मध्यप्रदेश में बाढ़ प्रबंधन

बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा और सतना में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की, राहत और बचाव कार्यों के निर्देश दिए।

बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल/रीवा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 अगस्त की रात रीवा पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सतना और रीवा में बारिश के दौरान जल भराव एवं बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सतना कलेक्टर को निर्देश दिए कि सभी बाढ़ प्रभावित लोगों और चित्रकूट में रुके हुए श्रद्धालु-रहवासियों के भोजन वस्त्र और शुद्ध पेयजल की  व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सर्वे कराकर आरबीसी 6/4 के तहत राहत राशि भी प्रदान की जाए। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  कहा कि बारिश से कोई जनहानि एवं पशु हानि ना हो। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन जिलों में बारिश का कम असर है वहां से बचाव के उपकरण बाढ़ प्रभावित जिलों में उपयोग में लाए जाएं। एनडीआरएफ की टीम मुस्तैदी से बचाव कार्य संपादित करें। सतना कलेक्टर ने बताया कि छह गांव में रेस्क्यू किया गया है। आज रात बारिश नहीं हुई तो स्थिति ठीक हो जाएगी। सात लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 

नुकसान का हो रहा आंकलन

उन्होंने बताया कि नया गांव डैम डैमेज हुआ है। इससे हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है । मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि चित्रकूट में आने वाले श्रद्धालु एवं रहवासियों को सुरक्षित रहने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्हें भोजन पैकेट दिए जाएं। सदगुरू आश्रम में जो श्रद्धालु रुके हुए हैं उनका नंबर लेकर उनके परिजनों से संपर्क कर श्रद्धालुओं की बातचीत कराई जाए। जैतवारा गांव में सबसे ज्यादा लोग रुके हुए हैं, उनके समुचित भोजन पानी एवं वस्त्र की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने रीवा सतना एवं सतना चित्रकूट  मार्ग के संबंध में जानकारी  ली। कलेक्टर ने बताया कि रीवा में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। बाढ़ प्रभावितों के प्रकरण बनाए गए हैं, जो पशु हानि  हुई है उसकी सहायता राशि दी जाएगी।

संबंधित सामग्री

आईटी पार्क रोजगार सृजन की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

आईटी पार्क रोजगार सृजन की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में आईटी पार्क के निर्माण की घोषणा की, जिससे युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के बेहतर अवसर मिलेंगे।

नीमच में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट, सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नीमच में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट, सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच में एयरपोर्ट और स्टेडियम बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही प्रदेश में विकास और नौकरियों में वृद्धि की जानकारी दी गई।

CM डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता सीसीबी-2 कहा- यह कदम हमारी जियो-जीने दो की भावना दिखाता है

CM डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता सीसीबी-2 कहा- यह कदम हमारी जियो-जीने दो की भावना दिखाता है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच की गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता सीसीबी-2 को छोड़ा। इससे चीतों की संख्या 4 हो गई।

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के लिए नए रोज़गार अवसर सृजित करने की नई योजनाएँ प्रस्तुत कीं, जिनमें आईटी पार्क्स और शैक्षिक संस्थान शामिल हैं।

लाडवा में आज CM सैनी का जनसंवाद, 6 गांवों में पहुंचकर सुनेंगे ग्रामीणों की समस्याएं

लाडवा में आज CM सैनी का जनसंवाद, 6 गांवों में पहुंचकर सुनेंगे ग्रामीणों की समस्याएं

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने विधानसभा क्षेत्र के छह गांवों में जनसंवाद के लिए पहुंचेंगे, स्थानीय मुद्दों पर ध्यान देंगे।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर