JAMNAGAR NEWS: नागरिक सुरक्षा को लेकर जामनगर जिले में मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट का आयोजन

jamnagar-news-4

JAMNAGAR NEWS: नागरिक सुरक्षा को लेकर जामनगर जिले में मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट का आयोजन

jamnagar news नागरिक सुरक्षा को लेकर जामनगर जिले में मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट का आयोजन

JAMNAGAR NEWS: केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के तहत, 7 मई को शाम 4 बजे से 8 बजे तक जामनगर जिले में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस संदर्भ में जिला प्रशासन द्वारा तैयारी बैठक की गई, जिसमें कलेक्टर केतन ठक्कर, नगर निगम आयुक्त डी.एन. मोदी, जिला विकास अधिकारी विकल्प भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख डेलू समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

[caption id="attachment_80396" align="alignnone" width="300"]JAMNAGAR NEWS JAMNAGAR NEWS[/caption]

पूरे जिले में ब्लैकआउट रहेगा

JAMNAGAR NEWS: बैठक के पश्चात आयोजित प्रेस वार्ता में कलेक्टर केतन ठक्कर ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य संभावित आपातकालीन या युद्ध जैसी स्थिति में त्वरित और समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि 7 मई को शाम 4 बजे जिले में सायरन बजा, और इसके बाद विभिन्न एजेंसियों द्वारा आपातकालीन अभ्यास किया गया। शाम 8:00 बजे से 8:30 बजे तक पूरे जिले में ब्लैकआउट रहेगा, जिसके दौरान सभी नागरिकों से अपेक्षा की गई है कि वे घर की लाइटें बंद रखें और शांति बनाए रखें।

नागरिक अफवाहों पर ध्यान न दें

JAMNAGAR NEWS: कलेक्टर ने अपील की कि नागरिक अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के साथ सहयोग करें। यह ड्रिल पूरी तरह से पूर्व नियोजित है और इसका उद्देश्य नागरिकों को जागरूक करना तथा तंत्र की तत्परता परखना है।

विभागों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे

JAMNAGAR NEWS: बैठक में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ सेना, वायुसेना, नौसेना, स्वास्थ्य, अग्निशमन, बीएसएनएल, जल आपूर्ति, आपूर्ति विभाग, सड़क और भवन निर्माण विभाग, आरटीओ एवं एसटी जैसे अहम विभागों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

READ MORE: पाकिस्तान एयर स्ट्राइकः यूपी में जश्न का माहौल, ऑपरेशन सिंदूर का स्वागत

संबंधित सामग्री

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में उज्जैन और शिवपुरी में नए एयरपोर्ट्स के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए हैं। यह प्रदेश की हवाई सेवाओं के विकास को बढ़ावा देगा।

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

राज्य

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसान कल्याण और विकास की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

देश-विदेश

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

ममता बनर्जी का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में उनकी गाड़ी पर पत्थर और मिट्टी फेंकी गई, जिससे उनकी खिड़कियों को नुकसान पहुंचा।

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

राज्य

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

मध्यप्रदेश में विश्व आदिवासी दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक रैलियां और कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा और आदिवासी संस्कृति की झलक मिली।

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

जुर्म गाथा

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

ओडिशा के कालाहांडी जिले में पिता पर अपने बेटे की हत्या का आरोप। पैसों के लिए विवाद के बाद पिता ने बेटे पर हमला किया।