राजा रघुवंशी हत्याकांड: भाई के ढाबे पर पुलिस का छापा, अवैध शराब पिलाने पर कार्रवाई

इंदौर में ढाबा पर पुलिस छापा

राजा रघुवंशी हत्याकांड: भाई के ढाबे पर पुलिस का छापा, अवैध शराब पिलाने पर कार्रवाई

इंदौर के राजा भोज ढाबा पर पुलिस ने छापा मारकर बिना लाइसेंस शराब परोसने का मामला पकड़ा। ढाबा प्रबंधन के पास वैध आबकारी लाइसेंस नहीं था।

राजा रघुवंशी हत्याकांड भाई के ढाबे पर पुलिस का छापा अवैध शराब पिलाने पर कार्रवाई

इंदौर का चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड एक बार फिर चर्चा में है। राजा रघुवंशी के भाइयों विपिन रघुवंशी और सचिन रघुवंशी ने कुछ महीने पहले उनके नाम से ‘राजा भोज ढाबा’ शुरू किया था। अब पुलिस ने ढाबे पर छापा मारकर बिना लाइसेंस ग्राहकों को शराब परोसने का मामला पकड़ा है।

ढाबे पर खुलेआम शराब पीते मिले ग्राहक

पुलिस उपायुक्त जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर राऊ पुलिस क्षेत्र के होटल, ढाबों और लॉज की जांच कर रही थी। इसी दौरान टीम कैट रोड स्थित राजा भोज ढाबे पर पहुंची। यहां कई ग्राहक खुलेआम शराब पीते मिले। जांच में ढाबा प्रबंधन के पास शराब परोसने का वैध आबकारी लाइसेंस नहीं मिला।

मैनेजर समेत आरोपियों पर केस दर्ज

राऊ पुलिस ने ढाबा मैनेजर सचिन रघुवंशी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक, ढाबे पर बिना अनुमति शराब परोसी जा रही थी। कार्रवाई के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

कर्मचारियों के वेरिफिकेशन में भी लापरवाही

जांच के दौरान पुलिस को ढाबे में काम करने वाले कर्मचारियों का अनिवार्य नोकर वेरिफिकेशन भी नहीं मिला। पुलिस के अनुसार, संबंधित थाने में कर्मचारियों की जानकारी जमा नहीं कराई गई थी। इसे पुलिस प्रशासन के आदेशों और धारा 223 BNS के उल्लंघन के तौर पर लिया गया। इस मामले में ढाबा संचालक विपिन रघुवंशी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

पुलिस ने दी नियमों के पालन की चेतावनी

पुलिस ने कहा कि बिना वैध लाइसेंस शराब परोसने, कर्मचारियों का वेरिफिकेशन नहीं कराने और देर रात तक नियमों का उल्लंघन कर ढाबे संचालित करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। प्रशासन ने होटल और ढाबा संचालकों को नियमों का पालन करने की चेतावनी दी है।

क्या है राजा रघुवंशी हत्याकांड?

राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून के लिए मेघालय गए थे। कुछ समय बाद राजा लापता हो गए और उनका शव खाई में मिला। शरीर पर चोट के निशान पाए गए थे। बाद में पुलिस ने सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया। उस पर राजा की हत्या की साजिश रचने और कथित प्रेमी राज कुशवाह के साथ हत्या में शामिल होने का आरोप है। सोनम और राज दोनों इस मामले में जेल में हैं।

संबंधित सामग्री

CM डॉ.  यादव ने न्याय सिस्टम में सुधार की दिशा में उठाए कदम, न्याय व्यवस्था में डिजिटल बदलाव तेज!

राज्य

CM डॉ. यादव ने न्याय सिस्टम में सुधार की दिशा में उठाए कदम, न्याय व्यवस्था में डिजिटल बदलाव तेज!

इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने न्याय प्रणाली में सुधार के लिए विभिन्न पहल की घोषणा की, जिसमें ई-फाइलिंग, डिजिटल रिकॉर्ड्स और वर्चुअल सुनवाई शामिल हैं।

इंदौर MY अस्पताल के फार्मासिस्ट पर EOW का शिकंजा, 10 करोड़ की बेनामी संपत्ति का खुलासा

राज्य

इंदौर MY अस्पताल के फार्मासिस्ट पर EOW का शिकंजा, 10 करोड़ की बेनामी संपत्ति का खुलासा

EOW ने इंदौर के फार्मासिस्ट राकेश गोरखे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जांच में कई खुलासे किए हैं।

'पॉकेट गवाह' कांड में बड़ी कार्रवाई, टीआई दिनेश वर्मा तीन साल के लिए बने एसआई

राज्य

'पॉकेट गवाह' कांड में बड़ी कार्रवाई, टीआई दिनेश वर्मा तीन साल के लिए बने एसआई

इंदौर पुलिस के 'पॉकेट गवाह' मामले में इंस्पेक्टर दिनेश वर्मा को पदावनत कर एसआई बनाया गया, अनियमितताओं और फर्जी हस्ताक्षरों के कारण।

सरकारी फार्मासिस्ट के घर करोड़ों की संपत्ति! EOW की जांच में बड़े खुलासे

राज्य

सरकारी फार्मासिस्ट के घर करोड़ों की संपत्ति! EOW की जांच में बड़े खुलासे

इंदौर के MYH अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट राकेश गौरखे की संपत्ति उनकी वैध आय से 108% अधिक पाई गई, EOW ने जांच शुरू की।

पानी की टंकी में मिला डिकंपोज शव:बदबू आई तो लोग बोले- फिनाइल डाल दो 

राज्य

पानी की टंकी में मिला डिकंपोज शव:बदबू आई तो लोग बोले- फिनाइल डाल दो 

इंदौर के रावजी बाजार में एक व्यक्ति की पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की।