प्रयागराज में एयरफोर्स का विमान क्रेश, दलदली तालाब में गिरा

indian-air-force-training-aircraft-crashes-prayagraj-pond

प्रयागराज में एयरफोर्स का विमान क्रेश, दलदली तालाब में गिरा

प्रयागराज में एयरफोर्स का विमान क्रेश दलदली तालाब में गिरा

Prayagraj IAF Plane Crash: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सेना का ट्रेनी विमान क्रैश हो गया। एयरक्राफ्ट अचानक हवा में डगमगाया और शहर के बीचोंबीच तालाब में गिरा। यह हादसा माघ मेले से 3 किलोमीटर दूर केपी कॉलेज के पीछे हुआ। स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

दलदली तालाब में गिरा एयरक्राफ्ट

रेस्क्यू टीम ने एयरक्राफ्ट के दोनों पायलटों को सुरक्षित बचा लिया है। सेना का हेलिकॉप्टर भी मौके पर पहुंचा। बता दे कि, हादसे वाली जगह पर दलदली तालाब है और चारों तरह जलकुंभी उगी हुई है। ऐसे में एयरक्राफ्ट तक किसी का भी पहुंचना मुश्किल था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एयरक्राफ्ट क्रैश होने से पहले दोनों पायलट पैराशूट से कूद गए थे। वह तालाब में गिरे और दलदल में फंस गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उनको बाहर निकाला।  [caption id="attachment_129553" align="alignnone" width="565"]पायलट का स्थानिय लोगों ने किया रेस्क्यू पायलट का स्थानिय लोगों ने किया रेस्क्यू[/caption]

Prayagraj IAF Plane Crash: रेस्क्यू अभियान जारी

 मौके पर सेना, फायर ब्रिगेड, SDRF और NDRF की टीम मौजूद हैं। रेस्क्यू अभियान जारी है। PRO डिफेंस विंग कमांडर देबार्थों धर ने बताया, 'माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट ने दोपहर 12:15 बमरौली एयरफोर्स स्टेशन से उड़ा भरी लेकिन तकनीकी खराबी का शिकार हो गया। [caption id="attachment_129555" align="alignnone" width="565"]SDRF और NDRF की टीम मौजूद SDRF और NDRF की टीम मौजूद[/caption]

 इन्क्वायरी का आदेश

Prayagraj IAF Plane Crash: उन्होंने बताया, दोनों पायलट्स ने सुझबूझ दिखाते हुए एयरक्राफ्ट को सुनसान इलाके में उतारा, जिससे जान-माल को नुकसान नहीं हुआ। कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।