'स्टैच्यू बंदों' का वीडियो वायरल, भज्जी की पोस्ट पर पंजाब पुलिस बोली- पंजाबी गान...

हरभजन सिंह का वीडियो वायरल

'स्टैच्यू बंदों' का वीडियो वायरल, भज्जी की पोस्ट पर पंजाब पुलिस बोली- पंजाबी गाने से घटना पंजाब की नहीं हो जाती

हरभजन सिंह द्वारा शेयर किए गए ड्रग्स से संबंधित वीडियो को पंजाब पुलिस ने नकारा, दावा किया कि वीडियो राजस्थान का है न कि पंजाब का।

स्टैच्यू बंदों का वीडियो वायरल भज्जी की पोस्ट पर पंजाब पुलिस बोली- पंजाबी गाने से घटना पंजाब की नहीं हो जाती

भारत के स्टार क्रिकेटर रहे हरभजन सिंह को लोग एक राजनेता से ज्यादा एक क्रिकेट सेलिब्रिटी के रूप में देखते है। हाल ही में हरभजन सिंह ने जब नशे में स्टैचू 2 बंदों का वीडियो शेयर किया, तो वह देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया। उनका कैप्शन भी बेहद जोरदार था कि ‘मेरे पंजाब को बख्स दो।’ इंटरनेट पर ‘ड्रग्स’ को लेकर चर्चा शुरू हो गई। मगर पंजाब पुलिस ने वीडियो देखा, तो दावे को नकार दिया। 

हरभजन सिंह ने जो वीडियो पोस्ट किया

उसमें दो बंदे अटके हुए नजर आते हैं। यह असर रोइन/स्मैक (या चिट्टा) का भी हो सकता है। जो इंसान को बिल्कुल थाम सा देता है। इस नशे से सिर्फ और सिर्फ शरीर बर्बाद होती है। इस ड्रग्स का रिएक्शन ऐसा होता है कि शरीर आगे की ओर झुक जाता, संतुलन बिगड़ जाता है। रिएक्शन बहुत स्लो हो जाता है और उनींदापन होने लगता है। खैर, हरभजन सिंह ने इमोशनल कैप्शन के साथ दावा किया कि वीडियो पंजाब का है।

मेरे पंजाब को नजर लग गई!

​भज्जी ने X पर वीडियो के कैप्शन में लिखा कि मेरे दोस्त, हमारे पंजाब को बुरी नजर लग गई है। सरकारों ने पंजाब और यहां के युवाओं को बर्बाद कर दिया है। यह सब देखकर रोना आता है। मेरे पंजाब को माफ कर दो... पंजाब को बख्श दो। ये पंजाब को कहां ले आए हैं? जो पंजाब कभी अपनी तरक्की, हिम्मत और बहादुरी के लिए जाना जाता था। आज उसी पंजाब के युवा नशे की गिरफ्त में हैं।

​हरभजन सिंह आगे लिखते हैं कि अभी भी वक्त है। मेरे पंजाब को बचा लो। पंजाब के युवाओं को बचा लो। भज्जी का यह पोस्ट वायरल हो गया। जिस पर अब पंजाब पुलिस का भी जवाब आ गया है।

अरे पंजाब का है ही नहीं!

पंजाब पुलिस ने इस भज्जी की पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा कि जो वीडियो शेयर किया जा रहा है, वह राजस्थान के श्री गंगानगर का है। पंजाब का नहीं और इसका पंजाब पुलिस से कोई लेना-देना नहीं है। सिर्फ पंजाबी ऑडियो ट्रैक होने से कोई घटना पंजाब की घटना नहीं बन जाती। 

हरभजन सिंह के X पोस्ट पर रिएक्ट 

पंजाब पुलिस से यूजर्स कमेंट सेक्शन में दो सवाल पूछ रहे हैं। पहला ये कि अगर भज्जी गलत है, तो उनपर लीगल एक्शन ले। दूसरा ये कि क्या पंजाब में ड्रग्स बिल्कुल नहीं हो रहा, सब झूठ है। एक यूजर ने पंजाब पुलिस से सवाल किया कि तो क्या पंजाब में ड्रग्स और कार्टेल की कोई बड़ी समस्या नहीं है?

संबंधित सामग्री

MP में बारिश से हाहाकार, भोपाल में 1000 घरों में 5 फीट तक पानी; राजस्थान में 12 इंच बारिश, UP में गंगा में समाए 25 मकान

देश-विदेश

MP में बारिश से हाहाकार, भोपाल में 1000 घरों में 5 फीट तक पानी; राजस्थान में 12 इंच बारिश, UP में गंगा में समाए 25 मकान

मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के कारण जलभराव और बाढ़ की गंभीर स्थिति। स्कूलों में छुट्टी, कई नदियां उफान पर।

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम,86-P हैंड ग्रेनेड बरामद,एक आरोपी गिरफ्तार

राज्य

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम,86-P हैंड ग्रेनेड बरामद,एक आरोपी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया और 86-P हैंड ग्रेनेड बरामद किए।

1 या 2 नहीं... बल्की बाइक में लगे थे 500 हॉर्न! पुलिस ने लिया ऐसा एक्शन, वायरल हो गया Video

राज्य

1 या 2 नहीं... बल्की बाइक में लगे थे 500 हॉर्न! पुलिस ने लिया ऐसा एक्शन, वायरल हो गया Video

हरिद्वार की कांवड़ यात्रा के दौरान, अमन की 500 हॉर्न लगी बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया, बाइक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

​​​​​​​पत्नी-बेटे से चोरी के डर से किसान ने गड्ढा खोदकर दबाए थे नोट; बरसात के बाद थैली बाहर आई तो 500-500 के नोट मिले टु

राज्य

​​​​​​​पत्नी-बेटे से चोरी के डर से किसान ने गड्ढा खोदकर दबाए थे नोट; बरसात के बाद थैली बाहर आई तो 500-500 के नोट मिले टु

राजस्थान के बालोतरा में किसान मांगीलाल मेघवाल ने चोरी के डर से पांच लाख रुपए खेत में दबा दिए थे, जो बाद में दीमक खा गईं।

पंजाब पुलिस का अपराधियों पर बड़ा शिकंजा: 1500 क्रिमिनल्स गिरफ्तार

राज्य

पंजाब पुलिस का अपराधियों पर बड़ा शिकंजा: 1500 क्रिमिनल्स गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान के तहत 1532 अपराधियों को गिरफ्तार किया, 990 अवैध हथियार और बड़ी मात्रा में ड्रग्स जब्त की।