गुरु पूर्णिमा महोत्सव: भोपाल में गुरु पूर्णिमा महोत्सव, CM होंगे शामिल

guru-purnima-bhopal-cm-mohan-yadav

गुरु पूर्णिमा महोत्सव: भोपाल में गुरु पूर्णिमा महोत्सव, CM होंगे शामिल

गुरु पूर्णिमा महोत्सव भोपाल में गुरु पूर्णिमा महोत्सव cm होंगे शामिल

गुरु पूर्णिमा महोत्सव: भोपाल के सांदीपनि कन्या विद्यालय में राज्य स्तरीय कार्यक्रम, सीएम मोहन यादव करेंगे लोकार्पण और साइकिल वितरण

गुरु पूर्णिमा महोत्सव: भोपाल में इस बार गुरु पूर्णिमा महोत्सव खास रहने वाला है। गुरुवार को प्रदेश के सभी स्कूलों में जहां दो दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत होगी, वहीं राजधानी भोपाल के कमला नेहरू सांदीपनि कन्या विद्यालय में राज्य स्तरीय आयोजन होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद इस समारोह में शामिल होंगे और सांदीपनि कन्या स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। यह भवन करीब 36 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है।

गुरु पूर्णिमा महोत्सव: छात्राओं के लिए नई सुविधाओं का तोहफा

कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव छात्रों के लिए निःशुल्क साइकिल वितरण योजना की भी शुरुआत करेंगे। इस साल करीब 4 लाख 30 हजार विद्यार्थियों को मुफ्त साइकिल दी जाएंगी, जिस पर सरकार 195 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

कमला नेहरू सांदीपनि कन्या विद्यालय में 10 किलोमीटर दूर से आने वाली छात्राओं के लिए मुफ्त परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि छात्राओं की शिक्षा में कोई बाधा न आए।

गुरु पूर्णिमा महोत्सव: प्रदेश के स्कूलों में मनाया जाएगा गुरु-शिष्य परंपरा का पर्व

गुरु पूर्णिमा महोत्सव के तहत प्रदेश के सभी स्कूलों में गुरुवार और शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रार्थना सभाओं में छात्रों को गुरु पूर्णिमा के महत्व और भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा के योगदान की जानकारी दी जा रही है।

निबंध प्रतियोगिता और व्याख्यान से बढ़ेगी जागरूकता

गुरु पूर्णिमा महोत्सव: गुरु पूर्णिमा के मौके पर छात्रों के लिए गुरुकुल व्यवस्था और उसका भारतीय संस्कृति में प्रभाव विषय पर निबंध प्रतियोगिता कराई जा रही है। अगले दिन सरस्वती पूजन, दीप प्रज्ज्वलन और गुरुजनों के सम्मान का आयोजन होगा, जिसमें शिक्षक और विद्यार्थी दोनों ही गुरुओं के महत्व पर अपने विचार साझा करेंगे।

गुरु पूर्णिमा का यह पर्व न केवल शिक्षा जगत को बल्कि समाज को भी अपनी परंपराओं से जोड़ने का अवसर देता है।

Read More: मध्यप्रदेश निजी स्कूल प्रदर्शन: निजी स्कूलों का मंत्री बंगले पर प्रदर्शन

Watch this: Nation Mirror पर कालीधर लापता मूवी के बल्लू यानी दैविक वाघेला से बातचीत KALIDHAR

संबंधित सामग्री

रंग दिखाने लगे सीएम डॉ. मोहन के प्रयास, एमपी की 12 उद्यानिकी फसलों को एक साथ मिला जीआई टैग

राज्य

रंग दिखाने लगे सीएम डॉ. मोहन के प्रयास, एमपी की 12 उद्यानिकी फसलों को एक साथ मिला जीआई टैग

किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश सरकार, सीएम डॉ. मोहन का किसानों की आय दोगुना करने पर फोकस, अन्नदाताओं से उद्यानिकी फसलों की खेती करने की अपील

रामगढ़ महोत्सव में CM साय का बड़ा ऐलान,अब रामगढ़ की विरासत बनेगी वैश्विक पहचान, विकास की नई सौगातें!

राज्य

रामगढ़ महोत्सव में CM साय का बड़ा ऐलान,अब रामगढ़ की विरासत बनेगी वैश्विक पहचान, विकास की नई सौगातें!

रामगढ़ महोत्सव-2026 के समापन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की वैश्विक पहचान बनाने की घोषणाएं की।

साजिश, सुपारी और पेशेवर शूटरों के शक के बीच भोपाल डबल मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने में जुटी SIT!

राज्य

साजिश, सुपारी और पेशेवर शूटरों के शक के बीच भोपाल डबल मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने में जुटी SIT!

भोपाल के आंबेडकर कॉलोनी में बुजुर्ग दंपती की हत्या के मामले में पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया है। जांच में संपत्ति विवाद को प्रमुख एंगल माना जा रहा है।

प्रेम विवाह के बाद खूनी रंजिश; प्रतापगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या, पत्नी के भाई समेत 3 नामजद

देश-विदेश

प्रेम विवाह के बाद खूनी रंजिश; प्रतापगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या, पत्नी के भाई समेत 3 नामजद

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह के बाद दोनों परिवारों के बीच रंजिश के चलते हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई।