मीनाक्षी नटराजन ने नामांकन रद्द करने को बताया गलत, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

नामांकन रद्द करने पर विवाद

मीनाक्षी नटराजन ने नामांकन रद्द करने को बताया गलत, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर चुनाव आयोग और भाजपा पर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए। मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।

मीनाक्षी नटराजन ने नामांकन रद्द करने को बताया गलत कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्यसभा चुनाव में नामांकन रद्द होने के मुद्दे पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए वह इसके कानूनी पहलुओं पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करेंगी। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके खिलाफ कोई लंबित आपराधिक मामला नहीं है और इसी आधार पर उनका नामांकन निरस्त किया जाना पूरी तरह गलत है।

अब तक किसी अदालत ने संज्ञान भी नहीं लिया

मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार उम्मीदवार को केवल लंबित आपराधिक मामलों या किसी दंडनीय अपराध में दोषसिद्धि की जानकारी देनी होती है। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ केवल एक लीगल नोटिस है, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने चुनावी शपथपत्र और चुनाव आयोग को दिए गए दस्तावेजों में पहले ही उपलब्ध करा दी थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में अब तक किसी अदालत ने संज्ञान भी नहीं लिया है।

इससे अधिक कुछ कहना उचित नहीं समझतीं

उन्होंने यह भी कहा कि फार्म-26 में ऐसा कोई कॉलम नहीं है, जिसमें निजी शिकायत (प्राइवेट कम्प्लेंट) की जानकारी देना अनिवार्य हो। यदि ऐसा कोई प्रावधान होता तो वह निश्चित रूप से इसकी जानकारी देतीं। नटराजन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित होने के कारण वह इससे अधिक कुछ कहना उचित नहीं समझतीं।

देश लोकतंत्र से तानाशाही की ओर बढ़ रहा

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस पूरे घटनाक्रम को लोकतंत्र पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में यह पहली घटना है, जब राज्यसभा चुनाव के लिए किसी उम्मीदवार का नामांकन इस तरह निरस्त किया गया है। पटवारी ने सवाल उठाया कि क्या देश लोकतंत्र से तानाशाही की ओर बढ़ रहा है।

लोकतांत्रिक प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हुए

कांग्रेस विधायक दल के नेता उमंग सिंघार ने भी चुनाव आयोग की कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि इस फैसले ने लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव के चलते यह कार्रवाई की गई और इससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हुए हैं।
 

संबंधित सामग्री

संसद में पुजारी बनकर पहुंचे पप्पू यादव, राहुल ने दिया चंदा, दान पेटी लेकर भागे

देश-विदेश

संसद में पुजारी बनकर पहुंचे पप्पू यादव, राहुल ने दिया चंदा, दान पेटी लेकर भागे

संसद के मानसून सत्र में सपा-कांग्रेस ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अनोखा प्रदर्शन किया, जिसमें पप्पू यादव ने पुजारी का रूप धारण किया।

राज्यसभा में खड़गे के 'मनुस्मृति' बयान पर हंगामा, खड़गे बोले - शूद्र को पढ़ने का अधिकार छिना; नड्डा बोले- सबूत दें

देश-विदेश

राज्यसभा में खड़गे के 'मनुस्मृति' बयान पर हंगामा, खड़गे बोले - शूद्र को पढ़ने का अधिकार छिना; नड्डा बोले- सबूत दें

राज्यसभा में पेपर लीक संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे के मनुस्मृति बयान पर हंगामा हुआ, बयान रिकॉर्ड से हटाया गया।

बांकीपुर उपचुनाव में 33.60% मतदान, BJP-जनसुराज समर्थकों में झड़प; प्रशांत किशोर की SHO से हॉट टॉक

राज्य

बांकीपुर उपचुनाव में 33.60% मतदान, BJP-जनसुराज समर्थकों में झड़प; प्रशांत किशोर की SHO से हॉट टॉक

बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा और जनसुराज समर्थकों के बीच झड़पें हुईं; प्रशांत किशोर ने पुलिस पर आरोप लगाया।

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब CM मान समेत AAP नेताओं को जारी किया नोटिस, चंडीगढ़ प्रशासन की याचिका पर मांगा जवाब

राज्य

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब CM मान समेत AAP नेताओं को जारी किया नोटिस, चंडीगढ़ प्रशासन की याचिका पर मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के सीएम भगवंत मान और अन्य AAP नेताओं के खिलाफ वर्ष 2020 के आपराधिक मामले में नोटिस जारी किया।

दतिया उपचुनाव 2026: ‘महाराजा की प्रतिज्ञा’ बनी चर्चा का विषय, BJP हारने पर सिर मुंडवाने का संकल्प

राज्य

दतिया उपचुनाव 2026: ‘महाराजा की प्रतिज्ञा’ बनी चर्चा का विषय, BJP हारने पर सिर मुंडवाने का संकल्प

दतिया विधानसभा उपचुनाव में महाराज गोविंद देव की प्रतिज्ञा, जीत पर सिर मुंडवाने का वादा, राजनीतिक चर्चा में उत्साह बढ़ा।