गोंडा को CM योगी का तोहफा, 516 करोड़ रुपये की 262 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

गोंडा को CM योगी का तोहफा

गोंडा को CM योगी का तोहफा, 516 करोड़ रुपये की 262 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath inaugurated and laid foundation stones for 262 development projects totaling Rs 516 crore in Gonda, emphasizing the area's transformation.

गोंडा को cm योगी का तोहफा 516 करोड़ रुपये की 262 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

गोंडा को CM योगी का तोहफा |

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोंडा के करनैलगंज के चकरौत में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां CM योगी ने 516 करोड़ रुपये की 262 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।  

‘दंगाई आंख उठा नहीं सकता’

कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा- 2017 से पहले गोंडा में भी दंगे हुए। दुर्गा पूजा में बाधा डाली गई थी। लेकिन, अब कोई दंगाई आंख उठा नहीं सकता। अगर हमारे उत्सव में किसी ने रंग में भंग डालने की कोशिश की तो उसका वर्तमान हीं नहीं, भविष्य भी स्वाहा कर दिया जाएगा। CM ने कहा- 2017 में सबसे गंदे शहर के नाम से जाना जाता था। लेकिन अब देश के स्वच्छ शहरों में गिनती होती है। पहले सारे विकास के काम सिर्फ एक गांव सैफई में होते थे। लेकिन, अब गोंडा, बहराइच, बस्ती और श्रावस्ती में भी मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं।

‘भव्य राम मंदिर बन रहा’

CM योगी ने कहा- पहले अयोध्या में राम का नाम लेने पर डंडे बरसते थे। राम भक्त राम के दर्शन करने नहीं जा सकते थे। अब अयोध्या में राम द्रोही नहीं घुस सकते। ऐसी व्यवस्था कर दी है। नई अयोध्या आपके सामने है। नई पीढ़ी के सामने भव्य राम मंदिर बन रहा है। पूर्वज देख रहे होंगे कि जो उनके सामने नहीं हुआ, वो काम आज हो रहा है। 

‘जो दूर भागते थे, वो गले लगाने आते हैं’

उन्होंने कहा- जहां सरयू की कृपा होनी चाहिए थी, वही जिला पिछड़ता चला गया। गोंडा के नौजवानों के सामने पहचान का संकट था। गोंडा का नाम सुनते ही लोग दूरी बना लिया करते थे। आज कहीं भी आप जाएंगे तो UP का नाम आता है। जो दूर भागते थे, वो गले लगाने आते हैं, क्योंकि उसे मालूम है कि अयोध्या के बगल वाला शहर गोंडा ही है। भगवान राम की कृपा और आशीर्वाद चाहिए तो गोंडा के लोगों से दोस्ती करनी पड़ेगी।

संबंधित सामग्री

सरकार के लिए शिक्षा सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- नए युग की शुरुआत है सांदीपनि विद्यालय

राज्य

सरकार के लिए शिक्षा सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- नए युग की शुरुआत है सांदीपनि विद्यालय

बैरसिया में नए सांदीपनि विद्यालय का उद्घाटन हुआ जो आधुनिक सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को ज्ञान, संस्कार और कौशल प्रदान करेगा।

CM भजनलाल शर्मा ने राजसमंद को दी 491 करोड़ की सौगात, 266 विकास कार्यों का लोकार्पण

राज्य

CM भजनलाल शर्मा ने राजसमंद को दी 491 करोड़ की सौगात, 266 विकास कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजसमंद के लिए 491 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों की घोषणा की, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली शामिल हैं।

बदल जाएगी संस्कारधानी की सूरत, सीएम डॉ. मोहन ने जबलपुर के लिए खोला सौगातों का पिटारा

राज्य

बदल जाएगी संस्कारधानी की सूरत, सीएम डॉ. मोहन ने जबलपुर के लिए खोला सौगातों का पिटारा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने जबलपुर में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया जिसमें सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और आधुनिक सुविधाओं से लैस मॉडर्न लॉन्ड्री शामिल हैं।

लखनऊ देश में नंबर-1: यूपी ने रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में रचा इतिहास, 17 जिले टॉप-100 में शामिल

राज्य

लखनऊ देश में नंबर-1: यूपी ने रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में रचा इतिहास, 17 जिले टॉप-100 में शामिल

उत्तर प्रदेश ने सौर ऊर्जा के विस्तार में महत्वपूर्ण प्रगति की है, जिसमें लखनऊ सहित 17 जिले देश के टॉप-100 जिलों में शामिल हुए हैं।

लड़का-लड़की को मिलते पकड़ा, डेढ़ मिनट में मंदिर में शादी कराई,आशीर्वाद देकर घर भेजा

राज्य

लड़का-लड़की को मिलते पकड़ा, डेढ़ मिनट में मंदिर में शादी कराई,आशीर्वाद देकर घर भेजा

उत्तरप्रदेश के गोंडा गांव में एक प्रेमी जोड़े को गांव वालों ने पकड़ा और मंदिर में डेढ़ मिनट में उनकी शादी करवा दी।