CM भजनलाल शर्मा की नौतपा दौरान स्वास्थ्य सुरक्षा की अपील

सीएम शर्मा की गर्मी के लिए अपील

CM भजनलाल शर्मा की नौतपा दौरान स्वास्थ्य सुरक्षा की अपील

राजस्थान में नौतपा के दौरान गर्मी से बचने के लिए सीएम भजनलाल शर्मा ने स्वास्थ्य और सुरक्षा की सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की।

cm भजनलाल शर्मा की नौतपा दौरान स्वास्थ्य सुरक्षा की अपील

सीएम शर्मा की गर्मी के लिए अपील |

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नौतपा में पड़ रही गर्मी को देखते हुए प्रदेशवासियों से अपने स्वास्थ्य और परिवार की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया है। CM भजनलाल ने X के माध्यम से कहा कि प्रिय प्रदेशवासियों, राजस्थान में वर्तमान में नौतपा के कारण भीषण गर्मी का दौर जारी है। बढ़ते तापमान और लू के प्रभाव को देखते हुए आप सभी से आग्रह है कि अपने स्वास्थ्य एवं परिवार की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

CM की अपील

CM ने कहा कृपया पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ का सेवन करें, बच्चों, बुजुर्गों एवं अस्वस्थ व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें और ज्यादा धूप में बाहर निकलने से बचें। साथ ही, प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करें। हमारी संस्कृति सेवा, संवेदनशीलता एवं परोपकार की भावना से ओत-प्रोत रही है। इस कठिन वक्त में जरूरतमंद लोगों की सहायता हेतु आगे आएं। सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ, छांव और शीतल जल की व्यवस्था करने में अपनी सहभागिता निभाएं। 

पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने कहा पशु-पक्षियों के लिए पानी एवं दाने की व्यवस्था कर जीव मात्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी एवं करुणा का परिचय दें। आपकी सजगता, संवेदनशीलता और सहयोग से हम सभी इस भीषण गर्मी का सामना सुरक्षित एवं सामूहिक रूप से कर सकते हैं। सभी प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की कामना करता हूं।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में युवा संवाद 2047 कार्यक्रम को संबोधित किया

राज्य

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में युवा संवाद 2047 कार्यक्रम को संबोधित किया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में 'युवा संवाद: विकसित राजस्थान-2047' कार्यक्रम में युवा नीति और उद्यमिता पर जोर दिया।

जयपुर में आवास आवंटन समारोह, CM भजनलाल ने 473 परिवारों को सौंपी फ्लैट की चाबियां

राज्य

जयपुर में आवास आवंटन समारोह, CM भजनलाल ने 473 परिवारों को सौंपी फ्लैट की चाबियां

जयपुर में विमुक्त, घुमंतू और अर्धघुमंतू परिवारों को 473 फ्लैट की चाबियाँ दी गईं। CM भजनलाल शर्मा ने समारोह की अध्यक्षता की।

रिटायर्ड अफसरों से बोले सीएम भजनलाल अब समाज को दें अनुभव 

राज्य

रिटायर्ड अफसरों से बोले सीएम भजनलाल अब समाज को दें अनुभव 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सेवानिवृत्त अधिकारियों से युवाओं को दिशा देने हेतु अनुभव साझा करने की अपील की। साथ ही, सामाजिक न्याय को नीतियों की आत्मा बताया।

CM भजनलाल शर्मा बीकानेर में Gen-Z से करेंगे संवाद, बच्चे मुख्यमंत्री से सवाल भी कर पाएंगे

राज्य

CM भजनलाल शर्मा बीकानेर में Gen-Z से करेंगे संवाद, बच्चे मुख्यमंत्री से सवाल भी कर पाएंगे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 15 अगस्त को बीकानेर में युवाओं से संवाद करेंगे, जहाँ वे भविष्य के भारत के विचारों पर चर्चा करेंगे।

'स्टैच्यू बंदों' का वीडियो वायरल, भज्जी की पोस्ट पर पंजाब पुलिस बोली- पंजाबी गाने से घटना पंजाब की नहीं हो जाती

राज्य

'स्टैच्यू बंदों' का वीडियो वायरल, भज्जी की पोस्ट पर पंजाब पुलिस बोली- पंजाबी गाने से घटना पंजाब की नहीं हो जाती

हरभजन सिंह द्वारा शेयर किए गए ड्रग्स से संबंधित वीडियो को पंजाब पुलिस ने नकारा, दावा किया कि वीडियो राजस्थान का है न कि पंजाब का।