CM Mohan Yadav Gwalior development: ग्वालियर को CM मोहन की करोड़ों की सौगात, सिं...

cm-mohan-yadav-gwalior-development-sindhia-duracell-comment

CM Mohan Yadav Gwalior development: ग्वालियर को CM मोहन की करोड़ों की सौगात, सिंधिया ने की तारीफ- Duracell बैटरी की तरह थकते नहीं मुख्यमंत्री

cm mohan yadav gwalior development ग्वालियर को cm मोहन की करोड़ों की सौगात सिंधिया ने की तारीफ- duracell बैटरी की तरह थकते नहीं मुख्यमंत्री

वीरों की धरती ग्वालियर को CM का सलाम

CM Mohan Yadav Gwalior development: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कहा, भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में तीन देशों से लड़ाई लड़ी। ग्वालियर वीरों की धरती है। सुखाई विमानों ने पाकिस्तान की हवा खराब कर दी। जब बात सम्मान की आती है, ग्वालियर पीछे नहीं हटता। यहां डॉक्टर से लेकर देश के लिए लड़ने वाले योद्धा मिलते हैं।

ग्वालियर बनेगा दिल्ली-मुंबई से आगे

सीएम ने कहा कि ग्वालियर का अस्पताल मध्यप्रदेश में पहले नंबर पर आया है। अब बीहड़ की जगह उद्योगों और पर्यटन का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा, ग्वालियर आने वाले समय में दिल्ली और मुंबई से आगे निकलेगा। रोजगार की बड़ी योजनाएं आ रही हैं। ग्वालियर के विकास में कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार हूं। जनता का सहयोग मिलता है, तो मेरा सीना 56 इंच का हो जाता है।

सिंधिया ने की CM मोहन यादव की तारीफ

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री मोहन यादव एक दिन भी कुर्सी पर नहीं बैठे। पूरे प्रदेश में घूमकर विकास कार्य कर रहे हैं। लोग अपने परिवार के लिए काम करते हैं, लेकिन हमारे सीएम 9 करोड़ लोगों की सेवा कर रहे हैं। मैं कहता हूं एक दिन आराम कर लो, लेकिन वे मुस्कुराते रहते हैं।

read more: विजयवर्गीय के बयान से सियासी तूफान, वीडी शर्मा के समर्थन में नारा, हेमंत खंडेलवाल पर निशा...

Duracell बैटरी जैसे हैं मुख्यमंत्री

सिंधिया ने मजाकिया अंदाज में कहा, हमारे सीएम अमेरिका की Duracell बैटरी की तरह चलते ही रहते हैं। जब वे ग्वालियर आते हैं, तो अपनी जेब में सौगातों का लिफाफा लेकर आते हैं। आज ग्वालियर-चंबल संभाग के लिए बाबा साहब अंबेडकर धाम की मांग रखी थी, जिस पर तेजी से काम हो रहा है।

ग्वालियर में विकास की बौछार

CM Mohan Yadav Gwalior development: कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अंबेडकर धाम के पहले फेज के लिए 8 करोड़ और दूसरे फेज के लिए 82 करोड़ मंजूर हुए हैं। मुख्यमंत्री ने 281 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। 112 करोड़ की लागत से बिजली उप स्टेशन बना है। सिंधिया ने कहा, ग्वालियर-आगरा 6 लेन, वेस्टर्न बायपास, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, एलिवेटेड रोड समेत करीब 12 हजार करोड़ की परियोजनाएं ग्वालियर में चल रही हैं। सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने अटल स्मारक के लिए 20 करोड़ की मांग भी की।

read more: ट्रैक्टर पर सवार होकर बारिश में गांव पहुंचे शिवराज, बोले- आदिवासियों की सेवा ही मेरा धर्म

संबंधित सामग्री

रंग दिखाने लगे सीएम डॉ. मोहन के प्रयास, एमपी की 12 उद्यानिकी फसलों को एक साथ मिला जीआई टैग

राज्य

रंग दिखाने लगे सीएम डॉ. मोहन के प्रयास, एमपी की 12 उद्यानिकी फसलों को एक साथ मिला जीआई टैग

किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश सरकार, सीएम डॉ. मोहन का किसानों की आय दोगुना करने पर फोकस, अन्नदाताओं से उद्यानिकी फसलों की खेती करने की अपील

रामगढ़ महोत्सव में CM साय का बड़ा ऐलान,अब रामगढ़ की विरासत बनेगी वैश्विक पहचान, विकास की नई सौगातें!

राज्य

रामगढ़ महोत्सव में CM साय का बड़ा ऐलान,अब रामगढ़ की विरासत बनेगी वैश्विक पहचान, विकास की नई सौगातें!

रामगढ़ महोत्सव-2026 के समापन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की वैश्विक पहचान बनाने की घोषणाएं की।

साजिश, सुपारी और पेशेवर शूटरों के शक के बीच भोपाल डबल मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने में जुटी SIT!

राज्य

साजिश, सुपारी और पेशेवर शूटरों के शक के बीच भोपाल डबल मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने में जुटी SIT!

भोपाल के आंबेडकर कॉलोनी में बुजुर्ग दंपती की हत्या के मामले में पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया है। जांच में संपत्ति विवाद को प्रमुख एंगल माना जा रहा है।

प्रेम विवाह के बाद खूनी रंजिश; प्रतापगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या, पत्नी के भाई समेत 3 नामजद

देश-विदेश

प्रेम विवाह के बाद खूनी रंजिश; प्रतापगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या, पत्नी के भाई समेत 3 नामजद

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह के बाद दोनों परिवारों के बीच रंजिश के चलते हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई।