बिहार सरकार जल्द लाएगी AI पॉलिसी, CM सम्राट चौधरी ने किया एलान

बिहार लाएगा AI पॉलिसी

बिहार सरकार जल्द लाएगी AI पॉलिसी, CM सम्राट चौधरी ने किया एलान

बिहार सरकार AI के माध्यम से राज्य को तकनीकी रूप से विकसित बनाने की योजना में है, जिससे योजनाओं की पारदर्शिता और समस्याओं का तेजी से समाधान संभव होगा।

बिहार सरकार जल्द लाएगी ai पॉलिसी cm सम्राट चौधरी ने किया एलान

बिहार लाएगा AI पॉलिसी |

बिहार सरकार जल्द ही AI पॉलिसी लाने जा रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसका एलान किया। CM ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए बिहार को देश के अग्रणी विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल किया जाएगा। पटना के ऊर्जा स्टेडियम में आयोजित ‘बिहार AI समिट-2026’ का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट ने कहा कि सभी विभागों में AI का ज्यादा से ज्यादा उपयोग किया जाएगा, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता आएगी और आम लोगों की समस्याओं का तेजी से समाधान हो सकेगा। 

AI का मिलेगी विकास को गति

CM सम्राट चौधरी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल तकनीक बिहार के विकास की नई दिशा तय करेंगे। CM ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि AI के माध्यम से सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि बिहार अब तकनीक के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले वक्त में राज्य देश के अग्रणी विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा। 

राज्य को नई पहचान

CM ने कहा कि आज दुनिया में मोबाइल और इंटरनेट का तेजी से विस्तार हुआ है और AI तकनीक शासन-प्रशासन के लिए बड़ा सहायक साबित हो रही है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व CM नीतीश कुमार के कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार में सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास ने राज्य को नई पहचान दी है। अब तकनीक के जरिए बिहार को नई ऊंचाई पर पहुंचाने का वक्त है। उन्होंने कहा कि विक्रमशिला विश्वविद्यालय को फाइनेंशियल हब के रूप में विकसित किया जाएगा और प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा।

संबंधित सामग्री

व्यवस्थित ग्रामीण विकास और जनकल्याण कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए पंचायतों को सशक्त बनाना आवश्यक : CM  डॉ.  मोहन

राज्य

व्यवस्थित ग्रामीण विकास और जनकल्याण कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए पंचायतों को सशक्त बनाना आवश्यक : CM डॉ. मोहन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्रामीण विकास, जल संरक्षण और आजीविका मिशनों पर बल देते हुए पंचायतों को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: AI मिशन, डिजिटल सिस्टम और औद्योगिक विकास को मिली मंजूरी

राज्य

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: AI मिशन, डिजिटल सिस्टम और औद्योगिक विकास को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने AI मिशन, डिजिटल प्लेटफॉर्म और ग्रामीण विकास योजनाओं को मंजूरी दी।

बिहार में नासरीगंज-पानापुर के बीच नई फेरी सेवा का शुभारंभ, सेवा पूरी तरह होगी निशुल्क

राज्य

बिहार में नासरीगंज-पानापुर के बीच नई फेरी सेवा का शुभारंभ, सेवा पूरी तरह होगी निशुल्क

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नासरीगंज-पानापुर के बीच नई फेरी सेवा का शुभारंभ किया, जो दियारा क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा प्रदान करेगी और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देगी।

UP सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार के लिए किया बजट पेश, 5,700 करोड़ रुपए की भूमि अधिग्रहण

राज्य

UP सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार के लिए किया बजट पेश, 5,700 करोड़ रुपए की भूमि अधिग्रहण

उत्तरप्रदेश सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार के लिए 5700 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया, जिससे हरिद्वार को तेजी से जोड़ने की योजना है।

CM धामी ने की मसूरी में विकास परियोजनाओं की शुरुआत, नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण

राज्य

CM धामी ने की मसूरी में विकास परियोजनाओं की शुरुआत, नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में 17.8 करोड़ रुपयों की लागत से विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिसमें सैन्य धाम और रोपवे सुधार शामिल हैं।