शारदीय खरीफ महाभियान-2026 का शुभारंभ, CM सम्राट चौधरी ने किसान जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी

खरीफ महाभियान-2026 का शुभारंभ

शारदीय खरीफ महाभियान-2026 का शुभारंभ, CM सम्राट चौधरी ने किसान जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी

बिहार के मुख्यमंत्री ने पटना में खरीफ महाभियान-2026 का आरंभ किया, जिसमें किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने की पहल की गई है।

शारदीय खरीफ महाभियान-2026 का शुभारंभ cm सम्राट चौधरी ने किसान जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को पटना स्थित 01 अणे मार्ग से किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर शारदीय खरीफ महाभियान-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के तहत दो कृषि ज्ञान वाहनों सहित राज्य के सभी जिलों के लिए किसान जागरूकता रथ रवाना किए गए, जो किसानों तक कृषि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचाएंगे।

उर्वरकों की जानकारी दी जाएगी

इस महाभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को खरीफ सीजन की खेती के लिए जागरूक करना और उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना है। जागरूकता रथों के माध्यम से किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत तकनीक, बेहतर उत्पादन के उपाय, कृषि विभाग की योजनाओं और अनुदानित दरों पर उपलब्ध बीज एवं उर्वरकों की जानकारी दी जाएगी।

इसके अलावा किसानों को डिजिटल क्रॉप सर्वे, फार्मर रजिस्ट्री और कृषि उपकरणों के उपयोग के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि किसान आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर अपनी आय बढ़ा सकें और खेती को अधिक लाभकारी बना सकें।

जैविक खादों के उपयोग के लाभों की जानकारी देगा

महाभियान के तहत प्राकृतिक खेती, संतुलित उर्वरक उपयोग और फसल अवशेष प्रबंधन जैसे विषयों पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। ‘खेत बचाओ अभियान’ के माध्यम से किसानों को पर्यावरण अनुकूल खेती के लिए प्रेरित किया जाएगा। वहीं इंडियन पोटाश लिमिटेड का किसान जागरूकता रथ मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने, कार्बन संतुलन बनाए रखने और जैविक खादों के उपयोग के लाभों की जानकारी देगा।

अन्य सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सके

12 जून से 30 जून 2026 तक राज्य के सभी प्रखंडों में प्रशिक्षण-सह-उपादान वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पंचायत स्तर पर कृषि जनकल्याण चौपाल लगाकर किसानों को नई तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही किसानों से फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की जा रही है, ताकि भविष्य में उर्वरक वितरण और अन्य सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सके।
 

संबंधित सामग्री

किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री कंषाना ने दिया सकारात्मक आश्वासन

राज्य

किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री कंषाना ने दिया सकारात्मक आश्वासन

मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने किसानों से मिलकर उनकी मांगों का सकारात्मक समाधान देने का आश्वासन दिया।

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

राज्य

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

CM Dr. Mohan Yadav transferred ₹3308 crore to over 82 lakh farmers in MP, aiming to modernize agriculture and increase farmers' income.

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

राज्य

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

RJD नेता तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया। उनके भाई तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्रवाई की निंदा की।

CM सम्राट ने अपने 100 दिन के कार्यकाल में की विकास योजनाएं शुरू, इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

राज्य

CM सम्राट ने अपने 100 दिन के कार्यकाल में की विकास योजनाएं शुरू, इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने 100 दिनों के कार्यकाल में ₹11,464 करोड़ की विकास योजनाओं का उद्घाटन किया और बिहार में कई प्रगतिशील पहल की शुरुआत की।

'मेडल लाओ, नौकरी पाओ...' CM सम्राट ने तेज गेंदबाज आकाशदीप और मुकेश कुमार को DSP नियुक्त किया

राज्य

'मेडल लाओ, नौकरी पाओ...' CM सम्राट ने तेज गेंदबाज आकाशदीप और मुकेश कुमार को DSP नियुक्त किया

बिहार सरकार ने खिलाड़ियों को बिना परीक्षा के DSP के पद पर नियुक्त किया। 19 खिलाड़ियों को नौकरी और 637 को खेल छात्रवृत्ति मिली।