भोपाल में बड़ा ठगी का मामला

भोपाल में अटल आवास से शुरू हुआ फर्जीवाड़ा, रीवा तक फैला प्रमिला का ठगी नेटवर्क

भोपाल में प्रमिला तिवारी द्वारा फर्जी नियुक्ति पत्रों के जरिए आवास योजना और सरकारी नौकरियों के नाम पर व्यापक ठगी का मामला सामने आया है।

भोपाल में अटल आवास से शुरू हुआ फर्जीवाड़ा, रीवा तक फैला प्रमिला का ठगी नेटवर्क

भोपाल में अटल आवास योजना के तहत फ्लैट दिलाने के नाम पर हुई ठगी के मामले में गिरफ्तार प्रमिला तिवारी के फर्जीवाड़े का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रमिला और उसके सहयोगियों का नेटवर्क केवल आवास योजना तक सीमित नहीं था, बल्कि सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर भी कई जिलों के युवाओं से लाखों रुपये की ठगी की गई।

मंत्रियों के कथित हस्ताक्षर भी लगाए जाते थे

जांच के अनुसार गिरोह भोपाल, रीवा, जबलपुर, बैतूल और सतना के बेरोजगार युवाओं को वन विभाग, रेलवे, एसबीआई, पीडब्ल्यूडी, एम्स और नगर निगम में नौकरी दिलाने का झांसा देता था। इसके लिए फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार किए जाते थे और उन पर वरिष्ठ अधिकारियों व मंत्रियों के कथित हस्ताक्षर भी लगाए जाते थे।

फर्जी दस्तावेज देकर ठगा गया

भोपाल के नवीन सौंधिया को वन विभाग का फर्जी नियुक्ति पत्र दिया गया, जबकि राजीव विश्वकर्मा को एसबीआई में नौकरी का भरोसा दिलाया गया। रीवा निवासी राकेश दुबे की बेटी से पांच लाख रुपये लेकर पीडब्ल्यूडी में नौकरी दिलाने का दावा किया गया। इसी तरह जबलपुर, बैतूल और सतना के कई युवाओं को भी फर्जी दस्तावेज देकर ठगा गया।

डेढ़ महीने तक सर्वे कार्य भी कराया

पुलिस के मुताबिक गिरोह युवाओं का भरोसा जीतने के लिए सरकारी दफ्तरों के बाहर मुलाकात करता था। पहले से मौजूद लोग खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर पीड़ितों का विश्वास बढ़ाते थे। करोंद निवासी राहुल विश्वकर्मा और नवीन सौंधिया से नगर निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये लिए गए और उन्हें डेढ़ महीने तक सर्वे कार्य भी कराया गया।

दस्तावेजों की भी जांच की जा रही

गौरतलब है कि टीटीनगर पुलिस ने प्रमिला तिवारी को 18 जून को अटल आवास योजना में फ्लैट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। साथ ही अन्य शिकायतों और दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में CAG ऑडिट ऑफिसर के घर ड्रग्स की रेड, पत्नी गिरफ्तार

भोपाल में CAG ऑडिट ऑफिसर के घर ड्रग्स की रेड, पत्नी गिरफ्तार

भोपाल के प्राइड सिटी में CAG ऑडिट ऑफिसर के घर से पुलिस ने MD और गांजा बरामद किया। मामले में ऑफिसर की पत्नी को गिरफ्तार किया गया है।

जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर FIR, ₹1,322 करोड़ के लोन में धोखाधड़ी का आरोप

जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर FIR, ₹1,322 करोड़ के लोन में धोखाधड़ी का आरोप

सुभाष चंद्रा और तीन अन्य पर ₹1,322 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला, LIC HFL की शिकायत पर CBI ने कार्रवाई की।

अमेरिका में 6 लाख डॉलर की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार,16 अगस्त को दर्ज हुआ था केस

अमेरिका में 6 लाख डॉलर की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार,16 अगस्त को दर्ज हुआ था केस

जालंधर पुलिस ने मंजीत सिंह बेदी को गिरफ्तार किया, जो अमेरिका में 600,000 डॉलर की धोखाधड़ी के आरोप में वांछित था।

दिग्विजय की मध्यस्थता से शिक्षकों का अनशन खत्म, मंगलवार तक मांगों के समाधान का भरोसा

दिग्विजय की मध्यस्थता से शिक्षकों का अनशन खत्म, मंगलवार तक मांगों के समाधान का भरोसा

भोपाल में शिक्षक अभ्यर्थियों का आमरण अनशन दिग्विजय सिंह की मध्यस्थता के बाद समाप्त हुआ। उन्होंने शिक्षा मंत्री से बात कर मांगों के निराकरण का आश्वासन दिया।

जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर FIR, ₹1,322 करोड़ लोन में फर्जी नेटवर्थ दिखाने का आरोप

जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर FIR, ₹1,322 करोड़ लोन में फर्जी नेटवर्थ दिखाने का आरोप

CBI ने सुभाष चंद्रा सहित चार लोगों के खिलाफ ₹1,322 करोड़ की धोखाधड़ी के लिए FIR दर्ज की है, जिसमें फर्जी नेटवर्थ सर्टिफिकेट का इस्तेमाल शामिल है।

Advertisement

MP ADD शिक्षा के साथ कौशल भी..3 on 5 september