MP Honey Trap: अपना ही भविष्य नहीं देख पाए ज्योतिषी

astrologers-could-not-see-their-own-future

MP Honey Trap: अपना ही भविष्य नहीं देख पाए ज्योतिषी

mp honey trap अपना ही भविष्य नहीं देख पाए ज्योतिषी

नौकरानी ने हनीट्रैप में फंसाकर वसूले 4 करोड़

MP Honey Trap: मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक ज्योतिषी के घर में काम करने वाली नौकरानी ने अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी. वहीं ब्लैकमेल करते हुए महिला ने ज्योतिष से 4 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि वसूली है.

MP Honey Trap: हनीट्रेप में फंसे ज्योतिषी

बुजुर्ग ज्योतिषी ने आरोपी महिला द्वारा वीडियो डिलीट करने के लिए और वायरल न करने के लिए मांगी गई रकम को चुकाने के लिए अपने खेत भी बेच डाले थे. वहीं मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब 4 करोड़ रुपए वसूलने के बाद महिला ने बुजुर्ग से और 10 लाख रुपए की डिमांड की. ज्योतिषी के परिवार को इस बारे में पता चला तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की.

MP Honey Trap: परिजनों ने पुलिस से की शिकायत

परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई. पुलिस ने आरोपी नौकरानी के घर से उसकी मां और बहन को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही नौकरानी के पिता और प्रेमी फरार हो गए. पुलिस दोनों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस के मताबिक, आरोपियों के पास 44 लाख रुपए नगद और 55 लाख के जेवर बरामद किए गए हैं.

MP Honey Trap: दो साल में वसूले 4 करोड़

मामले में उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा कि एक नौकरानी द्वारा ज्योतिषी को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया था. उन्होंने कहा कि नौकरानी ज्योतिष को अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल और धमकी दे रही थी. उसने ज्योतिष से 4 करोड़ रुपए की वसूली भी की थी. ज्योतिषी की बेटी ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की थी. बेटी ने बताया कि नौकरानी और उसकी बहन, पिता और मां ने झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 2 साल में 4 करोड़ रुपए ऐंठ चुके हैं.

संबंधित सामग्री

माउंट कुन पर लहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर  11 सदस्य शिखर पर पहुंचे

राज्य

माउंट कुन पर लहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर 11 सदस्य शिखर पर पहुंचे

उत्तराखंड की नेहरू पर्वतारोहण संस्थान टीम ने स्वतंत्रता दिवस पर माउंट कुन की चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की।

अमृतसर बॉर्डर पर ड्रग्स के खिलाफ एक्शन, 2 किलो हेरोइन जब्त

राज्य

अमृतसर बॉर्डर पर ड्रग्स के खिलाफ एक्शन, 2 किलो हेरोइन जब्त

अमृतसर के सीमा क्षेत्र में पुलिस ने हेरोइन की एक बड़ी खेप बरामद की है। इस मामले में अभी तक कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया है।

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की आज से शुरुआत, भारत और वेल्स के बीच पहला मैच

देश-विदेश

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की आज से शुरुआत, भारत और वेल्स के बीच पहला मैच

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच भारत और वेल्स के बीच होगा। भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और वेल्स के गैरेथ फर्लोंग मुख्य खिलाड़ी हैं।

पुलिस और होमगार्ड जवानों का सम्मान, CM डॉ. यादव ने पुलिसकर्मियों को प्रदान किए राष्ट्रपति पदक 

राज्य

पुलिस और होमगार्ड जवानों का सम्मान, CM डॉ. यादव ने पुलिसकर्मियों को प्रदान किए राष्ट्रपति पदक 

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और होमगार्ड के अधिकारियों को विभिन्न पदकों से सम्मानित किया।

महुआ मोइत्रा को सर्किट हाउस खाली करने को कहा, बोलीं- नहीं हटूंगी

देश-विदेश

महुआ मोइत्रा को सर्किट हाउस खाली करने को कहा, बोलीं- नहीं हटूंगी

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि नदिया जिला प्रशासन ने उन्हें धमकाया और कृष्णानगर सर्किट हाउस का कमरा खाली करने को कहा।