अखिलेश यादव का आरोप

राम मंदिर से 7 करोड़ की चोरी, अखिलेश बोले - अदालत संज्ञान में ले

समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के करोड़ों रुपये गायब हैं, और न्यायालय से संज्ञान लेने की मांग की।

राम मंदिर से 7 करोड़ की चोरी, अखिलेश बोले - अदालत संज्ञान में ले

राम मंदिर से 7 करोड़ की चोरी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे में आए करोड़ों रुपये गायब हो गये। अखिलेश यादव ने इस मामले में अदालत से संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। उन्होंने रविवार को ‘X’ पर पोस्ट में कहा, “ विश्व में भगवान राम के उपासकों के लिए ये एक बेहद संवेदनशील समाचार है कि ‘राम मंदिर’ के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब पायी गई है।” 

‘अदालत संज्ञान ले’

अखिलेश यादव ने पोस्ट में कहा, “ये राम मंदिर ट्रस्ट के लिए बेहद शर्मनाक स्थिति है। कोई भी सफाई देने के लिए सामने नहीं आना चाहता।” पूर्व मुख्यमंत्री ने अदालत से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की। क्योंकि इसका सीधा संबंध वैश्विक स्तर पर समस्त सनातनी समाज की प्रभु राम में गहरी आस्था से जुड़ा हुआ है। अखिलेश ने कहा सरकार की चुप्पी संदिग्ध है।”

7 करोड़ की चोरी!

अयोध्या में सपा के पूर्व विधायक और मंत्री रहे पवन पांडेय ने दावा किया कि 5 से साढ़े 7 करोड़ तक की चोरी की गई। अगर चोरी नहीं हुई है तो ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय सामने आएं और प्रभु श्रीराम की कसम खाकर कहें कि आरोप झूठे हैं। अगर बात सच है तो FIR करवाएं। अखिलेश यादव के आरोपों पर चंपत राय ने सफाई दी है। उन्होंने कहा, ट्रस्ट का वक्त-वक्त पर आंतरिक ऑडिट होता है। इस काम में ट्रस्ट और SBI बैंक के प्रतिनिधि शामिल रहते हैं। ऑडिट कई दिन तक चलता है। वही काम आजकल हो रहा है, अभी तक ऐसी कोई भी बात सामने नहीं आई।

सफाई पर भी पलटवार

अखिलेश यादव ने चंपत राय की सफाई पर भी पलटवार किया। अखिलेश ने X पर लिखा, स्पष्टीकरण ही स्पष्ट नहीं है। लगता है ये इनके लिए हर हफ्ते की साधारण बात है, और इतनी ज्यादा साधारण है कि ये इसे अब ‘उल्लेखनीय’ भी नहीं मानते हैं। चेहरे के भाव और देह की भाषा हताशा और निराशा से भरी है। ट्रस्ट के सभी सदस्यों को साथ बैठाकर स्पष्टीकरण दिया जाए और आंकडों के मिलान के लिए CCTV के साक्ष्य का सहारा लिया जाए। जैसे ही सारे ट्रस्टी एक साथ बैठेंगे तो सच बाहर आ जाएगा, क्योंकि उनमें हर कोई एक जैसा नहीं है। 

 

संबंधित सामग्री

‘जय श्री राम’ के नारों से गूंजी अयोध्या, रामकोट की नित्य परिक्रमा का एक साल पूरा

‘जय श्री राम’ के नारों से गूंजी अयोध्या, रामकोट की नित्य परिक्रमा का एक साल पूरा

अयोध्या में रामकोट परिक्रमा की पहली वर्षगांठ पर बड़े पैमाने पर आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं और संतों ने भाग लिया।

राम मंदिर का प्रसाद बताकर मिठाई बेचने पर Amazon पर कार्रवाई, CCPA ने लगाया ₹1 लाख जुर्माना

राम मंदिर का प्रसाद बताकर मिठाई बेचने पर Amazon पर कार्रवाई, CCPA ने लगाया ₹1 लाख जुर्माना

Amazon पर श्री राम मंदिर प्रसाद के नाम पर भ्रामक विज्ञापन के लिए ₹1 लाख का जुर्माना लगाया गया। CCPA ने इसे अनुचित व्यापारिक व्यवहार माना।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की रिपोर्ट, चंपत राय और अनिल मिश्रा का नाम नहीं

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की रिपोर्ट, चंपत राय और अनिल मिश्रा का नाम नहीं

उत्तर प्रदेश में राम मंदिर चढ़ावे की नकदी चोरी मामले में SIT ने अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंप दी है। ट्रस्ट के पूर्व महासचिव और सदस्यों के नाम इस रिपोर्ट में नहीं हैं।

सावन के दूसरे सोमवार पर काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3.5 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

सावन के दूसरे सोमवार पर काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3.5 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

उत्तर प्रदेश के शिव मंदिरों में सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज में विशेष इंतजाम किए गए।

अयोध्या में खत्म हुआ VIP पास सिस्टम, अब कतार से ही होंगे राम दरबार के दर्शन

अयोध्या में खत्म हुआ VIP पास सिस्टम, अब कतार से ही होंगे राम दरबार के दर्शन

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने घोषणा की है कि अब राम दरबार के दर्शन के लिए VIP पास की आवश्यकता नहीं होगी। श्रद्धालु सामान्य दर्शन कतार से दर्शन कर सकेंगे।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026