90 Yr Old Woman Gang Raped: 90 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप!

90-yr-old-woman-gang-raped-in-khandwa

90 Yr Old Woman Gang Raped: 90 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप!

90 yr old woman gang raped 90 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप

90 Yr Old Woman Gang Raped: खंडवा जिले के पुनासा से एक होश उड़ा देने वाली खबर सामने आई है, जहां अकेली रह रही 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ 4 बदमाशों ने मिलकर रेप कियाय़। यह घटना गुरुवार की है। बुजुर्ग महिला को गंभीर चोटे आई हैं।

रेप के बाद मारने की की कोशिश

देर रात 4 बदमाश बुजुर्ग महिला के झोपड़ी में घुसे और उसके साथ दुष्कर्म किया, उसके बाद महिला को कुंए में फेंकने की कोशिश की लेकिन लोगों की आहट सुनकर महिला को खेत पर ही छोड़कर भाग गए। बुजुर्ग महिला रातभर दर्द से तड़पती रही। सुबह जब कुछ लोग खेत गए तो महिला को खून में लथपत देखा। हालत देख लोग घबरा गए उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और महिला की बेटी को दी।

बुजुर्ग महिला ने बताई आप बीती

पीड़ित महिला ने बताया कि- 'चारों ने अपने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। वे सीधे उसके पास पहुंचे और उसे पकड़ लिया। बुजुर्ग के अनुसार चारों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया, जब उसने विरोध करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद उसके हाथ-पैर पकड़कर उसके साथ दरिंदगी की। वह अपनी उम्र और कमजोरी के कारण उनका विरोध भी नहीं कर सकी।'

आगे बताया कि, आरोपी आपस में कह रहे थे कि, “अब बुढ़िया को कुएं में फेंक देते हैं।”

अकेली ही रहती थी पीड़ित महिला

मिली जानकारी के अनुसार, 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला खेत में बनी झोपड़ी में रहती है। गुरुवार रात महिला खाना खाकर सो गई। इसी का फायदा उठाकर 4 बदमाश झोपड़ी में घुस आएं। यह घिनौना कृत्य किया।

हॉस्पिटल में कराया भर्ती

सूचना मिलते ही बेटी पहुंची और शुक्रवार को अपनी मां को पुनासा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया फिर पुलिस को सूचना दी। हालत गंभीर होने की वजह से डॉक्टरों ने खंडवा जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

परिवार को आशंका है कि इस वारदात को नशेड़ी लोगों ने अंजाम दिया हो सकता है, जिन्हें पता था कि बुजुर्ग अकेली रहती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

     

संबंधित सामग्री

हरियाणा में 9-17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, CM सैनी बोले- 7 गोल्ड जीतना प्रदेश के लिए गौरव की बात

राज्य

हरियाणा में 9-17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, CM सैनी बोले- 7 गोल्ड जीतना प्रदेश के लिए गौरव की बात

हरियाणा में 9 से 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा और विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें शिक्षण संस्थान भी भाग लेंगे।

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

राज्य

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

पंजाब कांग्रेस ने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के बजाय सामूहिक नेतृत्व को प्राथमिकता देते हुए चुनावी रणनीति में बदलाव किया।

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी, कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

राज्य

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी, कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

हरिद्वार में कांवड़ियों ने SSB और उत्तराखंड पुलिस के जवानों के साथ बदतमीजी की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर इसे भारत में बैन कर दिया गया।

R प्रज्ञानानंदा सेंट लुईस टूर्नामेंट के रैपिड में टॉप पर, 12 नंबर हासिल कर टॉप पर

खेल

R प्रज्ञानानंदा सेंट लुईस टूर्नामेंट के रैपिड में टॉप पर, 12 नंबर हासिल कर टॉप पर

भारतीय ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंदा ने सेंट लुइस रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता में टॉप स्थान हासिल कर ग्रैंड शतरंज टूर फाइनल्स में जगह बनाई।

जयपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, गुरु रविदास जी के समता संदेश को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

राज्य

जयपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, गुरु रविदास जी के समता संदेश को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में बड़े पैमाने पर समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सामाजिक समरसता और एकता के प्रति संकल्प लिया गया।