Sri Lanka Bowler Imitates Tariq: श्रीलंका के एक प्लेयर ने मैच के दौरान पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारीक की नकल करने की कोशिश की, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा।
दरअसल, श्रीलंका के रिचमंड कॉलेज में खेले गए एक मैच में गेंदबाज नेथुजा बशिथा ने उस्मान तारिक की नकल करते हुए गेंदबाजी की, लेकिन अंपायर ने इसे नियम के खिलाफ मानते हुए उस गेंद को डेड बॉल घोषित कर दिया।
21 मार्च खेला गया था मैच
यह घटना 21 मार्च को गॉल में रिचमंड कॉलेज और महिंदा कॉलेज के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान हुई। इस मैच में श्रीलंकाई गेंदबाज नेथुजा बशिथा ने उस्मान तारिक की तरह गेंदबाजी करने की कोशिश की। इसके बाद अंपायर ने इसे तुरंत नियमों के खिलाफ मानते हुए गेंद को डेड बॉल घोषित कर दिया।

अंपायर का मानना था कि, यह गेंदबाज की स्वाभाविक एक्शन का हिस्सा नहीं था, बल्कि बल्लेबाज का ध्यान भटकाने की कोशिश थी। इसी वजह से इसे अनुचित मानते हुए गेंद को अमान्य करार दिया गया।
क्या है क्रिकेट नियम?
क्रिकेट के नियमों के मुताबिक, यदि कोई गेंदबाज जानबूझकर ऐसी हरकत करता है जिससे बल्लेबाज का ध्यान भटक जाए, तो अंपायर उस गेंद को डेड बॉल घोषित कर सकता है।
गंभीर मामलों में अंपायर बल्लेबाजी करने वाली टीम को 5 पेनल्टी रन भी दिए जा सकते है।
तारिक का एक्शन लीगल क्यों?
हाल हि में खेले गए T-20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान उस्मान तारिक ने अपनी अनोखी गेंदबाजी के चलते सुर्खियों में बने हुए थे, उनकी इस बॉलिंग से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे बड़े देशों के बल्लेबाजों को परेशान किया था, इसके बाद उनकी गेंदबाजी पर सवाल भी उठाए गए। लेकिन फिर ICC ने स्पष्ट किया कि उनका रुककर गेंद फेंकना उनके स्वाभाविक और नियमित एक्शन का हिस्सा है, इसलिए यह पूरी तरह लीगल है।

