RCB Vs MI IPL 2026: IPL 2026 19 वें सीजन में आज डबल हेडर के दूसरे मुकाबले और सीजन के 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 7.30 बजे से शुरु होगा। मैच शुरु होने के आधे घंटे पहले 7 बजे टॉस किया जाएगा।
इस सीजन में दोनों टीमों का हाल
अगर इस सीजन में दोनों टीमों के फॉर्म की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस दोनों ने अब तक 10-10 मैच खेले है। इसमें RCB टीम की बात करें तो उसने 10 में से 6 मैच में जीत हासिल की। इसी के साथ बेंगलुरु टीम पॉइंट्स टेबल पर चौथे स्थान पर बनी हुई है। वहीं अगर मुंबई टीम की बात करें तो उसने 10 में से सिर्फ 3 मैच जीते। वहीं 7 में हार मिली। इसी के साथ मुंबई 9वें स्थान पर है।

RCB Vs MI हेड टू हेड
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मैच खेले जा चुके हैं। इसमें 15 मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम ने जीत दर्ज की। वहीं 19 मुकाबलों में मुंबई टीम ने जीत हासिल की।

IPL 2025 में मुंबई और बेंगलुरु के बीच 1 मैच खेला गया, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत दर्ज की।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिक सलाम।
मुंबई इंडियंस (MI)
रोहित शर्मा, रयान रिकलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान)/कोरबिन बॉश, रॉबिन मिंज/राज बावा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, एएम गजनफर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा।