अनंत अंबानी ने मेस्सी को दिया शानदार गिफ्ट, जानिए उसकी कीमत!

anant-ambani-ne-messi-ko-diya-shandar-gift

अनंत अंबानी ने मेस्सी को दिया शानदार गिफ्ट, जानिए उसकी कीमत!

अनंत अंबानी ने मेस्सी को दिया शानदार गिफ्ट जानिए उसकी कीमत

लियोनल मेस्सी कुछ दिन पहले इंडिया आए थे, उस दौरान अनंत अंबानी ने मेस्सी को 'vantara' में इनवाइट किया, मेस्सी 'वंतारा' पहुंचे। जहां उनका भव्य रुप से स्वागत किया गया। फिर  अनंत अंबानी के साथ मेसी ने भगवान शिव का अभिषेक किया और माता रानी के जयकारे भी लगाएं, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस दौरान अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट भी मौजूद रहीं। बाद में अनंत अंबानी ने मेसी को शानदार वॉच गिफ्ट की।

अनंत अंबानी के साथ मेसी के कई वीडियो हुए वायरल

मेसी जब गुजरात के जामनगर में स्थित वंतारा  पहुंचे। तो अनंत अंबानी और पत्नी राधिका ने बड़े सादगी पूर्ण तरीके से मैसी का स्वागत किया उन्हें वनतारा में घुमाया। मेसी ने वहां शिवलिंग पर जल चढ़ाया और माता के जयकारे भी लगाएं। लोग मेसी के भक्ति भरे जैस्चर को देखकर सब मेसी के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के सादगी की भी तारीफ कर रहें हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vantara (@vantara)

भारत की संस्कृति में रंगे दिखे मेसी

राधिका अंबानी और अनंत अंबानी ने मेसी का शानदार स्वागत किया। उन्हें भारत की संस्कृति से रुबरु कराया। वायरल वीडियो में मेसी ने तिलक लगाए और गले में रुद्राक्ष की माला भी पहने नजर आ रहें हैं। बता दें कि , मेसी को रुद्राक्ष की माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर वनतारा में स्वागत किया गया था।

अनंत अंबानी ने मेसी को दिया शानदार गिफ्ट

रिपोर्ट के अनुसार, अनंत अंबानी ने लियोनल मेस्सी को मंगलवार के दिन ऐसा तोहफा दिया, जिसकी चर्चा पूरे सोशल मीडिया पर हो रही है, कहा जा रहा है, कि अनंत ने मेस्सी को एक रॉयल वॉच गिफ्ट की है, जिसके पूरे दुनिया में सिर्फ 12 पीस ही हैं। यह वॉच Richard Mille की ये RM 003 GMT Tourbillon एशिया एडिशन दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस वॉच की कीमत लगभग '10.91 करोड़' है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Luxurious (@luxuriousbymm)

वहीं अनंत अंबानी के हाथ में ऑरेंज कलर की वॉच नजर आ रही है, जिसका बैंड औरेंज कलर है, वह वॉच Richard Mille की RM 056 सैफायर, बोल्ड ऑरेंज वॉच है जिसमें ट्रांसपेरेंट सैफायर से बनाकर शानदार लुक दिया गया है, उसकी कीमत इंटरनेट पर 45 करोड़ बताई जा रही है।      

संबंधित सामग्री

सागर में खजाने की अफवाह पर बवाल: टाइगर रिजर्व में खुदाई रोकने पहुंची पुलिस पर 2000 ग्रामीणों का पथराव

राज्य

सागर में खजाने की अफवाह पर बवाल: टाइगर रिजर्व में खुदाई रोकने पहुंची पुलिस पर 2000 ग्रामीणों का पथराव

मध्य प्रदेश के सागर जिले में खजाने की अफवाह के कारण भीड़ ने जंगल में खुदाई की। पुलिस ने हस्तक्षेप किया, जिससे तनाव बढ़ा और पथराव हुआ।

खंडवा में बारिश का कहर: डैम के गेट खुले, बाढ़ जैसे हालात, स्कूल बंद और राहत शिविर शुरू

राज्य

खंडवा में बारिश का कहर: डैम के गेट खुले, बाढ़ जैसे हालात, स्कूल बंद और राहत शिविर शुरू

खंडवा में 48 घंटे की लगातार बारिश से बाढ़ के हालात, कई इलाके जलमग्न, प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया, स्कूल बंद और राहत शिविर सक्रिय।

भोपाल से एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों का शुभारंभ

राज्य

भोपाल से एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों का शुभारंभ

भोपाल से एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा नई उड़ान सेवाओं की शुरुआत की गई है, जिससे दिल्ली और मुंबई के लिए तीन दैनिक उड़ानें संचालित होंगी।

किसानों के लिए लगातार काम कर ही सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- नई तकनीकों का लाभ उठाएं अन्नदाता

राज्य

किसानों के लिए लगातार काम कर ही सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- नई तकनीकों का लाभ उठाएं अन्नदाता

मध्यप्रदेश के हरदा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में किसानों को नई तकनीकी और वैज्ञानिक खेती की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली कार्यक्रम को संबोधित किया।

बदल जाएगी संस्कारधानी की सूरत, सीएम डॉ. मोहन ने जबलपुर के लिए खोला सौगातों का पिटारा

राज्य

बदल जाएगी संस्कारधानी की सूरत, सीएम डॉ. मोहन ने जबलपुर के लिए खोला सौगातों का पिटारा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने जबलपुर में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया जिसमें सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और आधुनिक सुविधाओं से लैस मॉडर्न लॉन्ड्री शामिल हैं।