French Open 2026: ग्रैंड स्लैम में पहली बार सेमीफाइनल में 2 इटैलियन!

इतालवी खिलाड़ियों का दबदबा

French Open 2026: ग्रैंड स्लैम में पहली बार सेमीफाइनल में 2 इटैलियन!

फ्रेंच ओपन 2026 में फ्लावियो कोबोली और माटेओ अर्नाल्डी ने इतिहास रचा, पहला ऑल-इटालियन पुरुष एकल सेमीफाइनल प्राप्त किया।

french open 2026 ग्रैंड स्लैम में पहली बार सेमीफाइनल में 2 इटैलियन

French Open 2026: ग्रैंड स्लैम में पहली बार सेमीफाइनल में 2 इटैलियन! |

French Open 2026: विश्व नंबर-1 जैनिक सिनर और लोरेंजो मुसेटी के क्वार्टरफाइनल से बाहर होने के बाद भी इटालियन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 

बुधवार रात फ्लावियो कोबोली और माटेओ अर्नाल्डी ने अंतिम-4 में जगह बनाकर इतिहास रच दिया। शुक्रवार को दोनों के बीच होने वाला मुकाबला ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के इतिहास का पहला ऑल-इटैलियन पुरुष एकल सेमीफाइनल होगा।

कोबोली का दमदार प्रदर्शन

24 वर्षीय फ्लावियो कोबोली ने कनाडा के फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे को 4-6, 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कोबोली ने मैच के बाद कहा, “इटालियन टेनिस के लिए यह बेहद खुशी की बात है।”

अर्नाल्डी को वॉकओवर से मिली राहत

माटेओ अर्नाल्डी को सेमीफाइनल का टिकट मिला। दरअसल, उनकी हमवतन माटेओ बेरेटिनी ने चोट की वजह से मैच छोड़ने का फैसला किया। इस वजह से माटेओ अर्नाल्डी को सेमीफाइनल का टिकट मिला। बेरेटिनी बाएं कूल्हे की चोट से परेशान थे और दूसरे सेट में पीछे चल रहे थे, जिसके बाद उन्होंने मुकाबला छोड़ दिया।

पिछले साल भी इटली ने किया था कमाल

पिछले वर्ष जैनिक सिनर और लोरेंजो मुसेटी दोनों अंतिम चार तक पहुंचे थे, लेकिन वे अलग-अलग हिस्सों में थे, इसलिए ऑल-इटैलियन सेमीफाइनल नहीं हो सका था। इस बार पहली बार ऐसा हुआ है जब दो इटालियन खिलाड़ी ग्रैंड स्लैम के पुरुष एकल सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे।

दूसरा सेमीफाइनल - ज्वेरेव बनाम मेंसिक

पुरुष एकल का दूसरा सेमीफाइनल जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव और चेक गणराज्य के जैकब मेंसिक के बीच खेला जाएगा।  ज्वेरेव ने स्पेन के राफेल जोदार को 7-6, 6-1, 6-3 से हराया।  

मेंसिक ने ब्राजील के जोआओ फोन्सेका को 6-4, 6-3, 7-6 से हराया। फोन्सेका ने इस टूर्नामेंट में नोवाक जोकोविच को बाहर किया था।

इटली का दबदबा बरकरार

इटली का दबदबा सिर्फ एकल तक सीमित नहीं है। सारा एरानी और आंद्रेआ वावासोरी गुरुवार को मिश्रित युगल फाइनल खेलेंगे। वहीं, वावासोरी और सिमोने बोलेली पुरुष युगल के सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं।
 

संबंधित सामग्री

जैनिक सिनर ने दूसरी बार जीता विंबलडन का खिताब, युवराज, अभिषेक, वैभव और सैमसन पहुंचे

खेल

जैनिक सिनर ने दूसरी बार जीता विंबलडन का खिताब, युवराज, अभिषेक, वैभव और सैमसन पहुंचे

जैनिक सिनर ने विंबलडन 2026 में अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर दूसरी बार पुरुष एकल खिताब जीता और ओपन एरा में इतिहास रचा।

Wimbledon 2026: एलेक्जेंड्रा ईला ने डिफेंडिंग चैंपियन इगा स्वियातेक को किया बाहर, तीन साल पुरानी सीख का दिया यादगार जवाब

देश-विदेश

Wimbledon 2026: एलेक्जेंड्रा ईला ने डिफेंडिंग चैंपियन इगा स्वियातेक को किया बाहर, तीन साल पुरानी सीख का दिया यादगार जवाब

विंबलडन 2026 में फिलीपींस की युवा टेनिस स्टार एलेक्जेंड्रा ईला ने डिफेंडिंग चैंपियन इगा स्वियातेक को हराकर एक बड़ा उलटफेर किया। ईला की यह जीत उन्हें महिला एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में ले गई है।

Wimbledon 2026: सिनर और जोकोविच ने कड़े मुकाबलों में दर्ज की जीत

खेल

Wimbledon 2026: सिनर और जोकोविच ने कड़े मुकाबलों में दर्ज की जीत

विंबलडन 2026 के पहले दिन जैनिक सिनर और नोवाक जोकोविच ने कड़े मुकाबलों में जीत हासिल की। सिनर ने चोट के बावजूद मैच जीता, जबकि जोकोविच ने चार सेटों में विजयी रहे।