जापान में जारी एशियाई खेल-2026 में भारतीय निशानेबाज सुरुचि सिंह और कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। दोनों खिलाड़ियों ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 484.6 अंक हासिल किए।
हरियाणा के खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान

सुरुचि सिंह झज्जर और कमलजीत रेवाड़ी के रहने वाले हैं। दोनों की इस उपलब्धि पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धि से देश और हरियाणा का गौरव बढ़ाया है।
CM सैनी ने दी शुभकामनाएं
म्हारे धाकड़ खिलाड़ियों ने बढ़ाई तिरंगे की शान। 🇮🇳
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) September 25, 2026
एशियन गेम्स-2026 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली झज्जर की सुरुचि और रेवाड़ी के कमलजीत को मैं हृदय की गहराइयों से बधाई देता हूँ। आप दोनों की इस शानदार उपलब्धि पर पूरे हरियाणा को गर्व… pic.twitter.com/M9Cl6o3Qxh
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर दोनों निशानेबाजों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने पर सुरुचि और कमलजीत को हार्दिक बधाई है। उन्होंने इस उपलब्धि पर पूरे हरियाणा के गर्व महसूस करने की बात कही।
फाइनल में भारतीय जोड़ी का शानदार प्रदर्शन
कमलजीत और सुरुचि ने फाइनल में 484.6 अंक हासिल किए। वहीं दक्षिण कोरिया की सुह्योन होंग और गाएउन चू की जोड़ी 478.0 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। भारतीय जोड़ी ने कोरियाई खिलाड़ियों से 6.6 अंक अधिक हासिल किए और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।