French Open 2026 Updates

French Open Djokovic: तीसरे राउंड में पहुंचे नोवाक जोकोविच, स्वियातेक का दबदबा जारी

At the French Open 2026, Novak Djokovic advances to the third round, while Elina Raibakina faces an upset loss to Yulia Starodubtseva.

By : हेमा गुप्ता
 French Open Djokovic: तीसरे राउंड में पहुंचे नोवाक जोकोविच, स्वियातेक का दबदबा जारी

French Open Djokovic: तीसरे राउंड में पहुंचे नोवाक जोकोविच, स्वियातेक का दबदबा जारी

French Open 2026: फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में सर्बिया के 39 वर्षीय दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने जगह पक्की कर ली है। उन्होंने फ्रांस के वैलेंटाइन रोयर को चार सेट में मात दी। 

अगर महिला वर्ग की बात करें तो उसमें ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन एलिना रायबकिना को यूक्रेन की यूलिया स्टारोडुब्तसेवा से हार मिली।

रोयर को जोकोविच ने दी मात

जोकोविच ने 74वीं रैंक वाले वैलेंटाइन रोयर को 6-3, 6-2, 6-7 (7), 6-3 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। दोनों के बीच करीब 3 घंटे 44 मिनट तक मुकाबला चला, जिसमें रोयर ने उन्हें कड़ी चुनौती दी। 

आइस पैक लगाते नजर आएं जोकोविच

तीसरे सेट के टाईब्रेकर में जोकोविच बैकहैंड चूक गए, जिसके कारण मैच लंबा खिंच गया। पेरिस में लगातार चौथे दिन भी तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। गर्मी में जोकोविच चेंजओवर के दौरान गर्दन और सिर पर आइस पैक लगाते नजर आए।

मैच के बाद उन्होंने कहा कि- 'यह बेहद मुश्किल परिस्थितियों में खेला गया मुकाबला था और अनुभव ने उनकी काफी मदद की।'

महिला वर्ग में बड़ा उलटफेर

महिला सिंगल्स में ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन एलिना रायबकिना को बड़ा झटका लगा। उन्हें यूक्रेन की यूलिया स्टारोडुब्तसेवा ने 3-6, 6-1, 7-6(4) से हराकर बाहर कर दिया।

स्वियातेक का दबदबा जारी

चार बार की चैंपियन इगा स्वियातेक ने सारा बेजलेक को 6-2, 6-3 से आसानी से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। रोलां गैरो में यह उनकी 42वीं जीत है। अब उनका मुकाबला पोलैंड की मागडा लिनेट से होगा।

यूक्रेनी खिलाड़ियों का जलवा

यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना और मार्टा कोस्त्युक भी तीसरे दौर में पहुंच गईं। स्वितोलिना ने कैटलिन क्वेवेदो को जबकि कोस्त्युक ने केटी वोलेट्स को हराया।

संबंधित सामग्री

अल्काराज को बड़ा झटका! कलाई की चोट से सिनसिनाटी ओपन से बाहर, US ओपन पर भी संकट

अल्काराज को बड़ा झटका! कलाई की चोट से सिनसिनाटी ओपन से बाहर, US ओपन पर भी संकट

कार्लोस अल्काराज कलाई की चोट के कारण सिनसिनाटी ओपन 2026 से बाहर हो गए हैं, जिससे यूएस ओपन में उनके खेलने पर भी सवाल उठ गए हैं।

जैनिक सिनर ने दूसरी बार जीता विंबलडन का खिताब, युवराज, अभिषेक, वैभव और सैमसन पहुंचे

जैनिक सिनर ने दूसरी बार जीता विंबलडन का खिताब, युवराज, अभिषेक, वैभव और सैमसन पहुंचे

जैनिक सिनर ने विंबलडन 2026 में अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर दूसरी बार पुरुष एकल खिताब जीता और ओपन एरा में इतिहास रचा।

Wimbledon 2026: एलेक्जेंड्रा ईला ने डिफेंडिंग चैंपियन इगा स्वियातेक को किया बाहर, तीन साल पुरानी सीख का दिया यादगार जवाब

Wimbledon 2026: एलेक्जेंड्रा ईला ने डिफेंडिंग चैंपियन इगा स्वियातेक को किया बाहर, तीन साल पुरानी सीख का दिया यादगार जवाब

विंबलडन 2026 में फिलीपींस की युवा टेनिस स्टार एलेक्जेंड्रा ईला ने डिफेंडिंग चैंपियन इगा स्वियातेक को हराकर एक बड़ा उलटफेर किया। ईला की यह जीत उन्हें महिला एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में ले गई है।

Wimbledon 2026: सिनर और जोकोविच ने कड़े मुकाबलों में दर्ज की जीत

Wimbledon 2026: सिनर और जोकोविच ने कड़े मुकाबलों में दर्ज की जीत

विंबलडन 2026 के पहले दिन जैनिक सिनर और नोवाक जोकोविच ने कड़े मुकाबलों में जीत हासिल की। सिनर ने चोट के बावजूद मैच जीता, जबकि जोकोविच ने चार सेटों में विजयी रहे।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026